टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिये चाहे लंबा अरसा हो गया हो लेकिन क्रिकेट फैंस के बीच उनकी दिवानगी आज भी वही है. फैंस आज भी धोनी से जुड़ी हर खबर पर नजर रखते हैं. यही कारण है कि जब भी धोनी का कोई वीडियो सोशल मीडिया पर आता है तो वह जमकर वायरल हो जाता है. धोनी का कुछ ऐसा ही एक वीडियो फिलहाल खूब शेयर किया जा रहा है.
यह वीडियो स्टार स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. यह एक प्रोमो वीडियो है. इसे IPL का प्रोमो वीडियो बताया जा रहा है. इस वीडियो में सबसे खास बात धोनी का लुक (Dhoni New Look) है. कैप्टन कूल के नाम से पहचाने जाने वाले धोनी इस वीडियो में एक अलग ही अवतार में नजर आ रहे हैं. कुछ हद तक उनमें साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की झलक दिखाई दे रही है.
इस वीडियो में धोनी ने बस कंडक्टर की तरह शर्ट के ऊपर खाकी यूनिफार्म पहन रखी है. खाकी के ऊपर गले में उन्होंने बड़ा वाला रूमाल भी लटकाया हुआ है, जो आमतौर पर बस कंडेक्टर लटकाए रखते हैं. इसी के साथ रजनीकांत की तरह बाल और फिर गहरी मूछों के साथ वह अलग ही अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. धोनी के फैंस को यह वीडियो बेहद पसंद आ रहा है. इस वीडियो को जमकर सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है.
IPL में दिखाई देंगे धोनीएमएस धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से तो संन्यास ले चुके हैं लेकिन वह IPL खेलना जारी रखेंगे. इस बार भी वह मैदान में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते नजर आएंगे. चेन्नई ने अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट में धोनी को शामिल किया था. बता दें कि धोनी की कप्तानी में पिछली बार भी चेन्नई ने IPL ट्रॉफी अपने नाम की थी.
यह भी पढ़ें..
