LSG vs GT: पूरन के तूफान में उड़ी गुजरात टाइटंस, लखनऊ ने रोका विजयरथ; चौथी जीत से बदली प्वाइंट्स टेबल

LSG vs GT, IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2025 के 26वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 6 विकेट से हरा दिया है. लखनऊ की यह चौथी जीत है.

मोहम्मद वाहिदLast Updated: 12 Apr 2025 07:26 PM

बैकग्राउंड

Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans: आईपीएल 2025 में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे. पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच है. दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और...More

LSG vs GT Full Highlights: लखनऊ ने गुजरात को 6 विकेट से हराया

लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2025 के 26वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 6 विकेट से हरा दिया है. 12 ओवर में बिना किसी विकेट के 120 रन बनाने वाले गुजरात 20 ओवर में 180 रन बना सकी थी. जवाब में लखनऊ ने अंतिम ओवर में मैच जीता. लखनऊ के लिए एडन मार्करम ने 31 गेंद में 58 और निकोलस पूरन ने 34 गेंद में 61 रन बनाए. अंत में आयुष बदोनी 20 गेंद में 28 रन बनाकर नाबाद रहे. लखनऊ की यह चौथी जीत है. प्वाइंट्स टेबल में लखनऊ की टीम अब तीसरे नंबर पर आ गई है.