एक्सप्लोरर

IPL 2025 से पहले LSG को लगा बड़ा झटका, मयंक यादव आईपीएल के पहले हाफ से बाहर!

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग शुरू होने में अब 10 दिन का समय बचा है. इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एक बुरी खबर आई है. मयंक यादव चोट के कारण आईपीएल के पहले हाफ से बाहर हो गए हैं.

Mayank Yadav Injury Update: आईपीएल के 18वें संस्करण (IPL 2025) का आयोजन 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है. सभी आईपीएल टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी है. लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स को आईपीएल शुरू होने से पहले एक बड़ा झटका लगा है. टीम के युवा गेंदबाज मयंक यादव चोट से उबर नहीं पाए हैं, उनका आईपीएल 2025 के पहले हाफ से बाहर होना तय माना जा रहा है. वह आईपीएल के दूसरे हाफ से खेल सकते हैं.

मयंक यादव ने अपनी गति से सभी को प्रभावित किया है, वह बड़े बड़े बल्लेबाजों को परेशान करते नजर आए थे. यही कारण रहा कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 11 करोड़ रूपये के साथ ऑक्शन से पहले रिटेन किया था. ये उनकी आईपीएल सैलरी में बहुत बड़ी बढ़ोतरी थी क्योंकि इससे पिछले सीजन में लखनऊ ने उन्हें 20 लाख रूपये में खरीदा था.

अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू के बाद चोटिल हुए थे मयंक यादव 

मयंक यादव पिछले साल अक्टूबर में बांग्लादेश के खिलाफ अपने अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू के बाद चोटिल हो गए थे. मयंक यादव के पीठ के निचले हिस्से में चोट लगी थी, जिससे वह उबर रहे हैं. अच्छी बात ये हैं कि उन्होंने हाल ही में बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में फिर से गेंदबाजी करना शुरू किया है. 

ईएसपीएन की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ने मयंक यादव की वापसी के लिए कोई तारीख तय नहीं की है. यदि मयंक फिटनेस मानकों को पूरा करते हैं और अपने वर्कलोड को बढ़ाते हैं तो संभव है कि वह आईपीएल 2025 के दूसरे हाफ में खेलते हुए नजर आएं.

मयंक यादव ने आईपीएल 2024 में 4 मैच खेले गए, जिसमें उनके नाम 7 विकेट रहे. उनका इकॉनमी लगभग 7 (6.99) का रहा. वह अपनी तेज गति की गेंदबाजी के कारण पिछले साल सुर्ख़ियों में बने रहे. उन्होंने आईपीएल 2024 की सबसे तेज गति की गेंद (156.7) ने आरसीबी के खिलाफ डाली थी.

24 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स का पहला मैच

लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2025 के सफर की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलकर करेगी, उसका पहला मैच 24 मार्च को खेला जाएगा. आईपीएल 2025 के लिए फ्रेंचाइजी ने ऋषभ पंत को अपना कप्तान चुना है, जिन्हे ऑक्शन में टीम ने 27 करोड़ रूपये की राशि के साथ खरीदा था.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं', असम में बोले PM मोदी, 2 अमृत भारत ट्रेनों को भी दिखाई हरी झंडी
'कांग्रेस के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं', असम में बोले PM मोदी, 2 अमृत भारत ट्रेनों को भी दिखाई हरी झंडी
माघ मेला 2026: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का रथ प्रशासन ने रोका, भीड़ को देखते हुए पैदल जाने को कहा
माघ मेला 2026: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का रथ प्रशासन ने रोका, भीड़ को देखते हुए पैदल जाने को कहा
रोहित शर्मा और विराट कोहली 6 महीने बाद उतरेंगे भारत के लिए खेलने, जानें अगली वनडे सीरीज कब?
रोहित शर्मा और विराट कोहली 6 महीने बाद उतरेंगे भारत के लिए खेलने, जानें अगली वनडे सीरीज कब?
दिल्ली से बागडोगरा जा रहे इंडिगो प्लेन में बम की सूचना से हड़कंप, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली से बागडोगरा जा रहे इंडिगो प्लेन में बम की सूचना से हड़कंप, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

वीडियोज

Budget 2026 में क्या बदलेगा? Jobs, MSMEs और India का Future | Paisa Live
Manikarnika Ghat मामले पर भ्रमक वीडियो फैलाने के मामले में पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन | Varanasi
PM Modi Assam Visit: महाराष्ट्र मेयर पर सस्पेंस खत्म? पीएम मोदी का बड़ा संकेत! | Maharastra Mayor
Haryana: Nuh में KMP एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, दो की जलकर मौत | Road Accident | ABP News
Superfast News: सुबह की बड़ी खबरें | PM Modi | Manikarnika Ghat | Maharashtra New Mayor | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं', असम में बोले PM मोदी, 2 अमृत भारत ट्रेनों को भी दिखाई हरी झंडी
'कांग्रेस के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं', असम में बोले PM मोदी, 2 अमृत भारत ट्रेनों को भी दिखाई हरी झंडी
माघ मेला 2026: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का रथ प्रशासन ने रोका, भीड़ को देखते हुए पैदल जाने को कहा
माघ मेला 2026: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का रथ प्रशासन ने रोका, भीड़ को देखते हुए पैदल जाने को कहा
रोहित शर्मा और विराट कोहली 6 महीने बाद उतरेंगे भारत के लिए खेलने, जानें अगली वनडे सीरीज कब?
रोहित शर्मा और विराट कोहली 6 महीने बाद उतरेंगे भारत के लिए खेलने, जानें अगली वनडे सीरीज कब?
दिल्ली से बागडोगरा जा रहे इंडिगो प्लेन में बम की सूचना से हड़कंप, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली से बागडोगरा जा रहे इंडिगो प्लेन में बम की सूचना से हड़कंप, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
निक्की तंबोली की आंखों में हो गया था सिस्ट, हुई सर्जरी, मुश्किल वक्त में सहारा बने बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल
निक्की तंबोली की आंखों में हो गया था सिस्ट, हुई सर्जरी, बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल बने सहारा
ग्रीनलैंड को लेकर भड़के ट्रंप ने 8 देशों पर लगाया 10% टैरिफ, अब यूरोपीय यूनियन ने उठाया बड़ा कदम, अमेरिका की बढ़ेंगी मुश्किलें
ग्रीनलैंड को लेकर भड़के ट्रंप ने 8 देशों पर लगाया टैरिफ, अब EU ने उठाया बड़ा कदम, US की बढ़ेंगी मुश्किलें
कितने पढ़े-लिखे हैं 27 गेंदों में शतक लगाने वाले साहिल चौहान, भारत में कहां से है इनका ताल्लुक?
कितने पढ़े-लिखे हैं 27 गेंदों में शतक लगाने वाले साहिल चौहान, भारत में कहां से है इनका ताल्लुक?
बिना गारंटी इस योजना में मिल जाता है 20 लाख तक का लोन, 8वीं पास की फाइल भी होती है पास
बिना गारंटी इस योजना में मिल जाता है 20 लाख तक का लोन, 8वीं पास की फाइल भी होती है पास
Embed widget