एक्सप्लोरर

संजीव गोयनका को भारी पड़ी 27 करोड़ की डील, केएल राहुल के इस कारनामे ने दिखाया आईना

LSG IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के मालिक संजीव गोयनका को जानिए कैसे 27 करोड़ की डील बहुत भारी पड़ी. ये आंकड़े LSG के गलत फैसले की गवाही दे रहे हैं.

LSG Team Owner Sanjeev Goenka: IPL 2025 के प्लेऑफ में तीन टीम जगह पक्की (IPL 2025 Playoff Qualified Teams) कर चुकी हैं. चार टीम एलिमिनेट हो चुकी हैं, ऐसे में प्लेऑफ में चौथे स्थान के लिए 3 टीमों के बीच टक्कर है. इन तीन टीमों में लखनऊ सुपर जायंट्स भी है. LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका पिछले सीजन तब चर्चा में आए थे जब उनका केएल राहुल को डांटने का वीडियो वायरल हुआ था. आईपीएल 2025 से पहले लखनऊ टीम ने केएल राहुल को रिलीज कर ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था. मौजूदा आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि गोयनका को यह 27 करोड़ रुपये की डील बहुत भारी पड़ी है.

संजीव गोयनका को भारी पड़ी 27 करोड़ की डील

मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा और उन्हें टीम का कप्तान भी बनाया. दूसरी ओर LSG के पूर्व कप्तान केएल राहुल हैं, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा था. IPL सैलरी के मामले में पंत, राहुल से कहीं आगे हैं, लेकिन आईपीएल 2025 में प्रदर्शन की बात करें तो राहुल अपने हमवतन क्रिकेटर से कोसों आगे हैं. ये आंकड़े साबित कर देंगे कि केएल राहुल को रिलीज करना, लखनऊ टीम के सबसे खराब फैसलों में से एक रहा.

IPL 2025 में ऋषभ पंत अब तक 11 मैचों में सिर्फ 128 रन बना पाए हैं. उनका औसत मात्र 12.80 का है और पूरे सीजन में सिर्फ एक फिफ्टी लगा पाए हैं. दूसरी ओर केएल राहुल काफी समय से ऑरेंज कैप की दौड़ में बने रहे हैं. राहुल ने अब तक 11 मैचों में 61.63 के शानदार औसत से 493 रन बना लिए हैं. राहुल मौजूदा सीजन में अब तक एक शतक और 3 फिफ्टी लगा चुके हैं. आईपीएल 2025 में उनका सर्वोच्च स्कोर 112 रन है.

IPL 2025 में लखनऊ-दिल्ली का हाल

अब तक तीन टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं और प्लेऑफ शेड्यूल में सिर्फ एक स्लॉट बचा हुआ है. चौथे स्थान के लिए मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच लड़ाई है. दिल्ली की बात करें तो वह अपने बाकी दोनों मैच जीतकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी. दूसरी ओर LSG को अपने बाकी मैच तो जीतने ही होंगे और साथ ही उम्मीद करनी होगी कि अन्य मुकाबलों का परिणाम उसके लिए फायदेमंद रहे

यह भी पढ़ें:

ऑपरेशन सिंदूर के बाद कडा एक्शन, भारत के स्टेडियम ने हटाए पाक क्रिकेटरों के फोटो; हिन्दू क्रिकेटर पर भी गिरी गाज

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Protest: 'सड़कों पर डटे रहें, दुनिया...', ईरान में उबाल के बीच रजा पहलवी का बड़ा मैसेज!
'सड़कों पर डटे रहें, दुनिया...', ईरान में उबाल के बीच रजा पहलवी का बड़ा मैसेज!
Delhi Weather Update: कोहरे से परेशान और भीषण सर्दी से जीना मश्किल, दिल्ली में आज सीजन का सबसे ठंडा दिन हुआ दर्ज
कोहरे से परेशान और भीषण सर्दी से जीना मश्किल, दिल्ली में आज सीजन का सबसे ठंडा दिन हुआ दर्ज
IND vs NZ ODI Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले कौन, देखिए टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले कौन, देखिए टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट
गौरव खन्ना ने खास अंदाज में वाइफ आकांक्षा का प्री बर्थडे किया सेलिब्रेट, रोमांटिक तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी
गौरव खन्ना ने खास अंदाज में वाइफ का प्री बर्थडे किया सेलिब्रेट, देखें रोमांटिक तस्वीरें

वीडियोज

Ankita Bhandari Murder Case में बंद के ऐलान पर बंटे व्यापारी, CBI जांच की मांग पर बढ़ा विवाद
PM Modi Somnath Visit : सोमनाथ में पीएम मोदी की भव्य रैली में उमड़ी हजारों की भीड़
Ankita Bhandari Murder Case अबतक कब और क्या हुआ, विस्तार से समझिए केस कैसे पेचीदा होता चला गया
Iran Protest News: ईरान में हिंसक हुआ प्रदर्शन, सड़कों पर लाखो लोग खामेनेई | Donald Trump | Khamenei
Crime News : गैंग्स ऑफ पटना...वो खूनी घटना | sansani

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Protest: 'सड़कों पर डटे रहें, दुनिया...', ईरान में उबाल के बीच रजा पहलवी का बड़ा मैसेज!
'सड़कों पर डटे रहें, दुनिया...', ईरान में उबाल के बीच रजा पहलवी का बड़ा मैसेज!
Delhi Weather Update: कोहरे से परेशान और भीषण सर्दी से जीना मश्किल, दिल्ली में आज सीजन का सबसे ठंडा दिन हुआ दर्ज
कोहरे से परेशान और भीषण सर्दी से जीना मश्किल, दिल्ली में आज सीजन का सबसे ठंडा दिन हुआ दर्ज
IND vs NZ ODI Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले कौन, देखिए टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले कौन, देखिए टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट
गौरव खन्ना ने खास अंदाज में वाइफ आकांक्षा का प्री बर्थडे किया सेलिब्रेट, रोमांटिक तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी
गौरव खन्ना ने खास अंदाज में वाइफ का प्री बर्थडे किया सेलिब्रेट, देखें रोमांटिक तस्वीरें
Weather Update: देशभर में मौसम ने बदला रुख: दक्षिण भारत में बारिश-आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में शीतलहर और घना कोहरा
देशभर में मौसम ने बदला रुख: दक्षिण भारत में बारिश-आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में शीतलहर और घना कोहरा
20 साल से पुलिस को चकमा दे रहा 'रहमान डकैत' गिरफ्तार, 14 राज्यों में फैला था क्राइम नेटवर्क
20 साल से पुलिस को चकमा दे रहा 'रहमान डकैत' गिरफ्तार, 14 राज्यों में फैला था क्राइम नेटवर्क
इटली में कौन सी करेंसी चलती है, यहां कितने हो जाते हैं भारत के 100000 रुपये?
इटली में कौन सी करेंसी चलती है, यहां कितने हो जाते हैं भारत के 100000 रुपये?
बिना इजाजत हर किसी की नहीं बना सकते वीडियो, जानें इसमें कितनी मिलती है सजा?
बिना इजाजत हर किसी की नहीं बना सकते वीडियो, जानें इसमें कितनी मिलती है सजा?
Embed widget