IPL 2026 RCB vs CSK Highlights: बेंगलुरु की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई को 43 रन से चटाई धूल; बैटिंग के बाद बॉलिंग से बरपाया कहर
RCB vs CSK IPL 2026 Match 11 IPL 2026: आईपीएल 2026 के 11वें लीग मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रनों से हराकर सीजन की दूसरी जीत हासिल की.

बैकग्राउंड
आज रविवार (05 अप्रैल) को आईपीएल 2026 के 11वें लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें मैदान पर होंगी. मुकाबला शाम को साढ़े सात बजे...More
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से हराकर सीजन की दूसरी जीत हासिल कर ली. चेन्नई की यह लगातार तीसरी हार रही. मुकाबले में बेंगलुरु ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 250 रन बोर्ड पर लगाए थे. टीम लिए टिम डेविड ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 25 गेंदों में 3 चौके और 8 छक्कों की मदद से 70* रन स्कोर किए. इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 29 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. बाकी कप्तान रजत पाटीदार ने 48* और फिल सॉल्ट ने 46 रनों की पारी खेली. रन चेज के लिए मैदान पर उतरी चेन्नई की टीम 19.4 ओवर में 207 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए सरफराज खान ने 25 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 50 रनों की पारी खेली. हालांकि उनकी यह छोटी सी पारी पहाड़ जैसे टोटल के सामने बहुत छोटी साबित हुई. इस दौरान आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. बाकी जैकब डफी, अभिनंदन सिंह और क्रुणाल पांड्या ने 2-2 विकेट लिए. एक विकेट सुयश शर्मा ने चटकाया.