एक्सप्लोरर

CSK vs GT: गायकवाड़ के सामने गिल फेल! 63 रनों से हारी गुजरात, चेन्नई की लगातार दूसरी जीत

CSK vs GT Match Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली. इस बार सीएसके ने शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस को 63 रनों से शिकस्त दी.

IPL 2024 CSK vs GT Match Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2024 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की. इस बार गुजरात की टीम सीएसके के हत्थे चढ़ी. चेन्नई ने शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात को 63 रन से शिकस्त दी. गुजरात के लिए साई सुदर्शन काफी वक़्त तक क्रीज़ पर रहे, लेकिन चेन्नई के गेंदबाज़ों ने उन्हें पूरे टाइम जकड़े रखा. सुदर्शन ने 3 चौकों की मदद से 37 रन बनाए, लेकिन उनकी पारी टाइटंस को जीत की लाइन पार नहीं करा सकी. 

मुकाबले में गुजरात ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया था, जो बिल्कुल भी उनके पक्ष में नहीं रहा. पहले बैटिंग के लिए उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 206 रन बोर्ड पर लगाए. सीएसके के लिए शिवम दुबे ने 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से 51 (23 गेंद) रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात के बैटर्स को चेन्नई के गेंदबाज़ों ने टिकने नहीं दिया और वक्त-वक्त पर पवेलियन की राह दिखाई और एकतरफा मुकाबला अपने नाम कर लिया.  

इस तरह बिखरी गुजरात टाइटंस, एकतरफा गंवाया मुकाबला 

207 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत ज़्यादा ठीक नहीं रही. टीम को पहला झटका कप्तान गिल के रूप में लगा, जो तीसरे ओवर में 1 छक्के की मदद से सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए. फिर पांचवें ओवर में टीम ने दूसरा विकेट रिद्दीमान के रूप में खोया, जो 4 चौकों की मदद से 21 (17 गेंद) रन बनाकर पवेलियन लौटे. 

फिर विजय शंकर गुजरात के लिए तीसरा विकेट बने, जो 8वें ओवर में 1 छक्के की मदद से 12 (12) रन आउट हुए. फिर 12वें ओवर में डेविड मिलर को तुषार देशपांडे ने पवेलियन की राह दिखाई. मिलर ने 3 चौकों की मदद से 21 (16 गेंद) रन बनाए. फिर 15वें ओवर में लंबे वक़्त से क्रीज़ पर मौजूद साई सुदर्शन के रूप में टीम को पांचवां झटका लगा. सुदर्शन ने 3 चौके लगाकर 37 (31 गेंद) रन बनाए. 

इसके बाद 16वें ओवर में अज़मतुल्लाह उमरज़ई को तुषार देशपांडे ने अपना शिकार बनाया. उमरज़ई ने 1 चौका लगाकर 11 (10 गेंद) रन बनाए. फिर अगले ओवर में राशिद खान चलते बने, जो सिर्फ 1 रन बना सके. फिर 19वें ओवर में राहुल तेवतिया (06) आउट हुए. 

चेन्नई के बॉलर्स ने किया कमाल 

चेन्नई के लिए दीपक चाहर, मुस्तफिजुर रहमान और तुषार देशपांडे ने 2-2 विकेट झटके. इस दौरान तुषार ने 4 ओवर में 21, दीपक ने 28 और मुस्तफिजुर ने 30 रन खर्चे. इसके अलावा डेरिल मिचेल और मथिशा पथिराना को 1-1 सफलता मिली. 

 

ये भी पढ़ें...

IPL 2024: मैदान में कुत्ते के साथ बदसलूकी पर मचा बवाल, एनिमल एक्टिविस्ट ने की जुर्माने की मांग!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 से बाहर हुई मुंबई इंडियंस, अंतिम गेंद पर RCB की रोमांचक जीत, क्रुणाल पांड्या चमके
IPL 2026 से बाहर हुई मुंबई इंडियंस, अंतिम गेंद पर RCB की रोमांचक जीत, क्रुणाल पांड्या चमके
IPL 2026 में भुवनेश्वर कुमार का तूफान, 19 साल में फिर दोहराया इतिहास; बना डाला महारिकॉर्ड
IPL 2026 में भुवनेश्वर कुमार का तूफान, 19 साल में फिर दोहराया इतिहास; बना डाला महारिकॉर्ड
IPL 2026 से बाहर लखनऊ, कप्तान ऋषभ पंत ने किसे ठहराया CSK से हार का जिम्मेदार?
IPL 2026 से बाहर लखनऊ, कप्तान ऋषभ पंत ने किसे ठहराया CSK से हार का जिम्मेदार?
Watch: प्रैक्टिस छोड़ उर्विल पटेल की बैटिंग देखने लगे विराट कोहली, IPL में पहली बार दिखा गजब का नजारा
प्रैक्टिस छोड़ उर्विल पटेल की बैटिंग देखने लगे विराट कोहली, IPL में पहली बार दिखा गजब का नजारा

वीडियोज

Crime News : चिकन लेग पीस के लिए कत्ल! शादी में बारातियों और घरातियों के बीच चले लाठी-डंडे और तलवारें | Sansani
Janhit: 2027 के लिए अखिलेश के PDA का तोड़ मिल गया? | UP Eleciton 2027 | Rahul Gandhi | CM Yogi
Mahadangal: योगी का '27 का मास्टरप्लान' या अखिलेश का PDA डर? | UP Eleciton 2027 | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: क्यों याद आए पिछड़े और दलित? | Akhilesh Yadav | UP Politics | Congress | BJP
“Shah Rukh Khan के नाम ने बढ़ाई Excitement, Mannat पहुंचकर निकला Funny Twist”

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडल ईस्ट में फिर बढ़ा तनाव: कुवैत की हवाई सीमा में घुसे कई ड्रोन, UAE ने की अटैक की निंदा
मिडल ईस्ट में फिर बढ़ा तनाव: कुवैत की हवाई सीमा में घुसे कई ड्रोन, UAE ने की अटैक की निंदा
CM योगी का बड़ा फैसला, UP में टैक्स फ्री हुई कृष्णावतारम्, कई मंत्रियों ने देखी फिल्म
CM योगी का बड़ा फैसला, UP में टैक्स फ्री हुई कृष्णावतारम्, कई मंत्रियों ने देखी फिल्म
तृषा कृष्णन ने क्यों नहीं की शादी? सगाई टूटी, राणा दग्गुबाती से लिंकअप! अब थलापति विजय संग जुड़ा नाम
तृषा कृष्णन ने क्यों नहीं की शादी? सगाई टूटी, राणा दग्गुबाती से लिंकअप! अब थलापति विजय संग जुड़ा नाम
IPL 2026 में भुवनेश्वर कुमार का तूफान, 19 साल में फिर दोहराया इतिहास; बना डाला महारिकॉर्ड
IPL 2026 में भुवनेश्वर कुमार का तूफान, 19 साल में फिर दोहराया इतिहास; बना डाला महारिकॉर्ड
CM की कुर्सी संभालते ही एक्शन में विजय, 200 यूनिट तक बिजली फ्री; राज्य पर कितना बढ़ेगा बोझ?
CM की कुर्सी संभालते ही एक्शन में विजय, 200 यूनिट तक बिजली फ्री; राज्य पर कितना बढ़ेगा बोझ?
'एक मामूली आदमी को PM मोदी ने उठाकर...', प्रधानमंत्री ने बंगाल में जिन माखनलाल सरकार के छुए थे पैर, उन्होंने क्या कहा
'एक मामूली आदमी को PM मोदी ने उठाकर...', प्रधानमंत्री ने बंगाल में जिन माखनलाल सरकार के छुए थे पैर, उन्होंने क्या कहा
Summer Travel Tips: गर्मी में दोस्तों के साथ घूमने का है प्लान तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, सेफ्टी किट में जरूर होनी चाहिए ये चीजें
गर्मी में दोस्तों के साथ घूमने का है प्लान तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, सेफ्टी किट में जरूर होनी चाहिए ये चीजें
Goat Farming Scheme: मात्र 6 हजार लगाकर शुरू करें बकरी पालन, 54 हजार देगी सरकार; यूपी के बकरी पालकों के लिए आई तगड़ी स्कीम
मात्र 6 हजार लगाकर शुरू करें बकरी पालन, 54 हजार देगी सरकार; यूपी के बकरी पालकों के लिए आई तगड़ी स्कीम
Embed widget