एक्सप्लोरर

IPL 2025 Mega Auction: गुजरात टाइटंस के पास बचे हुए 69 करोड़, ऑक्शन में किस-किस पर होगी नजर?

IPL Player Auction 2025: पिछले सीजन में खराब प्रदर्शन करने वाली गुजरात टाइटंस आईपीएल 2025 में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी। ऐसे में यहां जानें ऑक्शन में गुजरात की नजर किस-किस पर रहेगी?

GT Likely Target These Players at Mega Auction 2025: गुजरात टाइटन्स के लिए आईपीएल 2024 काफी खराब रहा था। पिछले सीजन में टीम पॉइंट्स टेबल पर आठवें नंबर पर थी. गुजरात टाइटन्स ने आईपीएल 2025 के लिए पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है और बाकी सभी खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है. टीम के पास तेज गेंदबाज या विकेटकीपर भी नहीं है. फिलहाल गुजरात के पर्स में 69 करोड़ रुपये हैं. गुजरात टाइटन्स के पास एक राइट टू मैच कार्ड है. टीम के पास 13 खिलाड़ियों के लिए स्लॉट है, जिसमें से 7 विदेशी खिलाड़ियों के लिए जगह हैं.

गुजरात टाइटन्स ने बड़े नाम किए रिलीज
गुजरात ने कई अनुभवी खिलाड़ियों को रिलीज किया है. इनमें डेविड मिलर और मोहम्मद शमी जैसे दिग्गजों के साथ-साथ रिद्धिमान साहा, विजय शंकर, केन विलियमसन और नूर अहमद जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. तो आइए एक नजर डालते हैं उन तीन खिलाड़ियों पर जिन पर गुजरात टाइटन्स मेगा ऑक्शन में दांव लगा सकती है.

ये खिलाड़ी हो सकते हैं गुजरात के निशाने पर

  • ईशान किशन
    मुंबई इंडियंस ने इशान किशन को रिलीज कर दिया है, जिससे वे इस ऑक्शन के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बन गए हैं. शुभमन गिल के साथ ओपनिंग पार्टनर की जरूरत को देखते हुए गुजरात उन्हें टारगेट कर सकता है. साथ ही विकेटकीपर के तौर पर भी एंट्री हो सकती है. किशन ने आईपीएल में 105 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 135.86 की स्ट्राइक रेट से 2,644 रन बनाए हैं. किशन गुजरात के लिए तेज शुरुआत देने के लिए परफेक्ट खिलाड़ी साबित हो सकते हैं. इशान किशन ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के लिए अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा है.
  • मोहम्मद सिराज
    गुजरात टाइटन्स ने इस बार किसी तेज गेंदबाज को रिटेन नहीं किया है. ऐसे में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज उनकी पहली पसंद हो सकते हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा सिराज को रिलीज करना एक चौंकाने वाला कदम था. सिराज ने 93 आईपीएल मैचों में 8.64 की इकॉनमी से 93 विकेट लिए हैं और उनका अनुभव गुजरात के लिए अहम हो सकता है. मोहम्मद सिराज ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के लिए अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा है.
  • रविचंद्रन अश्विन
    राजस्थान रॉयल्स ने अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को रिलीज कर दिया है. अश्विन का अनुभव और उनकी रणनीतिक गेंदबाजी गुजरात टाइटंस के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. राजस्थान के पास राइट टू मैच कार्ड नहीं है, इसलिए गुजरात उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के मौके को भुना सकता है. राशिद खान और रविचंद्रन अश्विन को एक टीम में खेलते देखना अलग अनुभव होगा। रविचंद्रन अश्विन ने 212 आईपीएल मैचों में 7.12 की इकॉनमी से 180 विकेट लिए हैं. रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के लिए अपना बेस प्राइस भी 2 करोड़ रुपये रखा है.

यह भी पढ़ें:
IND vs SA: 15 साल पहले ही हो गई थी अगले धोनी की भविष्यवाणी, सैमसन के शतक के बाद शशि थरूर का ट्वीट वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया
IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया
IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम
IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget