SRH vs LSG 2025: अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के रूप में सनराइजर्स हैदराबाद के 2 बड़े विकेट तीसरे ओवर में ही गिर गए थे. शार्दुल ठाकुर ने लगातार 2 गेंदों पर इन दोनों बल्लेबाजों को आउट किया. इसके बाद ट्रेविस हेड ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाकर दबाव को कुछ हद तक कम किया. हेड 47 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें 8वें ओवर में प्रिंस यादव ने शानदार गेंद पर बोल्ड किया. प्रिंस टी20 क्रिकेट में हैट्रिक लेकर सुर्ख़ियों में आए थे.

ट्रेविस हेड 47 रन पर खेल रहे थे. प्रिंस यादव द्वारा डाली गई 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर वह फिर बड़ा प्रहार करने गए. शानदार यॉर्कर गेंद पर हेड पूरी तरह मिस हुए और गेंद ने विकेट को उड़ा दिया. 28 गेंदों में खेली इस पारी में हेड ने 3 छक्के और 5 चौके लगाए.

कौन हैं प्रिंस यादव, कैसा है करियर

12 दिसंबर 2001 को जन्मे प्रिंस यादव एक तेज गेंदबाज हैं. प्रिंस दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले संस्करण में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने थे. पुरानी दिल्ली के लिए उन्होंने सेंट्रल दिल्ली किंग्स के खिलाफ हैट्रिक ली थी. उन्होंने डीपीएल में खेले 10 मैचों में 13 विकेट लिए थे. उन्होंने कुल 9 टी20 मैचों में 11 विकेट चटकाए हैं. उनका इकॉनमी 8.08 का रहा है. अपने 4 ओवरों के स्पेल में प्रिंस ने 29 रन देकर 1 विकेट लिया.

शार्दुल ठाकुर ने चटकाए 4 विकेट 

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सबसे ज्यादा शार्दुल ठाकुर ने विकेट लिए. उन्होंने ईशान किशन, अभिषेक शर्मा समेत कुल 4 विकेट चटकाए. नितीश कुमार ने 28 गेंदों में 32 रन बनाए. अनिकेत वर्मा ने 36 रनों की छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारी खेली. सिर्फ 13 गेंदों में खेली इस पारी में उन्होंने 5 छक्के जड़े. कप्तान पैट कमिंस ने 4 गेंदों में 3 छक्के लगाकर 18 रन बनाए. हैदराबाद ने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए.