IPL 2026 RR vs CSK Highlights: वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी चेन्नई, 15 गेंदों में फिफ्टी लगाकर राजस्थान को दिलाई 'रॉयल्स' जीत

IPL 2026 RR vs CSK Highlights: आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया.

एबीपी लाइवLast Updated: 30 Mar 2026 10:41 PM

बैकग्राउंड

आईपीएल 2026 के तीसरे लीग मैच में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें मैदान पर होंगी. यह मुकाबला 30 मार्च, सोमवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में...More

IPL 2026 RR vs CSK Live: राजस्थान रॉयल्स ने जीता मैच 

आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया. राजस्थान ने 47 गेंद पहले यह जीत अपने नाम की. गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने रन चेज के दौरान राजस्थान को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया. वैभव ने 17 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 52 रन स्कोर किए. इस दौरान वैभव ने 15 गेंदों में फिफ्टी पूरी की. यह संयुक्त रूप से आईपीएल इतिहास की तीसरी सबसे तेज फिफ्टी रही. मैच में पहले बैटिंग के लिए उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में 127 रन पर ऑलआउट हो गई थी. इस दौरान राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट अपनी झोली में डाले.