एक्सप्लोरर

KKR vs RCB: इन 3 वजहों से हार गई कोलकाता नाइट राइडर्स, रहाणे की खराब कप्तानी भी बनी कारण

RCB beat KKR: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल के पहले मैच में 7 विकेट से हराया. अच्छी शुरुआत के बाद केकेआर से कहां गलती हो गई? चलिए जानते हैं केकेआर टीम की हार के 3 बड़े कारण.

Three Big Reasons for Kolkata Knight Riders's Defeat: आईपीएल 2025 के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हराया. टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर टीम की शुरुआत अच्छी रही थी. कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सुनील नारायण के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी की थी. लेकिन केकेआर के फिनिशर इस शुरुआत को भुना नहीं पाए. 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली और फिल साल्ट ने पहले विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की. आरसीबी ने 22 गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर 7 विकेट से जीत दर्ज की. 

1- मिडिल ऑर्डर का फ्लॉप शो

क्विंटन डिकॉक 4 रन बनाकर आउट हो गए थे लेकिन उसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे और सुनील नारायण ने मिलकर केकेआर को धमाकेदार शुरुआत दिलाई थी. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी की. रहाणे ने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ा, उन्होंने पॉवरप्ले में 16 गेंदों में 39 रन बनाए थे. सुनील नारायण 44 रन बनाकर आउट हुए और फिर अजिंक्य रहाणे 56 रनों की अच्छी पारी खेलकर पवेलियन लौटे. लेकिन इसके बाद केकेआर का मिडिल आर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा.

23 करोड़ 75 लाख में बिके वेंकटेश अय्यर (4) को क्रुणाल पांड्या ने सस्ते में आउट किया. रिंकू सिंह (12), आंद्रे रसेल (4) जैसे बिग हिटर पूरी तरह फ्लॉप हुए. रसेल को सुयश ने और रिंकू सिंह को क्रुणाल ने बोल्ड किया. अंतिम 10 ओवरों में केकेआर ने 67 रन बनाए जबकि पहले 10 ओवर में केकेआर ने 107 रन बनाए थे. 

2- आंद्रे रसेल को ऊपर भेजना

आंद्रे रसेल को ऊपर बल्लेबाजी के लिए भेजना भी सही साबित नहीं हुआ. हम जानते हैं कि वह बिग हिटर हैं और उनके नाबाद रहने से दूसरे बल्लेबाजों में हौसला रहता है. रसेल 15 ओवर खत्म होने के बाद आए. वह सुयश शर्मा की गेंद पर बड़ा हिट लगाने के चक्कर में बोल्ड हुए. उनसे पहले रमनदीप सिंह को भेजा जा सकता था, जो रसेल के आउट होने के बाद आए. वह प्रेशर को झेल नहीं पाए.

3- रहाणे की खराब कप्तानी

अजिंक्य रहाणे की खराब कप्तानी भी हार की एक बड़ी वजह बनी. सुनील नारायण के खिलाफ विराट कोहली को हमेशा मुश्किल होती है लेकिन रहाणे ने उन्हें शुरुआती ओवरों में गेंद नहीं दी. नतीजा ये रहा कि आरसीबी के दोनों ओपनर आसानी से रन बनाते रहे. पॉवरप्ले में ही आरसीबी की ओपनिंग जोड़ी ने बिना विकेट गवाए 80 रन बना लिए थे, जिसने लक्ष्य को और आसान बना दिया. रहाणे ने नारायण को पॉवरप्ले में ओवर नहीं दिया. 8वां ओवर नारायण का मैच में पहला ओवर था, उससे पहले आरसीबी ने 7 ओवरों में 86 रन बना लिए थे. 

हर्षित राणा का भी इंटरनेशनल में हालिया प्रदर्शन शानदार रहा लेकिन उन्हें भी कप्तान रहाणे ने पॉवरप्ले के आखिरी ओवर में गेंदबाजी के लिए लगाया. सिर्फ 5 रन हर्षित ने दिए लेकिन इसके बाद रहाणे ने उनकी जगह नारायण को गेंदबाजी थमाई. 13वें ओवर में हर्षित को गेंद थमाई गई, जो उनका दूसरा ओवर था लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बहुत बड़ा झटका, दिग्गज ने अचानक इस्तीफा देकर चौंकाया
IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बहुत बड़ा झटका, दिग्गज ने अचानक इस्तीफा देकर चौंकाया
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
IPL 2026 से पहले धोनी को चेतावनी! एक्स-CSK खिलाड़ी ने कहा - अब युवाओं को जिम्मेदारी देने का समय
IPL 2026 से पहले धोनी को चेतावनी! एक्स-CSK खिलाड़ी ने कहा - अब युवाओं को जिम्मेदारी देने का समय

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget