एक्सप्लोरर

KKR vs SRH Pitch Report: कोलकाता बनाम हैदराबाद मैच में कैसी होगी ईडन गार्डन्स की पिच? टॉस निभाएगा महत्वपूर्ण रोल

Eden gardens pitch report: कोलकाता बनाम हैदराबाद (KKR vs SRH) मैच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. जानिए इस मैच मुकाबले में पिच का बर्ताव कैसा रहेगा. टॉस जीतने पर क्या फैसला लेना सही रहेगा.

KKR vs SRH Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का मैच नंबर 15वां आज कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें पिछली बार फाइनल (2024) में भिड़ी थी, जिसमें केकेआर ने एसआरएच को हराकर खिताब जीता था. आज उसी हार का बदला लेने पैट कमिंस एंड टीम मैदान में उतरेगी. ईडन गार्डन्स पर होने वाला ये मुकाबला केकेआर के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि सीजन का पहला मैच उसने इसी स्टेडियम में हारा था. जानिए आज होने वाले मैच की पिच कैसी होने वाली है? यहां बल्लेबाजों या गेंदबाजों में किसे अधिक मदद मिलेगी और यहां टॉस जीतने वाले कप्तान को क्या फैसला करना चाहिए?

दोनों टीमें अभी अंक तालिका में अच्छी स्थिति में नहीं है. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहला मैच ईडन गार्डन्स पर हारा. उसके बाद राजस्थान रॉयल्स को हराया लेकिन तीसरे मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों बुरी तरह हार गई. अभी टीम अंक तालिका में 10वें नंबर पर है. हैदराबाद ने पहले मैच में धमाकेदार जीत दर्ज की लेकिन उसके बाद दोनों मैच हार गई. टीम तालिका में 8वें स्थान पर है.

ईडन गार्डन्स का आईपीएल रिकॉर्ड 

ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आईपीएल के अभी 94 मैच खेले जा चुके हैं. इनमे से 38 बार पहले बल्लेबाजी और 56 बार पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती है. 50 बार वो टीम जीती है, जिसके कप्तान ने टॉस जीता था और 44 बार कप्तान हारने वाली टीम जीती है. 

आईपीएल में कोलकाता के इस ग्राउंड पर सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर रजत पाटीदार का है, जिन्होंने 2022 में आरसीबी के लिए खेलते हुए लखनऊ के खिलाफ 112 रन बनाए थे. यहां सबसे बेस्ट बोलिंग स्पेल सुनील नरेन का है, जिन्होंने 2012 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 5 विकेट लिए थे. 

ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सबसे बड़ा टीम टोटल 262 रन का है, जो पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 2024 में बनाया था. सबसे छोटा स्कोर 49 का है, जो आरसीबी ने केकेआर के खिलाफ बनाया था.

ईडन गार्डन्स पिच रिपोर्ट कैसी रहेगी?

ईडन गार्डन्स में अच्छा बाउंस देखने को मिलेगा, हालांकि ये पिच गेंदबाजों के मुकाबले बल्लेबाजों को अधिक मदद देगी. स्पिनर्स को मदद मिलेगी, लेकिन यहां आउटफील्ड तेज रहता है तो ऐसे में बल्लेबाज ग्राउंडेड शॉट्स खेलकर तेजी से रन बटौर सकते हैं. पहले बल्लेबाजी करते हुए यहां कोशिश करनी होगी 220 या 230 का स्कोर बनाया जाए. अगर 200 से कम स्कोर बना तो दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम आसानी से रन चेज कर सकती है.

पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी? ईडन गार्डन्स क्या फैसला सही?

ईडन गार्डन्स पर लक्ष्य का पीछा करना आसान रहेगा. ओस यहां बड़ा रोल निभाती है, ऐसे में दूसरी पारी में गेंदबाजों को अधिक चुनौती रहेगी. टॉस जीतने वाले कप्तान को पहले गेंदबाजी का फैसला करना चाहिए.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन-पाकिस्तान की पनडुब्बियों की होगी हंटिंग, US से खरीदे जाएंगे P-8I एयरक्राफ्ट, जानें कितने खतरनाक?
चीन-PAK की पनडुब्बियों की होगी हंटिंग, US से खरीदे जाएंगे P-8I एयरक्राफ्ट, जानें कितने खतरनाक?
उद्धव ठाकरे गुट ने परभणी में बनाया मुस्लिम मेयर तो एकनाथ शिंदे ने बोला हमला, कहा- 'बालासाहेब की...'
उद्धव ठाकरे गुट ने परभणी में बनाया मुस्लिम मेयर तो एकनाथ शिंदे ने बोला हमला, कहा- 'बालासाहेब की...'
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया पर बड़ा संकट? अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होंगे बाहर? सूर्या ने दिया हेल्थ अपडेट
टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया पर बड़ा संकट? अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होंगे बाहर?

वीडियोज

Bigg Boss 19, प्यार और नई शुरुआत पर Farrhana ने खोले दिल के राज
'The 50’ में Groupism और Insecurities पर Archit ने तोड़ी चुप्पी
Bharat Bandh Today: जानिए लेबर कोड, बिजली बिल और US डील…पर क्यों भड़का भारत देश? |ABPLIVE
Lamborghini Crash: लैम्बॉर्गिनी कांड..आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार |Khabar Gawah Hai With Megha Prasad
Textile Industry को बड़ी राहत! US Market में India को मिलेगा Zero-Duty Advantage?| Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन-पाकिस्तान की पनडुब्बियों की होगी हंटिंग, US से खरीदे जाएंगे P-8I एयरक्राफ्ट, जानें कितने खतरनाक?
चीन-PAK की पनडुब्बियों की होगी हंटिंग, US से खरीदे जाएंगे P-8I एयरक्राफ्ट, जानें कितने खतरनाक?
उद्धव ठाकरे गुट ने परभणी में बनाया मुस्लिम मेयर तो एकनाथ शिंदे ने बोला हमला, कहा- 'बालासाहेब की...'
उद्धव ठाकरे गुट ने परभणी में बनाया मुस्लिम मेयर तो एकनाथ शिंदे ने बोला हमला, कहा- 'बालासाहेब की...'
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया पर बड़ा संकट? अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होंगे बाहर? सूर्या ने दिया हेल्थ अपडेट
टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया पर बड़ा संकट? अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होंगे बाहर?
'मैंने पैसे नहीं लिए थे, उन्होंने अपने पोते को हीरो बनाने के लिए...', जेल में बंद राजपाल यादव की वीडियो वायरल
'मैंने पैसे नहीं लिए थे, उन्होंने अपने पोते को ...', जेल में बंद राजपाल यादव की वीडियो वायरल
Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश के जिस नेता ने की थी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को अलग करने की बात, वो किस पार्टी से लड़ा चुनाव?
बांग्लादेश के जिस नेता ने की थी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को अलग करने की बात, वो किस पार्टी से लड़ा चुनाव?
Sarojini Naidu Birthday: जिन्ना से कैसे थे सरोजिनी नायडू के संबंध, दोस्ती से दरार तक कैसे पहुंचा था यह रिश्ता?
जिन्ना से कैसे थे सरोजिनी नायडू के संबंध, दोस्ती से दरार तक कैसे पहुंचा था यह रिश्ता?
घर खरीदने जा रहे हैं तो जरूर ध्यान रखें ये चीजें, बाद में नहीं पड़ेगा पछताना
घर खरीदने जा रहे हैं तो जरूर ध्यान रखें ये चीजें, बाद में नहीं पड़ेगा पछताना
Embed widget