एक्सप्लोरर

IPL 2025: जब आखिरी बार आमने-सामने हुई थी मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस, जानें उस मैच में क्या हुआ था?

MI Vs GT: इससे पहले पिछले सीजन मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस का आमना-सामना हुआ था. क्या आप जानते हैं उस मैच में क्या हुआ था? उस मैच में किस टीम ने बाजी मारी थी?

MI Vs GT IPL 2024: मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस को सीजन की पहली जीत का इंतजार है. दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में आमने-सामने होंगी. इससे पहले पिछले सीजन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) का आमना-सामना हुआ था. क्या आप जानते हैं उस मैच में क्या हुआ था? उस मैच में किस टीम ने बाजी मारी थी? दरअसल, उस मैच में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 6 रनों से हराया था.

गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को दिया 169 रनों का टारगेट

पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रनों का स्कोर बनाया. गुजरात टाइटंस के लिए साईं सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 39 गेंदों पर 45 रन बनाए. शुभमन गिल ने 22 गेंदों पर 31 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा राहुल तेवतिया ने आखिरी ओवरों में 15 गेंदों पर 22 रनों की अच्छी इनिंग खेली. इस तरह गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 169 रनों का टारगेट दिया. मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह सबसे कामयाब गेंदबाज रहे. जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए. गैराल्ड कोए्टजी को 2 कामयाबी मिली. पीयूष चावला ने 1 बल्लेबाज को आउट किया.

ऐसा रहा मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों का हाल

गुजरात टाइटंस के 168 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 6 विकेट पर महज 162 रन बना सकी. इस तरह गुजरात टाइटंस को 6 रनों से जीत मिली. मुंबई इंडियंस के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 38 गेंदों पर 46 रन बनाए. रोहित शर्मा ने 29 गेंदों पर 43 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा तिलक वर्मा ने 19 गेंदों पर 25 रन बनाए, लेकिन मुंबई इंडियंस के अन्य बल्लेबाजों ने निराश किया. लिहाजा, हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस टारगेट से पीछे रह गई. गुजरात टाइटंस के लिए अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन और मोहित शर्मा ने 2-2 विकेट लिए. इसके अलावा आर. साईं किशोर को 1 कामयाबी मिली.

ये भी पढ़ें-

IPL 2025: हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस के सामने गुजरात टाइटंस का चैलेंज, जानें दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

अभिनव आज़ाद abp न्यूज़ की स्पोर्ट्स टीम में काम करते हैं. अभिनव ने देश के प्रतिष्ठित IIMC और दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से पढ़ाई की है. क्रिकेट और फुटबॉल के अलावा बाकी स्पोर्ट्स पर लिखते रहते हैं. इंडियन क्रिकेट और वर्ल्ड क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर पैनी नज़र रखते हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की अब नहीं चलेगी मनमर्जी, फीस पर सरकार ने कसा शिकंजा, नया कानून लागू
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की अब नहीं चलेगी मनमर्जी, फीस पर सरकार ने कसा शिकंजा, नया कानून लागू
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, क्या कहा?
स्टीव स्मिथ से डेवोन कॉनवे तक, ऑक्शन में नहीं बिके कई स्टार खिलाड़ी; देखें अनसोल्ड प्लेयर्स की लिस्ट
स्मिथ से कॉनवे तक, ऑक्शन में नहीं बिके कई स्टार खिलाड़ी; देखें अनसोल्ड प्लेयर्स की लिस्ट

वीडियोज

Bollywood News:बॉलीवुड गलियारों की बड़ी खबरें? | KFH
Kanpur News: कानपूर में दिखा नकाबपोश बदमाशों का तांडव , 3 सेकेंड में घर पर फेंके 3 बम
BJP State President: क्या बदलेगा नए BJP अध्यक्ष के आने से? | UP News | BJP | Mahadangal
Commodities Market में Copper की ज़बरदस्त Rally: 35% Jump और $12,000 का Level | Paisa Live
West Bengal Elections: 'महिलाएं रसोई के औजारों के साथ तैयार रहें', जनता को क्यों भड़का रही ममता?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की अब नहीं चलेगी मनमर्जी, फीस पर सरकार ने कसा शिकंजा, नया कानून लागू
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की अब नहीं चलेगी मनमर्जी, फीस पर सरकार ने कसा शिकंजा, नया कानून लागू
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, क्या कहा?
स्टीव स्मिथ से डेवोन कॉनवे तक, ऑक्शन में नहीं बिके कई स्टार खिलाड़ी; देखें अनसोल्ड प्लेयर्स की लिस्ट
स्मिथ से कॉनवे तक, ऑक्शन में नहीं बिके कई स्टार खिलाड़ी; देखें अनसोल्ड प्लेयर्स की लिस्ट
FA9LA से जमाल कुडू तक, बॉलीवुड में जलवा बिखेर चुके हैं ये अरेबिक गाने
FA9LA से जमाल कुडू तक, बॉलीवुड में जलवा बिखेर चुके हैं ये अरेबिक गाने
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
Road Markings: सड़कों पर क्यों बनाई जाती है सफेद और पीली पट्टी, जानें क्या है दोनों में अंतर
सड़कों पर क्यों बनाई जाती है सफेद और पीली पट्टी, जानें क्या है दोनों में अंतर
भारत मौसम विज्ञान विभाग में आवेदन का आखिरी मौका, 134 पदों पर भर्ती; जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
भारत मौसम विज्ञान विभाग में आवेदन का आखिरी मौका, 134 पदों पर भर्ती; जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
Embed widget