KKR vs PBKS Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ कोलकाता और पंजाब का मैच, जानें कैसे हुआ विजेता का फैसला

KKR vs PBKS IPL 2026 Match 12 Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया.

Advertisement

एबीपी स्पोर्ट्स डेस्कLast Updated: 06 Apr 2026 11:07 PM

बैकग्राउंड

आईपीएल 2026 के 12वें लीग मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स टीमें मैदान पर होंगी. दोनों के बीच भिड़ंत कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर होगी. इस मैच के...More

KKR vs PBKS Highlights: रद्द हुआ मैच 

बारिश के कारण कोलकाता नाइट राइडर्स पंजाब किंग्स का मुकाबला रद्द हो गया. ईडन गार्डन्स में कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. मैच में 3.4 ओवर ही हो पाए थे कि बारिश ने दस्तक दी. कोलकाता की टीम 2 विकेट के नुकसान पर 25 रन पर पहुंच गई थी. इसके बाद लगातार बारिश के कारण मैदान में पानी भर गया. 5 ओवर के मैच का कट-ऑफ टाइम 11:14 बजे तक था. इससे पहले बारिश रुक गई थी, लेकिन इतनी जल्दी मैदान मुकाबले के लिए तैयार करना संभव नहीं था. अंतत: मैच को गीले मैदान के कारण रद्द कर दिया गया. दोनों ही टीमों को 1-1 पॉइंट मिल गया.

© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.