IPL 2026 MI vs RCB Highlights: वानखेड़े में बेंगलुरु का कब्जा, मुंबई को 18 रन से हराया; सॉल्ट-पाटीदार-कोहली बने हीरो
IPL 2026 Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई को हराकर IPL 2026 की तीसरी जीत हासिल कर ली. यह मुंबई की तीसरी हार रही.

बैकग्राउंड
आईपीएल 2026 के 20वें लीग मैच में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने हैं. मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच में पहले...More
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराते हुए IPL 2026 की तीसरी जीत हासिल की. मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए बेंगलुरु ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 240 रन बोर्ड पर लगाए थे. रन चेज करते हुए मुंबई की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 222 रन तक ही पहुंच सकी. टीम के लिए शेरेफन रदरफोर्ड ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 31 गेंदों में 1 चौके और 9 छक्कों की मदद से 71 रन बनाए. हालांकि उनकी पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी. इस दौरान बेंगलुरु के लिए सुयश शर्मा ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए. वहीं टीम के लिए फिल सॉल्ट ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 36 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 78 रन स्कोर किए थे. इसके अलावा कप्तान रजत पाटीदार और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं, जो टीम को जीत दिलाने में अहम रहीं.