RR vs MI Live Highlights: गुवाहाटी में बारिश के बाद जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी मुंबई, राजस्थान ने 27 रन से जीता मैच

IPL 2026, RR vs MI Highlights: आईपीएल 2026 का 13वां लीग मैच गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. मैच में राजस्थान ने 27 रन से जीत दर्ज की.

एबीपी स्पोर्ट्स डेस्कLast Updated: 08 Apr 2026 12:38 AM

बैकग्राउंड

आईपीएल 2026 के 13वें लीग मैच में बारिश का प्रकोप देखने को मिला, जो राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच है. बारिश के कारण मुकाबला देरी से शुरू हुआ....More

RR vs MI Live Score: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स ने जीता मैच

आईपीएल 2026 के 13वें लीग मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हरा दिया. बारिश के कारण देरी से शुरू हुआ मुकाबला 11-11 ओवर का खेला गया. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी राजस्थान ने 11 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 150 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए यशस्वी जायसवाल ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 32 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से 77* रन स्कोर किए. इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी ने 14 गेंदों में 1 चौके और 5 छक्कों की मदद से 39 रन बनाए. कप्तान रियान पराग ने 20 रनों की पारी खेली. रन चेज के लिए उतरी मुंबई की टीम 11 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 123 रन ही बना सकी. इस दौरान राजस्थान के लिए नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट लिए. बाकी तुषारदेश पांडे और जोफ्रा आर्चर ने 1-1 विकेट अपनी झोली में डाला.