एक्सप्लोरर

RR vs CSK: राजस्थान ने चेन्नई को दिया 183 रनों का लक्ष्य, आखिरी 8 ओवरों में बिगड़ा खेल, राणा का शानदार प्रदर्शन

IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 183 रनों का लक्ष्य दिया है. एक समय लगा था कि राजस्थान 220 तक आराम से पहुंचेगी लेकिन चेन्नई के गेंदबाजों ने शानदार वापसी की.

RR vs CSK: बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल के 11वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 183 रनों का लक्ष्य रखा है. एक समय लगा था कि राजस्थान की टीम 220 के स्कोर तक आराम से पहुंच सकती है. लेकिन चेन्नई के गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में शानदार वापसी की. अंतिम 8 ओवरों में राजस्थान रॉयल्स सिर्फ 53 रन ही जोड़ पाई जबकि 12 ओवरों के बाद टीम का स्कोर 129/3 था. इससे पहले नितीश राणा ने 81 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी. 

नितीश राणा ने खेली ताबड़तोड़ पारी

यशस्वी जायसवाल ओर संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स पारी की शुरुआत की थी. यशस्वी जायसवाल (4) पहले ही ओवर में खलील अहमद की गेंद पर कैच आउट हुए. इसके बाद नितीश राणा ने संजू के साथ मिलकर 82 रनों की साझेदारी की. संजू 16 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए. 

नितीश राणा ने राजस्थान रॉयल्स के लिए ताबड़तोड़ पारी खेली, उन्होंने 36 गेंदों में 5 छक्कों और 10 चौकों की मदद से 81 रन बनाए. उन्होंने रियान पराग के साथ 38 रनों की साझेदारी की. उनकी अच्छी पारी का अंत आर अश्विन ने किया.

अंतिम 8 ओवरों में चेन्नई के गेंदबाजों ने की वापसी

12 ओवरों के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 129/3 था. इसके बाद चेन्नई के गेंदबाजों ने शानदार वापसी की. रवींद्र जडेजा ने 13वें ओवर में सिर्फ 5 रन दिए. इसके बाद नूर अहमद ने 14वें ओवर में सिर्फ 6 रन दिए और ध्रुव जुरेल का विकेट भी लिया. हसरंगा के विकेट के साथ जडेजा ने 15वें ओवर में सिर्फ 5 रन दिए. 

16वें ओवर में मथीशा पथिराना ने 8 रन दिए. बॉउंड्री नहीं आने से राजस्थान लगातार मैच में पिछड़ती चली गई. 18वें ओवर की पांचवी गेंद पर मथीशा पथिराना ने रियान पराग को बोल्ड किया. इससे पिछली गेंद पर पथिराना की तेज गति की गेंद पराग के हाथ में लगी थी, जिसके बाद कुछ देर तक मैच रुका था.

पथिराना ने अंतिम ओवर में सिर्फ 7 रन दिए और 1 विकेट लिया. राजस्थान रॉयल्स की पारी 182 पर खत्म हुई. आखिरी 8 ओवरों में राजस्थान सिर्फ 53 रन ही जोड़ पाई जबकि 6 विकेट गवाएं.

चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी 

खलील अहमद ने 4 ओवरों में 38 रन देकर 2 विकेट लिए. नूर अहमद ने 4 ओवरों के स्पेल में 28 रन देकर 2 विकेट लिए. पथिराना ने भी 4 ओवरों में 2 विकेट और 28 रन दिए. अश्विन और जडेजा के नाम 1-1 विकेट रहा.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है ट्रंप की हत्या की साजिश रचने वाला पाकिस्तानी आसिफ रजा मर्चेंट? ईरान से निकला कनेक्शन, जानें सब कुछ
कौन है ट्रंप की हत्या की साजिश रचने वाला पाकिस्तानी आसिफ रजा मर्चेंट? ईरान से निकला कनेक्शन, जानें सब कुछ
IPS अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की बनेंगी दुल्हनिया, 29 मार्च को होगी शादी
IPS अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की बनेंगी दुल्हनिया, 29 मार्च को होगी शादी
Friday Box Office: नई फिल्मों पर भारी पड़ी 'द केरल स्टोरी 2', 'ओ रोमियो' की हालत खराब, जानें-फ्राइडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
नई फिल्मों पर भारी पड़ी 'द केरल स्टोरी 2', 'ओ रोमियो' ने तोड़ा दम, जानें-फ्राइडे कलेक्शन
शादी के 24 घंटे के भीतर मैदान पर उतरे अर्जुन तेंदुलकर, एक दिन पहले भी खेला था क्रिकेट; देखें वीडियो 
शादी के 24 घंटे के भीतर मैदान पर उतरे अर्जुन तेंदुलकर, एक दिन पहले भी खेला था क्रिकेट

वीडियोज

Iran US-Israel War: Midnight Attack! ईरान ने दागीं 5 बैलिस्टिक मिसाइलें | War Latest Update
US Israel Iran War: इजरायल में बजे हमले वाले सायरन, मची अफरा-तफरी | Breaking | Donald Trump
Iran Israel War: ईरान की राजधानी में भीषण बमबारी | War Update
Lebanon में युद्ध की आग, दुनिया की नजरें टिकीं | Iran-Israel War | America | Trump
Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में बारूदी गंध..भीषण हुई जंग | Khamenei Death | Donald Trump | War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है ट्रंप की हत्या की साजिश रचने वाला पाकिस्तानी आसिफ रजा मर्चेंट? ईरान से निकला कनेक्शन, जानें सब कुछ
कौन है ट्रंप की हत्या की साजिश रचने वाला पाकिस्तानी आसिफ रजा मर्चेंट? ईरान से निकला कनेक्शन, जानें सब कुछ
IPS अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की बनेंगी दुल्हनिया, 29 मार्च को होगी शादी
IPS अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की बनेंगी दुल्हनिया, 29 मार्च को होगी शादी
Friday Box Office: नई फिल्मों पर भारी पड़ी 'द केरल स्टोरी 2', 'ओ रोमियो' की हालत खराब, जानें-फ्राइडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
नई फिल्मों पर भारी पड़ी 'द केरल स्टोरी 2', 'ओ रोमियो' ने तोड़ा दम, जानें-फ्राइडे कलेक्शन
शादी के 24 घंटे के भीतर मैदान पर उतरे अर्जुन तेंदुलकर, एक दिन पहले भी खेला था क्रिकेट; देखें वीडियो 
शादी के 24 घंटे के भीतर मैदान पर उतरे अर्जुन तेंदुलकर, एक दिन पहले भी खेला था क्रिकेट
UP News: केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे डिप्टी CM
केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे डिप्टी CM
ईरान के हमलों से घबराया सऊदी, रियाद पहुंचे आसिम मुनीर, क्या जंग में शामिल होगा पाकिस्तान?
ईरान के हमलों से घबराया सऊदी, रियाद पहुंचे आसिम मुनीर, क्या जंग में शामिल होगा पाकिस्तान?
महिलाओं की आंखें मांगती हैं हर उम्र में खास देखभाल, जानें आई केयर टिप्स
महिलाओं की आंखें मांगती हैं हर उम्र में खास देखभाल, जानें आई केयर टिप्स
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जान लें अपने अधिकार? हर भारतीय महिला के लिए हैं जरूरी
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जान लें अपने अधिकार? हर भारतीय महिला के लिए हैं जरूरी
Embed widget