PBKS vs GT IPL 2026 Live Highlights: पंजाब ने जीता सांसें रोक देने वाला मैच, गुजरात को 3 विकेट से दी शिकस्त; कूपर कोनोली रहे हीरो
IPL 2026 Punjab Kings vs Gujarat Titans Highlights: आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया. कूपर कोनोली टीम के लिए हीरो बने.

बैकग्राउंड
आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया. कूपर कोनोली टीम के लिए हीरो बने. कोनोली ने 44 गेंदों में 5...More
आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 3 विकेट से जीत अपने नाम की. पंजाब को जीत दिलाने में कूपर कोनोली ने सबसे बड़ा योगदान दिया, जिन्होंने 44 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 72 रनों की पारी खेली. कोनोली तीसरे विकेट के लिए बैटिंग पर उतरे थे. पंजाब की टीम मिडिल ऑर्डर में बुरी तरह लड़खड़ाई थी. टीम ने एक वक्त पर सिर्फ 08 रन के भीतर 4 विकेट गंवा दिए थे. इसके बावजूद कोनोली डटे रहे. मैच में गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 162 रन बनाए थे. पंजाब के लिए वैशाक ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. चेज करते हुए पंजाब ने 19.1 ओवर में जीत अपने नाम की. इस दौरान गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए.