IPL 2026 LSG vs RR Highlights: राजस्थान की चमत्कारी जीत, सिर्फ 159 बनाकर 40 रन से जीता मैच; घर पर लखनऊ पस्त

Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals Highlights: राजस्थान रॉयल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 159 रन बोर्ड पर लगाए थे. इसके बाद टीम ने 40 रन से मैच जीतकर कमाल कर दिया.

Advertisement

एबीपी स्पोर्ट्स डेस्कLast Updated: 22 Apr 2026 11:27 PM

बैकग्राउंड

राजस्थान रॉयल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 159 रन बोर्ड पर लगाए थे. इसके बाद टीम ने 40 रन से मैच जीतकर कमाल कर दिया. यह राजस्थान की चमत्कारी जीत...More

IPL 2026 LSG vs RR Highlights: राजस्थान रॉयल्स ने 40 रन से जीता मैच

राजस्थान ने रॉयल्स ने इकाना स्टेडियम में लखनऊ सपुर जायंट्स के खिलाफ चमत्कारी जीत हासिल की. पहले बैटिंग का न्योता पाने वाली राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बोर्ड पर लगाए. इसके बाद लगा कि लखनऊ आसानी से जीत हासिल कर लेगी, लेकिन नतीजा कुछ और ही निकला. चेज के लिए मैदान पर उतरी लखनऊ 18 ओवर में 119 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए मिचेल मार्श ने 55 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. टीम के लिए मैदान पर उतरे 11 बल्लेबाजों में से 8 तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके, जिसमें तीन बिना खाता खोले ही जीरो पर आउट हुए. लखनऊ ने सिर्फ 11 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे, जो हार की बड़ी वजह बना. मुकाबले में गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला. राजस्थान के लिए तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. नांद्रे बर्गर और बृजेश शर्मा ने 2-2 विकेट अपनी झोली में डाले. पहली पारी के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और मोहसिन खान ने 2-2-2 विकेट चटकाए थे.

© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.