एक्सप्लोरर

IPL 2025: मेगा ऑक्शन से पहले इन 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है कोलकाता नाइट राइडर्स

KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने गज़ब का प्रदर्शन करते हुए IPL 2024 की ट्रॉफी अपने नाम की. अब आइए जानते हैं कि 2025 में होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले टीम किन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है.

Kolkata Knight Riders Retain Players Before Mega Auction: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 में झंडे गाड़ते हुए चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता ने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को शिकस्त दी, जो चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया था. अब अगले सीज़न यानी IPL 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होना है. ऐसे में चैंपियन केकेआर किन चार खिलाड़ियों को रिटेन करेगी, ये बड़ा सवाल होगा. 

कोलकाता के पास कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद है लेकिन नियम के मुताबिक टीम सिर्फ किन्हीं चार को ही रिटेन कर सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि मेगा ऑक्शन से पहले केकेआर किन चार खिलाड़ियों पर भरोसा जताकर उन्हें रिटेन कर सकती है. 

1- श्रेयस अय्यर 

केकेआर की रिटेन लिस्ट में सबसे पहला नाम कप्तान श्रेयस अय्यर हो सकता है. अय्यर ने टीम को आईपीएल 2024 का चैंपियन बनाया, ऐसे में उनको रिटेन करना तो लगभग तय होगा. अय्यर ने आईपीएल 2024 में बेहद ही शानदार कप्तानी का मुजाहिरा पेश किया. अय्यर 2022 से कोलकाता की कमान संभाल रहे हैं. हालांकि 2023 में इंजरी के चलते वह टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन सके थे और उनकी गैरमौजूदगी में नितीश राणा ने कोलकाता की कप्तानी की थी.

2- सुनील नरेन 

कोलकाता की रिटेन लिस्ट में दूसरा नाम स्टार ऑलराउंडर सुनील नरेन का हो सकता है. नरेन ने आईपीएल 2024 में टीम के लिए गेंद और बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया. नरेन को शानदार प्रदर्शन के लिए सीज़न का 'प्लेयर ऑफ द सीरीज़' चुना गया. नरेन ने 14 मैचों की 14 पारियों में बैटिंग करते हुए 34.86 की औसत और 180.74 के स्ट्राइक रेट से 488 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 3 अर्धशतक निकले थे. इसके अलावा बॉलिंग करते हुए उन्होंने 21.65 की औसत से 17 विकेट चटकाए थे. 

3- रिंकू सिंह

रिंकू सिंह लंबे वक़्त से कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं. रिंकू को केकेआर ने 2018 में अपने साथ जोड़ा था. इस साल भले ही रिंकू का बल्ला ज़्यादा नहीं चल सका, लेकिन पिछले सीज़न यानी आईपीएल 2023 में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया था. रिंकू कोलकाता के अहम खिलाड़ियों में से एक हैं. ऐसे में टीम रिंकू को 2025 में होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन कर सकती है. 

4- आंद्रे रसेल 

आंद्रे रसेल 2014 कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़े हैं. रसेल केकेआर के अहम ऑलराउंडर हैं. इस सीज़न भी उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया. आईपीएल 2024 में रसेल ने बैटिंग करते हुए 37.71 की औसत और 185 के स्ट्राइक रेट से 222 रन स्कोर किए. इसके अलावा बॉलिंग में उन्होंने 15.53 के शानदार औसत से 19 विकेट झटके. 

 

ये भी पढ़ें...

Hardik Pandya Divorce: कहां हैं हार्दिक पांड्या? भारतीय टीम के साथ नहीं गए USA; तलाक की खबरों के बीच क्यों छोड़ा देश?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LSG vs RR Highlights: 159 बनाकर भी आसानी से जीती राजस्थान, गेंदबाजों ने बरपाया कहर, LSG को उसी के घर में हराया
159 बनाकर भी आसानी से जीती राजस्थान, गेंदबाजों ने बरपाया कहर, LSG को उसी के घर में हराया
IPL 2026 LSG vs RR Highlights: राजस्थान की चमत्कारी जीत, सिर्फ 159 बनाकर 40 रन से जीता मैच; घर पर लखनऊ पस्त
राजस्थान की चमत्कारी जीत, सिर्फ 159 बनाकर 40 रन से जीता मैच; घर पर लखनऊ पस्त
IPL के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने जोफ्रा आर्चर, लिख डाला नया इतिहास
IPL के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने जोफ्रा आर्चर, लिख डाला नया इतिहास
लखनऊ की पिच पर धराशाई राजस्थान, वैभव-जुरेल सब फ्लॉप, जडेजा ने बचाई लाज; क्या डिफेंड हो पाएंगे 159 रन?
लखनऊ की पिच पर धराशाई राजस्थान, वैभव-जुरेल सब फ्लॉप, जडेजा ने बचाई लाज; क्या डिफेंड हो पाएंगे 159 रन?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चुनाव आयोग के 'AI' ने कैसे छीना बंगाल का वोट? | Bengal Election 26 | Seedha Sawal
Pahalgam Attack Anniversary: पहलगाम हमले की बरसी पर पर्यटकों की घाटी पर सैलाब | Kashmir Terror
Chitra Tripathi: सीजफायर के पीछे ट्रंप की क्या है रणनीति? | Janhit | Iran US Ceasefire | Hormuz
Pratima Mishra: 'झालमुड़ी' के बाद चर्चा में 'माछ-भात'! | Bharat Ki Baat | PM Modi | Anurag Thakur
Pratima Mishra: क्या ट्रंप का 'माइंड गेम' उन पर ही उल्टा पड़ा? | Bharat Ki Baat | America

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: हार रहीं दीदी, बंगाल चुनाव से पहले शाह का बड़ा दावा- बताया सत्ता में आने पर क्या करेगी BJP
Exclusive: हार रहीं दीदी, बंगाल चुनाव से पहले शाह का बड़ा दावा- बताया सत्ता में आने पर क्या करेगी BJP
दिल्ली में आसमान से बरस रही आग! पारा 42 के पार, 24 अप्रैल से लू चलने पर और बढ़ेगी परेशानी
दिल्ली में आसमान से बरस रही आग! पारा 42 के पार, 24 अप्रैल से लू चलने पर और बढ़ेगी परेशानी
सेकंड प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद दीपिका की पहली तस्वीर आई सामने, रणवीर सिंह नहीं इस शख्स के साथ आईं नजर
सेकंड प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद दीपिका की पहली तस्वीर आई सामने, रणवीर सिंह नहीं इस शख्स के साथ आईं नजर
IPL के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने जोफ्रा आर्चर, लिख डाला नया इतिहास
IPL के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने जोफ्रा आर्चर, लिख डाला नया इतिहास
Explained: बंगाल चुनाव के पहले चरण में कितने लोग नहीं डाल पाएंगे वोट? SIR में कुल 91 लाख नाम कटने का कितना असर?
बंगाल चुनाव के पहले चरण में कितने लोग नहीं डाल पाएंगे वोट? SIR में 91 लाख नाम कटने का असर कितना
UP Board 12th Result 2026 Live: ​अब कुछ घंटे और शाम 4 बजे जारी होंगे 12वीं के नतीजे, जानें कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
UP Board 12th Result 2026 Live: ​अब कुछ घंटे और शाम 4 बजे जारी होंगे 12वीं के नतीजे, जानें कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर पाकिस्तान का पहला रिएक्शन, शहबाज सरकार ने कहा- भारत हमें...
पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर पाकिस्तान का पहला रिएक्शन, शहबाज सरकार ने कहा- भारत हमें...
पाकिस्तानी-बांग्लादेशी जैसे कमेंट पर भड़कीं AIMIM पार्षद सहर शेख, 'किसी के बाप का...'
पाकिस्तानी-बांग्लादेशी जैसे कमेंट पर भड़कीं AIMIM पार्षद सहर शेख, 'किसी के बाप का...'
Embed widget