एक्सप्लोरर

IPL से जरूरी देश..., प्लेऑफ से पहले अपने देश लौट जाएंगे ये 8 प्लेयर्स, इन टीमों को होगा नुकसान

IPL 2025 में उन टीमों के लिए बुरी खबर है, जो प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मजबूत दावेदार हैं लेकिन उनके स्टार प्लेयर्स प्लेऑफ से पहले ही अपने देश लौट जाएंगे. इसकी वजह WTC Final (AUS vs SA Test) है.

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 17 मई से बहाल हो रहा है, पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स होगा, इसमें हमें सीजन 18 में प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम मिल सकती है. अभी प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 7 टीमों की उम्मीदें जिंदा है, इस बीच उन टीमों के लिए बुरी खबर आई है जिनके प्लेयर्स वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तैयारियों के चलते प्लेऑफ मैचों से पहले ही स्वदेश लौट जाएंगे. रिपोर्ट के मुताबिक साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने लंबी बातचीत के बाद बीसीसीआई को मना लिया है, उनके 8 प्लेयर्स प्लेऑफ से पहले ही टूर्नामेंट छोड़कर चले जाएंगे जो WTC Final स्क्वॉड का हिस्सा हैं.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में साउथ अफ्रीका का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ है. खिताबी भिड़ंत 11 जून से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर होगी. ईएसपीएन की खबर के अनुसार क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने आईपीएल 2025 में खेल रहे 8 प्लेयर्स को 27 मई तक देश लौटने के लिए कहा है. ये वो प्लेयर्स हैं, जो डब्ल्यूटीसी फाइनल का हिस्सा हैं जबकि अन्य प्लेयर्स प्लेऑफ के मैच खेल सकते हैं.

आईपीएल स्थगित होने के चलते आईपीएल 2025 को एक हफ्ते आगे बढ़ाना पड़ा है. पहले फाइनल 25 मई को खेला जाना था लेकिन अब ये 3 जून को होगा. पहले के शेड्यूल के अनुसार साउथ अफ्रीका ने अपने सभी प्लेयर्स को 26 मई तक देश में एकत्रित होने के लिए कहा था, 30 मई को सभी प्लेयर्स इंग्लैंड रवाना होने वाले थे. माना जा रहा था कि साउथ अफ्रीका इस प्लान को आगे बढ़ाएगा और अपने प्लेयर्स को प्लेऑफ के बाद वापस बुलाएगा लेकिन उन्होंने बीसीसीआई से बातचीत कर उन्हें मना लिया है. क्योंकि ये पहला मौका है, जब टीम डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंची है.

रिपोर्ट में बताया गया है कि पहले शेड्यूल के अनुसार ही साउथ अफ्रीका के क हिलाड़ी 30 मई को इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे. टीम जिम्बाब्वे  के खिलाफ 3 जून से अभ्यास मैच खेलेगी.

वो साउथ अफ़्रीकी प्लेयर्स, जो WTC फाइनल स्क्वॉड का हिस्सा हैं

  1. कागिसो रबाडा (GT)
  2. एडन मार्करम (LSG)
  3. मार्को यानसन (PBKS) 
  4. ट्रिस्टन स्टब्स (DC)
  5. लुंगी एनगिडी (RCB) 
  6. वियान मुल्डर (SRH)
  7. रायन रिकल्टन (MI)
  8. कॉर्बिन बॉश (MI)

सबसे ज्यादा बुरी खबर मुंबई इंडियंस के लिए हैं, जो प्लेऑफ में पहुंचने की मजबूत दावेदार है. हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई ने 12 में से 7 मैच जीते हैं, उसका नेट रन रेट पहले नंबर पर मौजूद गुजरात समेत सभी टीमों से बेहतर है. WTC फाइनल स्क्वॉड में शामिल 2 साउथ अफ़्रीकी प्लेयर्स ऐसे हैं, जो एमआई टीम में शामिल हैं. 

सिर्फ सनराइजर्स हैदराबाद ऐसी टीम है, जो आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से बाहर है. पंजाब के लिए मार्को यानसन शानदार योगदान दे रहे थे, दिल्ली के लिए ट्रिस्टन स्टब्स की भूमिका महत्वपूर्ण है. ऐसे में इनके जाने से टीम को काफी नुकसान होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज
'ऐसी बल्लेबाजी नहीं चलेगी' SRH की शर्मनाक हार के बाद भड़के श्रीकांत; अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को लगाई फटकार
'ऐसी बल्लेबाजी नहीं चलेगी' SRH की शर्मनाक हार के बाद भड़के श्रीकांत; अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को लगाई फटकार

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget