एक्सप्लोरर

नैट साइवर-ब्रंट या दुनिया का 8वां अजूबा, अकेले दम पर यूपी को धो डाला; MI ने लगाई जीत की हैट्रिक

Mumbai Indians vs UP Warriorz: मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को 8 विकेट से हराकर WPL 2025 में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज कर ली है.

WPL 2025 MI vs UP Full Highlights: मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को 8 विकेट से रौंद डाला है. नैट साइवर ब्रंट (Nat Sciver Brunt) ने बल्लेबाजी में 75 रनों की नाबाद और शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, साथ ही उन्होंने गेंदबाजी में भी यूपी को 3 झटके दिए थे. यूपी की टीम ने इस मैच में पहले खेलते हुए 142 रन बनाए थे, जिसे मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने 18 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया है. मुंबई के लिए ब्रंट ने 75 और सलामी बल्लेबाज हेली मैथ्यूज ने 59 रनों की पारी खेली. यूपी के लिए विकेट लेने वाली एकमात्र गेंदबाज कप्तान दीप्ति शर्मा रहीं.

इस मैच में यूपी वॉरियर्स शुरुआत से ही लड़खड़ाती हुई नजर आई. टीम के लिए ग्रेस हैरिस और वृन्दा दिनेश के अलावा कोई भी खिलाड़ी बड़ा स्कोर नहीं कर पाया. आलम यह रहा कि यूपी के 11 में से 7 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. इससे पिछले ही मैच में यूपी ने सुपर-ओवर तक चले मैच में RCB को हराया था.

मुंबई इंडियंस के पास 8वां अजूबा

मुंबई इंडियंस की जीत की नींव नैट साइवर ब्रंट ने रखी, जिन्होंने गेंदबाजी में 3 अहम विकेट चटकाए थे. वहीं जब 143 रनों के लक्ष्य को चेज करने की बारी आई तो मुंबई ने यास्तिका भाटिया का विकेट जल्दी गंवा दिया था. वो शून्य के स्कोर पर आउट हुईं. मगर तीसरे क्रम पर खेलने आईं ब्रंट ने नाबाद 75 रनों की पारी खेल मुंबई की जीत में सबसे बड़ा योगदान दिया. इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.

पॉइंट्स टेबल के टॉप पर मुंबई इंडियंस

कल के मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर दिल्ली कैपिटल्स ने WPL 2025 की पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया था. वहीं अब मुंबई इंडियंस के भी 6 अंक हो गए और नेट रन-रेट के मामले में दिल्ली से बेहतर स्थिति में होने के कारण MI टॉप पर विराजमान हो गई है.

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 ने तोड़े व्यूअरशिप के पिछले सभी रिकॉर्ड, इतने करोड़ लोगों ने लाइव देखा 19वां सीजन
IPL 2026 ने तोड़े व्यूअरशिप के पिछले सभी रिकॉर्ड, इतने करोड़ लोगों ने लाइव देखा 19वां सीजन
IPL 2027 की नीलामी से पहले इन 7 स्टार खिलाड़ियों की बदल सकती है टीम, देखें संभावित ट्रेड डील लिस्ट
IPL 2027 की नीलामी से पहले इन 7 खिलाड़ियों की बदल सकती है टीम, संभावित ट्रेड डील की लिस्ट
'...नजरअंदाज करो', वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में चयन पर ये क्या बोल गए एबी डिविलियर्स
'...नजरअंदाज करो', वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में चयन पर ये क्या बोल गए एबी डिविलियर्स
'दाऊद इब्राहिम मुझे मरवाना चाहता था...', ललित मोदी का सनसनीखेज दावा; पूरी दुनिया हैरान
'दाऊद इब्राहिम मुझे मरवाना चाहता था...', ललित मोदी का सनसनीखेज दावा; पूरी दुनिया हैरान

वीडियोज

Bengal TMC Crisis: TMC के भीतर सियासी घमासान पर नई अपडेट | Mamata Banerjee
US Iran Peace Deal: धमकियों के बीच फंसी डील...शुरू होगा World War-3?| Netanyahu | Trump | Hormuz
US Iran Peace Deal: डील के बीच Trump के इस बयान से दुनिया में मचा हड़कंप! | Netanyahu | Hormuz
PoK Protest Update: PoK में विरोध प्रदर्शन के बीच खौफनाक वीडियो वायरल | Munir | Pakistan | breaking
Patna Coaching | Breaking News: Roshan Anand के आरोपों से बढ़ीं Khan Sir की मुश्किलें | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंटर-कास्ट शादी करने वाले कपल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, परिवार को मिलने की इजाजत देने वाले फैसले पर रोक
इंटर-कास्ट शादी करने वाले कपल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, परिवार को मिलने की इजाजत देने वाले फैसले पर रोक
'मैं पहले भी मंत्री था और अभी भी...', इस्तीफे की अटकलों के बीच दीपक प्रकाश का बड़ा बयान
'मैं पहले भी मंत्री था और अभी भी...', इस्तीफे की अटकलों के बीच दीपक प्रकाश का बड़ा बयान
अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कफ सिरप, केंद्र सरकार ने बदले नियम
अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कफ सिरप, केंद्र सरकार ने बदले नियम
रनों की दौड़ में बाबर आजम को पीछे छोड़ देंगी स्मृति मंधाना, कैसे,जानिए पूरा गणित
रनों की दौड़ में बाबर आजम को पीछे छोड़ देंगी स्मृति मंधाना, कैसे,जानिए पूरा गणित
'इसमें वायलेंस थोड़ा ज्यादा है', दामाद रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' पर बोले प्रकाश पादुकोण
'इसमें वायलेंस थोड़ा ज्यादा है', दामाद रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' पर बोले प्रकाश पादुकोण
सब कुछ याद रखेगा ईरान, जख्मों को भूलेगा नहीं, अमेरिका को दिया सीधा मैसेज- 'शांति समझौता टूटा तो...'
सब कुछ याद रखेगा ईरान, जख्मों को भूलेगा नहीं, अमेरिका को दिया सीधा मैसेज- 'शांति समझौता टूटा तो...'
Signs Of Hearing Loss: बहरा होने से पहले कानों में दिखते हैं ये कई शुरुआती लक्षण, डॉक्टरों ने दी बड़ी चेतावनी
बहरा होने से पहले कानों में दिखते हैं ये कई शुरुआती लक्षण, डॉक्टरों ने दी बड़ी चेतावनी
किचन गार्डन में कैसे उगाएं टिंडे,खत्म हो जाएगी एक सब्जी की टेंशन
किचन गार्डन में कैसे उगाएं टिंडे,खत्म हो जाएगी एक सब्जी की टेंशन
Embed widget