Josh Inglis Fifty, IPL 2026 CSK vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स के जोश इंग्लिस (Josh Inglis) ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 53वें मुकाबले में 10 बाउंड्री के साथ तूफानी अर्धशतक जड़कर निकोलस पूरन का रिकॉर्ड तोड़ दिया. इंग्लिस ने 17 गेंदों में फिफ्टी पूरी की. इस दौरान उनके बल्ले से 4 छक्के और 6 चौके निकले. इस तरह उन्होंने फिफ्टी तक पहुंचने में 10 बाउंड्री जड़ी.
पूरन का तोड़ रिकॉर्ड
अब जोश इंग्लिस लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने निकोलस पूरन का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इससे पहले लखनऊ के लिए तीसरी सबसे तेज फिफ्टी जड़ने का रिकॉर्ड पूरन के नाम पर दर्ज था. पूरन ने 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 18 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी.
हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि लखनऊ के लिए सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड भी पूरन के नाम पर ही दर्ज है. इंग्लिस के 17 गेंदों में फिफ्टी लगाने से पहले लखनऊ के लिए 5 सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड भी निकोलस पूरन के नाम पर ही था. अब जोस इंग्लिस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं.
लखनऊ के लिए सबसे तेज 50 (गेंदों का सामना करके)
- 15 - निकोलस पूरन बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2023
- 16 - निकोलस पूरन बनाम एमआई, मुंबई डब्ल्यूएस, 2026
- 17 - जोश इंगलिस बनाम सीएसके, चेन्नई, 2026
- 18 - निकोलस पूरन बनाम एसआरएच, हैदराबाद, 2025
- 19 - निकोलस पूरन बनाम एमआई, मुंबई, 2024
पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर बनाने की लिस्ट में इंग्लिस शामिल
आईपीएल पावरप्ले में सबसे बड़ा निजी स्कोर बनाने का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम पर दर्ज है. रैना ने 2014 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 25 गेंदों में 87* रन बनाए थे. अब इंग्लिस इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए हैं. इंग्लिस ने 25 गेंदों में 77* रन बना लिए हैं.
ओवर 1-6 में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर (IPL)
- 87*(25) - सुरेश रैना बनाम पंजाब किंग्स, मुंबई, 2014
- 84*(26) - ट्रैविस हेड बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली, 2024
- 78*(24) - जेक फ्रेजर-मैकगर्क बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली, 2024
- 77*(25) - जोश इंग्लिस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, चेन्नई, 2026
- 74*(25) - एडम गिलक्रिस्ट बनाम दिल्ली कैपिटल्स, सेंचुरियन, 2009
- 71*(23) - प्रभसिमरन सिंह बनाम पंजाब किंग्स, दिल्ली, 2026
यह भी पढ़ें: लखनऊ के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे एमएस धोनी? फिट हैं या अनफिट? जानें ताजा अपडेट
IPL 2026 में सबसे अच्छा स्पेल डालने वाले Top-5 गेंदबाज, एक ने वैभव सूर्यवंशी के सामने डाला मेडन ओवर
