एक्सप्लोरर

'रन मशीन' एलिस पेरी ने फिर बचाई RCB की लाज, लड़खड़ाते हुए टीम 147 पर पहुंची

Womens Premier League 2025: RCB ने पहले खेलते हुए 147 रन बनाए हैं. बेंगलुरु के लिए एलिस पेरी ने नाबाद 60 रन बनाए और एक बार फिर टीम को मुश्किल से उबारा.

RCB vs DC WPL 2025 Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) ने पहले खेलते हुए 147 रन बनाए हैं. एलिस पेरी (Ellyse Perry) एक बार फिर बेंगलुरु टीम के लिए संकटमोचक बनीं क्योंकि उन्होंने टीम को संकट से उबारते हुए नाबाद 60 रनों की पारी खेली. बेंगलुरु टीम लगातार 3 हार झेल चुकी है और प्लेऑफ की उम्मीदों को प्रगाढ़ बनाने के लिए अब उसे दिल्ली के खिलाफ 147 रनों का बचाव करना होगा.

आरसीबी की टीम पहले बैटिंग करने उतरी, लेकिन कप्तान स्मृति मंधाना एक बार फिर बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहीं. उन्होंने सिर्फ 8 रन बनाए. वहीं डेनियल वायट हॉज को हर बार शुरुआत तो मिल रही है, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पा रही हैं. उन्होंने 21 रन बनाए.

'रन मशीन' एलिस ने बचाई लाज

एलिस पेरी RCB के लिए रन मशीन बनी हुई हैं. उन्होंने इसी सीजन में WPL इतिहास की सबसे सफल बल्लेबाज होने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. उन्होंने नाबाद 60 रन की पारी खेल एक बार संकट में घिरी RCB को बचाया. उन्होंने राघवी बिष्ट के साथ मिलकर 66 रनों की बेहद महत्वपूर्ण साझेदारी की. पेरी ने अपनी पारी में 3 चौके और 3 ही छक्के लगाए. बता दें कि बेंगलुरु की टीम मौजूदा सीजन में लगातार 3 हार झेल चुकी है.

दिल्ली कैपिटल्स अभी टेबल के टॉप पर है, उसके लिए सबसे ज्यादा विकेट शिखा पांडे और नल्लपुरेड्डी चरणी ने दो-दो विकेट झटके. वहीं मैरिजेन कैप ने एक विकेट लिया. दिल्ली अगर इस मैच को जीत जाती है तो वह अपने पहले स्थान को मजबूत कर लेगी. दूसरी ओर जीत की स्थिति में RCB 6 अंकों के साथ मुंबई इंडियंस को पीछे छोड़कर फिर से टॉप-2 में आ जाएगी.

यह भी पढ़ें:

अगर ऐसा हुआ तो सेमीफाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगी भिड़ंत, न्यूजीलैंड से भिड़ेगी दक्षिण अफ्रीका

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KKR की प्लेऑफ की उम्मीद जिंदा, सुनील नरेन ने रचा इतिहास, पांडे-पावेल भी चमके; MI चारों खाने चित्त
KKR की प्लेऑफ की उम्मीद जिंदा, सुनील नरेन ने रचा इतिहास, पांडे-पावेल भी चमके; MI चारों खाने चित्त
IPL में सुनील नरेन ने रचा इतिहास, 80वीं बार कर दिया ये कमाल; राशिद-स्टेन सब रह गए पीछे
IPL में सुनील नरेन ने रचा इतिहास, 80वीं बार कर दिया ये कमाल; राशिद-स्टेन सब रह गए पीछे
चेपॉक में हेनरिक क्लासेन के साथ लड़ाई पर बोले संजू सैमसन, दिया दिल जीत लेने वाला बयान
चेपॉक में हेनरिक क्लासेन के साथ लड़ाई पर बोले संजू सैमसन, दिया दिल जीत लेने वाला बयान
'करो या मरो' मैच में KKR के गेंदबाजों का कमाल, मुंबई को 147 पर किया ढेर; रोहित-सूर्या-हार्दिक सब फ्लॉप
'करो या मरो' मैच में KKR के गेंदबाजों का कमाल, मुंबई को 147 पर किया ढेर; रोहित-सूर्या-हार्दिक सब फ्लॉप

वीडियोज

Sansani | Crime News: दादा-दादी के हाथों से छीन कर मासूम को ले गए बदमाश |
CBSE OSM Controversy | Sandeep Chaudhary: OSM के गोलमाल पर पत्रकारों का सटीक विश्लेषण | Marking
Bharat Ki Baat :27 में धर्म-जाति के फॉर्मूले 'री-सेट'! | CM Yogi | Akhilesh Yadav | UP Election 2027
ABP Report | Modi Meloni Viral Video : Melody पर Rahul Gandhi का तीखा तंज, भारत में मचा भारी बवाल
Rahul Gandhi on PM Modi | Chitra Tripathi: मेलोनी से मिले मोदी...विपक्ष को लगी मिर्ची! | Modi-Meloni

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका, हॉर्स ट्रेडिंग-भ्रष्टाचार मामले में CBI जांच की मांग
तमिलनाडु में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका, हॉर्स ट्रेडिंग-भ्रष्टाचार मामले में CBI जांच की मांग
Jammu News: सरसों तेल की कीमत में 30 रुपये तक का इजाफा, पैनिक बाइंग का असर, व्यापारी क्या बोले?
जम्मू: सरसों तेल की कीमत में 30 रुपये तक का इजाफा, पैनिक बाइंग का असर, व्यापारी क्या बोले?
Video: पाकिस्तान एयरफोर्स का चीनी फाइटर जेट JF-17 क्रैश, पैराशूट के सहारे जान बचाते नजर आए पायलट
Video: पाकिस्तान एयरफोर्स का चीनी फाइटर जेट JF-17 क्रैश, पैराशूट के सहारे जान बचाते नजर आए पायलट
IPL में खेलेंगे पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर! मिल गई ब्रिटिश नागरिकता; ऐसे खुला भारत आने का रास्ता
IPL में खेलेंगे पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर! मिल गई ब्रिटिश नागरिकता; ऐसे खुला भारत आने का रास्ता
बेटे जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' के फ्लॉप के बाद डिप्रेशन में चले गए थे आमिर खान, बोले- ये दर्दभरा होता है
बेटे जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' के फ्लॉप के बाद डिप्रेशन में चले गए थे आमिर खान, बोले- ये दर्दभरा होता है
देश में ऑल-टाइम हाई पर पहुंची बिजली की डिमांड, 265 GW तक बढ़ी मांग, IMD बोला- अभी लू से राहत नहीं
देश में ऑल-टाइम हाई पर पहुंची बिजली की डिमांड, 265 GW तक बढ़ी मांग, IMD बोला- अभी लू से राहत नहीं
विजय की सरकार में दो कांग्रेस विधायक बनेंगे मंत्री, 59 साल बाद पार्टी तमिलनाडु कैबिनेट में होगी शामिल
विजय की सरकार में दो कांग्रेस विधायक बनेंगे मंत्री, 59 साल बाद पार्टी तमिलनाडु कैबिनेट में होगी शामिल
Tata Sierra के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है ये नई SUV, कीमत होगी 13 लाख रुपये, जानें डिटेल्स
Tata Sierra के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है ये नई SUV, कीमत होगी 13 लाख रुपये, जानें डिटेल्स
Embed widget