एक्सप्लोरर

IPL 2024 Team of the Tournament: विराट-नरेन करेंगे ओपनिंग, कप्तान होंगे पैट कमिंस; ये रही टीम ऑफ द टूर्नामेंट

IPL 2024 Team of the Tournament: आईपीएल 2024 में विराट कोहली ऑरेंज कैप के विजेता बने, वहीं पर्पल कैप हर्षल पटेल को मिली. जानिए टीम ऑफ द प्लेयर कैसी होगी.

IPL 2024 Team of the Tournament: आईपीएल 2024 बीते रविवार समाप्त हो गया था, जहां कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 8 विकेट से हराकर तीसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है. इस बार हार्दिक पांड्या, राशिद खान और अजिंक्य रहाणे समेत कई टॉप खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए. मगर कुछ प्लेयर्स सीजन की शुरुआत से लेकर अंत तक अपनी छाप छोड़ने में लगे थे. किसी ने सबसे ज्यादा रन बनाए तो कोई सबसे ज्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप का विजेता बना. वहीं किसी के बल्ले से सबसे ज्यादा छक्के निकले तो कोई बहुत बढ़िया स्ट्राइक रेट से खेला. तो आइए जानते हैं कि किन खिलाड़ियों को मिलाकर सबसे बेहतर टीम ऑफ द सीजन बनाई जा सकती है.

आईपीएल 2024 में टीम ऑफ द ईयर

टॉप ऑर्डर: विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए ओपनिंग करते हुए 15 मैच खेले, जिनमें उन्होंने 741 रन बनाए. कोहली ने सीजन में करीब 155 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की. कोहली को सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप भी मिली. उनके साथ सुनील नरेन (KKR) आ जाएं तो क्या ही कहना. नरेन आईपीएल 2024 में पहली ही गेंद से बड़े शॉट खेलने की फिराक में रहे. उन्होंने हालिया सीजन में 14 मैच खेलते हुए 488 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 180 से भी अधिक रहा. तीसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग टॉप ऑर्डर को मजबूती दे रही होगी. अभिषेक ने सीजन में 16 मैच खेलते हुए 204 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से 484 रन बनाए.

मिडिल ऑर्डर: चौथा नंबर रियान पराग डिजर्व करते हैं, जिन्होंने आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स के लिए 15 मैचों में 52 के लाजवाब औसत से 573 रन बनाए. उनके बल्ले से 4 फिफ्टी भी निकलीं. 5वें नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन बेहतर विकल्प नजर आते हैं. हालांकि सीजन में संजू सैमसन और ऋषभ पंत ने भी खूब सारे रन बनाए, लेकिन मिडिल ओवरों में तेजतर्रार बल्लेबाजी और बेहतर स्ट्राइक के कारण क्लासेन बेहतर नजर आते हैं. क्लासेन ने इस सीजन 16 मैचों में 479 रन बनाए, जिनमें उनका स्ट्राइक रेट 171 का रहा.

लोवर ऑर्डर: सैम कर्रन बेहद खास खिलाड़ी हैं, जो किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. कर्रन ने आईपीएल में आधे से ज्यादा सीजन पंजाब किंग्स की कप्तानी की. उन्होंने बल्ले से 13 मैचों में 270 रन बनाए और गेंदबाजी में 16 विकेट चटकाते हुए बहुत घातक साबित हुए. पैट कमिंस ने अपनी कप्तानी में SRH को फाइनल में पहुंचाया और कई बार उनके कप्तानी के फैसले बेहद रोचक रहे. कमिंस ने आईपीएल 2024 में 16 मैच खेलते हुए 18 विकेट झटके.

गेंदबाजी: स्पिन गेंदबाजी पर गौर करें तो आईपीएल 2024 में KKR के वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया, जो सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. उन्होंने सीजन में 21 विकेट चटकाए हैं. वहीं स्पिन गेंदबाजी में उनके जोड़ीदार के रूप में कुलदीप यादव बेहतर विकल्प हो सकते हैं, जिन्होंने 11 मुकाबलों में 16 विकेट लिए. तेज गेंदबाजी अटैक की कमान निःसंदेह यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह के हाथों में रहेगी, जिन्होंने सीजन में 20 विकेट लिए. वहीं हर्षल पटेल को कैसे टीम ऑफ द ईयर से बाहर किया जा सकता है, जो 24 विकेट लेने साथ आईपीएल 2024 में पर्पल कैप के विजेता बने.

आईपीएल 2024 टीम ऑफ द ईयर: विराट कोहली, सुनील नरेन, अभिषेक शर्मा, रियान पराग, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), सैम कर्रन, पैट कमिंस (कप्तान), वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल.

यह भी पढ़ें:

IPL 2024: मेगा ऑक्शन से पहले इन 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है लखनऊ सुपर जायंट्स, लिस्ट में नहीं कृणाल पांडया

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यूपी आ रहा हूं तैयार हो जाओ...' ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दे दिया चैलेंज, कह दी बड़ी बात
'यूपी आ रहा हूं तैयार हो जाओ...' ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दे दिया चैलेंज, कह दी बड़ी बात
दिल्ली: मंगोलपुरी में 10वीं के छात्र की हत्या, सिर में फंसा चाकू, 40 दिन में 5वीं वारदात
दिल्ली: मंगोलपुरी में 10वीं के छात्र की हत्या, सिर में फंसा चाकू, 40 दिन में 5वीं वारदात
पाकिस्तान में हमलों से बौखलाए राष्ट्रपति जरदारी, भारत पर निकाली भड़ास, बोले- 9/11 अटैक से पहले...
पाकिस्तान में हमलों से बौखलाए राष्ट्रपति जरदारी, भारत पर निकाली भड़ास, बोले- 9/11 अटैक से पहले...
पाकिस्तान के बॉयकॉट पर क्या है BCCI का रुख? उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दिया चौंकाने वाला बयान; आपके लिए भी जानना जरूरी
पाकिस्तान के बॉयकॉट पर क्या है BCCI का रुख? उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दिया चौंकाने वाला बयान

वीडियोज

Border 2: Varun Dhawan की Casting, Trolling और VFX पर खास बातचीत Nidhi Dutta के साथ
FII Selling के बीच 3 Stocks में Heavy Buying — Feb 2026 Market Volatility Explained | Paisa Live
Senior Living Homes बना Real Estate का Smartest Investment Option | Paisa Live
Janhit With Romana Ishar Khan: 'परमात्मा जिम्मेदार'...कोई नहीं गुनहगार? | Surajkund Mela
म्यूजिक के खौफ में नौजवानों को फांसी

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यूपी आ रहा हूं तैयार हो जाओ...' ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दे दिया चैलेंज, कह दी बड़ी बात
'यूपी आ रहा हूं तैयार हो जाओ...' ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दे दिया चैलेंज, कह दी बड़ी बात
दिल्ली: मंगोलपुरी में 10वीं के छात्र की हत्या, सिर में फंसा चाकू, 40 दिन में 5वीं वारदात
दिल्ली: मंगोलपुरी में 10वीं के छात्र की हत्या, सिर में फंसा चाकू, 40 दिन में 5वीं वारदात
पाकिस्तान में हमलों से बौखलाए राष्ट्रपति जरदारी, भारत पर निकाली भड़ास, बोले- 9/11 अटैक से पहले...
पाकिस्तान में हमलों से बौखलाए राष्ट्रपति जरदारी, भारत पर निकाली भड़ास, बोले- 9/11 अटैक से पहले...
पाकिस्तान के बॉयकॉट पर क्या है BCCI का रुख? उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दिया चौंकाने वाला बयान; आपके लिए भी जानना जरूरी
पाकिस्तान के बॉयकॉट पर क्या है BCCI का रुख? उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दिया चौंकाने वाला बयान
रवीना टंडन ने पीरियड्स में शूट किया था सॉन्ग 'टिप टिप बरसा पानी', बोलीं- मैं कभी भी कम्फर्टेबल नहीं रही
रवीना टंडन ने पीरियड्स में शूट किया था सॉन्ग 'टिप टिप बरसा पानी', बोलीं- मैं कभी भी कम्फर्टेबल नहीं रही
क्या है पीएम मोदी की चमकती स्किन का राज, 'परीक्षा पे चर्चा' पर खुद बताई अपनी डाइट
क्या है पीएम मोदी की चमकती स्किन का राज, 'परीक्षा पे चर्चा' पर खुद बताई अपनी डाइट
आरबीआई में नौकरी का अवसर, गुवाहाटी में फार्मासिस्ट पदों के लिए आवेदन शुरू
आरबीआई में नौकरी का अवसर, गुवाहाटी में फार्मासिस्ट पदों के लिए आवेदन शुरू
Pariksha Pe Charcha 2026: मैं सिखाने नहीं, सीखने आता हूं- परीक्षा पे चर्चा में बोले पीएम मोदी; स्टूडेंट्स के साथ किया संवाद
मैं सिखाने नहीं, सीखने आता हूं- परीक्षा पे चर्चा में बोले पीएम मोदी; स्टूडेंट्स के साथ किया संवाद
Embed widget