PBKS vs SRH: पंजाब-हैदराबाद मैच में रोमांच की सारी हदें पार, कांटे के मुकाबले में जीती SRH, शशांक-आशुतोष ने जीता दिल
PBKS vs SRH IPL 2024: आशुतोष शर्मा और शशांक सिंह ने पंजाब किंग्स को लगभग हारी हुई बाजी जिता दी थी. शशांक सिंह 25 गेंद में 46 और आशुतोष शर्मा 15 गेंद में 33 रन बनाकर नाबाद लौटे.
मोहम्मद वाहिदLast Updated: 09 Apr 2024 11:19 PM

बैकग्राउंड
Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2024 में आज शिखर धवन की पंजाब किंग्स और पैट कमिंस की सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला होगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच...More
Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2024 में आज शिखर धवन की पंजाब किंग्स और पैट कमिंस की सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला होगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच चंडीगढ़ के महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. शाम सात बजे इस मैच का टॉस होगा, वहीं साढ़े सात बजे मुकाबले की शुरुआत होगी. पंजाब और हैदराबाद, दोनों टीमें अपना-अपना पिछला मैच जीतकर आई हैं. हैदराबाद ने अपने पिछले मैच में चेन्नई को मात दी थी तो पंजाब ने गुजरात के खिलाफ हारी हुई बाज़ी जीती थी. इस मैच के भी रोमांचक होने के पूरे आसार हैं. आईपीएल 2024 में अब तक सनराइजर्स हैदराबाद ने चार मैच खेले हैं. इस दौरान पैट कमिंस की टीम को दो मैचों में जीत मिली है. वहीं दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. टीम अभी प्वाइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है. वहीं पंजाब किंग्स ने भी अब तक चार मैच खेले हैं. शिखर धवन की टीम को भी दो मैचों में जीत और दो मैचों में हार मिली है. हालांकि, पंजाब प्वाइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है. पंजाब और हैदराबाद मैच की पिच रिपोर्ट चंडीगढ़ के इस मैदान पर आज हमें एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है. हालांकि, यहां पिछले मुकाबले में गेंदबाजों को भी काफी मदद मिली थी. इस मैदान पर पंजाब किंग्स ने दिल्ली को हराया था. उस मैच में पंजाब ने आसानी से 175 रनों का लक्ष्य हासिल किया था. मैच प्रिडिक्शनपंजाब और हैदराबाद के बीच कांटे का मुकाबला हो सकता है. हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर कहता है कि इस मैच में पैट कमिंस की टीम का पलड़ा भारी है. यानी इस मैच में हैदराबाद की टीम जीत सकती है. हालांकि, पंजाब ने अपने पिछले मैच में गुजरात के खिलाफ हारी हुई बाजी जीती थी. ऐसे में हैदराबाद उन्हें हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी. पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, सैम कर्रन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, सिकंदर रजा, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा.इम्पैक्ट प्लेयर- अर्शदीप सिंह.सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन- ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, नीतीश रेड्डी, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और मयंक मार्कंडे. इम्पैक्ट प्लेयर- जयदेव उनादकट.
PBKS vs SRH Full Highlights: कांटे के मुकाबले में हैदराबाद ने पंजाब को हराया
शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा पंजाब किंग्स को हारी हुई बाजी जिताने से चूक गए. हैदराबाद से मिले 183 रनों के जवाब में पंजाब ने एक समय 15.3 ओवर में 114 रनों पर 6 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद शशांक ने 25 गेंद में 46 और आशुतोष ने 15 गेंद में 33 रन बनाकर लगभग अपनी टीम को मैच जिता दिया था, लेकिन अंतिम गेंद पर हैदराबाद 2 रन से जीत गई. यह दोनों युवा बल्लेबाज नाबाद लौटे.