एक्सप्लोरर

IPL 2025: खलील अहमद से मिलकर खुशी से झूम उठा रिकी पोंटिंग का परिवार, खास है इनके बीच रिश्ता; देखें वीडियो

IPL 2025: रिकी पोंटिंग के परिवार ने सीएसके गेंदबाज खलील अहमद को बाउंड्री लाइन के पास बुलाया. पोंटिंग की पत्नी, बच्चे खलील से मिलकर काफी खुश हो गए. खलील और पोंटिंग के परिवार के बीच एक ख़ास रिश्ता है.

Khaleel Ahmed met Ricky Ponting Family: चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2025 से बाहर हो चुकी है. बुधवार 30 अप्रैल को पंजाब किंग्स के हाथों हार के साथ एमएस धोनी की कप्तानी वाली सीएसके टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की सभी उम्मीदें खत्म हो गई. इस मैच के बाद सीएसके गेंदबाज खलील अहमद पंजाब के हेड कोच रिकी पोंटिंग के परिवार से मिलने गए. पोंटिंग की पत्नी, बेटी उन्हें देखकर बहुत खुश हो गई.

पंजाब किंग्स की जर्सी पहने हुए रिकी पोंटिंग अपने पिता के कोचिंग वाली टीम को सपोर्ट करने चेपॉक स्टेडियम पहुंचे थे. पोंटिंग के परिवार ने सीएसके गेंदबाज खलील अहमद को बाउंड्री लाइन के पास बुलाया. चेन्नई सुपर किंग्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "रिकी का परिवार और उनके पसंदीदा खलील ब्रो, एक बार फिर मिले." 

रियाना जेनिफर कैंटर (Ricky Ponting Wife Rianna Jennifer Canter), अपने बच्चों एमी, मैटिस और फ्लेचर के साथ खलील से मिलने के बाद बहुत खुश थीं और उन्हें गले मिलते हुए और फिर फोटो भी खिंचवाई. जब खलील सेल्फी ले रहे थे, तो पोंटिंग भी उनके साथ शामिल हो गए.

खलील और पोंटिंग की फैमिली के बीच ख़ास रिश्ता

चेन्नई सुपर किंग्स ने खलील अहमद को 4.8 करोड़ रुपये में ख़रीदा था, इससे पहले वह 3 सालों तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले. उस समय दिल्ली के हेड कोच रिकी पोंटिंग थे, जो अब पंजाब में चले गए हैं. इन 3 सालों में खलील और रिकी पोंटिग के परिवार के बीच एक ख़ास रिश्ता सा बन गया, जो इस वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है.

बेशक उनकी सीएसके टीम IPL 2025 की प्लेऑफ दौड़ से बाहर हो गई है लेकिन खलील अहमद का खुद का प्रदर्शन इस सीजन शानदार रहा है. उन्होंने 10 मैचों में 14 विकेट लिए हैं, इकॉनमी 8.85 का रहा है.

चेन्नई सुपर किंग्स के साथ राजस्थान रॉयल्स की भी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद खत्म हो गई है. अभी अंक तालिका में टॉप पर मुंबई इंडियंस है, दूसरे स्थान पर आरसीबी और तीसरे नंबर पर पंजाब किंग्स है, जिसके कोच रिकी पोंटिंग है. चौथे नंबर पर मौजूद गुजरात टाइटंस अगर आज सनराइजर्स हैदराबाद को हरा देती है तो वह तालिका में दूसरे स्थान पर आ जाएगी और आरसीबी और पंजाब क्रमश तीसरे और चौथे स्थान पर खिसक जाएंगी.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितना खतरनाक है B-1 लांसर बॉम्बर, जिसे अमेरिका ने ब्रिटिश एयरबेस पर उतारा, इसे रोक पाना ईरान के लिए कितना मुश्किल?
कितना खतरनाक है B-1 लांसर बॉम्बर, जिसे अमेरिका ने ब्रिटिश एयरबेस पर उतारा, इसे रोक पाना ईरान के लिए कितना मुश्किल?
रवींद्र सिंह भाटी की मुस्लिम वोटर्स को चुनौती, बोले- 'वोट नहीं दिया', राजस्थान में सियासी बवाल
रवींद्र सिंह भाटी की मुस्लिम वोटर्स को चुनौती, बोले- 'वोट नहीं दिया', राजस्थान में सियासी बवाल
थलपति विजय और तृषा कृष्णन की फोटोज वायरल होने के बाद पत्नी संगीता का बड़ा फैसला, कोर्ट से की खास मांग
थलपति विजय और तृषा कृष्णन की फोटोज वायरल होने के बाद पत्नी संगीता का बड़ा फैसला, कोर्ट से की खास मांग
क्या फाइनल में भी बनेंगे 250? भारत या न्यूजीलैंड किसे ज्यादा फायदा पहुंचाएगी अहमदाबाद की पिच, जान लीजिए सबकुछ
क्या फाइनल में भी बनेंगे 250? भारत या न्यूजीलैंड किसे ज्यादा फायदा पहुंचाएगी अहमदाबाद की पिच

वीडियोज

Dhurandhar 2 Trailer : Ranveer Singh और Sanjay Dutt का जबरदस्त धमाका
Iran Israel War: ईरान की मिसाइल फैक्ट्री को कर देंगे बर्बाद- बेसेंट | Trump | Netanyahu | Tehran
Bollywood news: धुरंधर की एंट्री, एक शक्तिशाली किरदार की वापसी जो पूरी बाजी पलटने का दम रखता है (07-03-2026)
Jagadhatri: 😮Shivay की खुशियों को लगी नजर! पिता का आशीर्वाद मिला पर Gunjan की जान पर बनी #sbs
Iran US-Israel War: Midnight Attack! ईरान ने दागीं 5 बैलिस्टिक मिसाइलें | War Latest Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कितना खतरनाक है B-1 लांसर बॉम्बर, जिसे अमेरिका ने ब्रिटिश एयरबेस पर उतारा, इसे रोक पाना ईरान के लिए कितना मुश्किल?
कितना खतरनाक है B-1 लांसर बॉम्बर, जिसे अमेरिका ने ब्रिटिश एयरबेस पर उतारा, इसे रोक पाना ईरान के लिए कितना मुश्किल?
रवींद्र सिंह भाटी की मुस्लिम वोटर्स को चुनौती, बोले- 'वोट नहीं दिया', राजस्थान में सियासी बवाल
रवींद्र सिंह भाटी की मुस्लिम वोटर्स को चुनौती, बोले- 'वोट नहीं दिया', राजस्थान में सियासी बवाल
थलपति विजय और तृषा कृष्णन की फोटोज वायरल होने के बाद पत्नी संगीता का बड़ा फैसला, कोर्ट से की खास मांग
थलपति विजय और तृषा कृष्णन की फोटोज वायरल होने के बाद पत्नी संगीता का बड़ा फैसला, कोर्ट से की खास मांग
क्या फाइनल में भी बनेंगे 250? भारत या न्यूजीलैंड किसे ज्यादा फायदा पहुंचाएगी अहमदाबाद की पिच, जान लीजिए सबकुछ
क्या फाइनल में भी बनेंगे 250? भारत या न्यूजीलैंड किसे ज्यादा फायदा पहुंचाएगी अहमदाबाद की पिच
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप, फिर दी ये धमकी
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप
'यह ऐतिहासिक मील का पत्थर', नेपाल में बालेन शाह की पार्टी बनी सबसे बड़ी पार्टी, PM मोदी ने दी बधाई
'यह ऐतिहासिक मील का पत्थर', नेपाल में बालेन शाह की पार्टी बनी सबसे बड़ी पार्टी, PM मोदी ने दी बधाई
मात्र 10 हजार रुपये में घूम सकते है भारत में इतनी जगह, बना लीजिए लिस्ट
मात्र 10 हजार रुपये में घूम सकते है भारत में इतनी जगह, बना लीजिए लिस्ट
मंदिर में भक्त कम पड़े तो लगा दिया जुगाड़? मशीन से होने लगी घंटी-ढोल वाली आरती, VIDEO देख लोग हैरान
मंदिर में भक्त कम पड़े तो लगा दिया जुगाड़? मशीन से होने लगी घंटी-ढोल वाली आरती, VIDEO देख लोग हैरान
Embed widget