एक्सप्लोरर

SRH vs RR: भुवनेश्वर ने राजस्थान के खिलाफ आखिरी ओवर को लेकर क्या बनाया था प्लान? जीत के बाद हुआ खुलासा

IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में आखिरी ओवर भुवनेश्वर कुमार को सौंपा था. भुवी ने आखिरी गेंद पर पॉवेल को आउट कर दिया.

Bhuvneshwar Kumar SRH vs RR: आईपीएल 2024 का 50वां मैच बेहद रोमांचक रहा. आखिरी ओवर तक चला यह मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. इस मैच में हैदराबाद ने आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर राजस्थान के मुंह से जीत छीन ली. जिसके हीरो भुवनेश्वर कुमार थे. भुवनेश्वर ने मैच की शुरुआत में ही जोस बटलर और संजू सैमसन को आउट करके राजस्थान को बैकफुट पर ला दिया था. इसके बाद उन्होंने आखिरी ओवर में भी शानदार गेंदबाजी करते हुए, आखिरी गेंद पर विकेट लेकर हैदराबाद को जीत दिला दी.

भुवी का आखिरी ओवर को लेकर ये था प्लान
मैच के बाद की प्रेजेंटेशन में भुवनेश्वर ने कहा कि वह आखिरी ओवर में सिर्फ गेंद को अच्छी तरह से फेंकने पर ध्यान लगा रहे थे. उन्होंने बताया कि जब गेंद स्विंग होती है तो उनको सबसे अच्छा लगता है.

भुवनेश्वर कुमार ने कहा- "मुझे लगता है कि यही मेरा नेचर है. मैं आखिरी ओवर में नतीजे के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा था. आखिरी ओवर में कोई चर्चा नहीं हुई, सिर्फ रिएक्शन पर ध्यान केंद्रित था. सिर्फ दो अच्छी गेंदें फेंकने के बारे में सोच रहा था, कुछ भी हो सकता था. मैं ज्यादा नहीं सोच रहा था."

भुवि ने गेंदबाजी का उठाया भरपूर लुत्फ!
34 वर्षीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि जब गेंद स्विंग होती है तो उन्हें अपने ओवरों का बेस्ट प्रदर्शन मिलता है. क्योंकि उन्हें गेंदबाजी करने में बहुत मजा आता है.

भुवनेश्वर कुमार कहते हैं- "आज गेंद बहुत स्विंग हो रही थी. वास्तव में बता नहीं सकता, गेंदबाजी में बहुत मजा आया. गनीमत रही कि आज विकेट भी मिले. जब सीजन शुरू हुआ तो मेरी सोच प्रक्रिया अलग थी. लेकिन यह तब बदल गई जब बल्लेबाजों ने इस तरह से खेला. ईमानदारी से कहूं तो मेरी सोच पूरी तरह से बदल गई."

SRH vs RR मैच समरी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स को शुरुआत में झटके लगे थे. लेकिन फिर ट्रैविस हेड, निशांत कुमार रेड्डी और हेनरिक क्लासेन ने शानदार अर्धशतक लगाकर टीम को 201 रन तक पहुंचाया.

202 रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स के लिए रियान पराग ने 77 रन और यशस्वी जायसवाल ने 67 रन बनाए, लेकिन भुवनेश्वर कुमार की शानदार गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सके. आखिरी गेंद पर भुवनेश्वर ने विकेट लेकर हैदराबाद को रोमांचक जीत दिला दी.

यह भी पढ़ें: KKR vs DC: फिल साल्ट ने सौरव गांगुली का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास, इस मामले बने नंबर वन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका-ईरान जंग के दौरान इंडिगो ने दी राहत! 31 मार्च तक मिडिल ईस्ट और इंस्तांबुल प्लाइट्स पर बंपर ऑफर
अमेरिका-ईरान जंग के दौरान इंडिगो ने दी राहत! 31 मार्च तक मिडिल ईस्ट और इंस्तांबुल प्लाइट्स पर बंपर ऑफर
2027 में जीत की हैट्रिक की तैयारी में जुटे CM योगी आदित्यनाथ, RSS के साथ हो रहा है मंथन
2027 में जीत की हैट्रिक की तैयारी में जुटे CM योगी आदित्यनाथ, RSS के साथ हो रहा है मंथन
बालेन शाह कितने अमीर? इंजीनियरिंग बिजनेस, म्यूजिक और रैप से कितनी कमाई करते हैं नेपाल के PM दावेदार
बालेन शाह कितने अमीर? इंजीनियरिंग बिजनेस, म्यूजिक और रैप से कितनी कमाई करते हैं नेपाल के PM दावेदार
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए इन 8 खिलाड़ियों का नाम नॉमिनेट, कितने भारतीय-पाकिस्तानी प्लेयर्स जानिए
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए इन 8 खिलाड़ियों का नाम नॉमिनेट, कितने भारतीय-पाकिस्तानी प्लेयर्स जानिए

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-ईरान जंग के दौरान इंडिगो ने दी राहत! 31 मार्च तक मिडिल ईस्ट और इंस्तांबुल प्लाइट्स पर बंपर ऑफर
अमेरिका-ईरान जंग के दौरान इंडिगो ने दी राहत! 31 मार्च तक मिडिल ईस्ट और इंस्तांबुल प्लाइट्स पर बंपर ऑफर
2027 में जीत की हैट्रिक की तैयारी में जुटे CM योगी आदित्यनाथ, RSS के साथ हो रहा है मंथन
2027 में जीत की हैट्रिक की तैयारी में जुटे CM योगी आदित्यनाथ, RSS के साथ हो रहा है मंथन
बालेन शाह कितने अमीर? इंजीनियरिंग बिजनेस, म्यूजिक और रैप से कितनी कमाई करते हैं नेपाल के PM दावेदार
बालेन शाह कितने अमीर? इंजीनियरिंग बिजनेस, म्यूजिक और रैप से कितनी कमाई करते हैं नेपाल के PM दावेदार
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए इन 8 खिलाड़ियों का नाम नॉमिनेट, कितने भारतीय-पाकिस्तानी प्लेयर्स जानिए
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए इन 8 खिलाड़ियों का नाम नॉमिनेट, कितने भारतीय-पाकिस्तानी प्लेयर्स जानिए
Friday OTT Release: शुक्रवार को ओटीटी पर नई फिल्मों-सीरीज का धमाका, रिलीज हुई 'सूबेदार' से 'जब खुली किताब तक', वीकेंड के लिए बेस्ट ऑप्शन
शुक्रवार को ओटीटी पर नई फिल्मों-सीरीज का धमाका, रिलीज हुई 'सूबेदार' से 'जब खुली किताब तक
'कर्नाटक में बच्चे इस्तेमाल नहीं करेंगे सोशल मीडिया', सिद्धरमैया सरकार का बड़ा फैसला
'कर्नाटक में बच्चे इस्तेमाल नहीं करेंगे सोशल मीडिया', सिद्धरमैया सरकार का बड़ा फैसला
इंग्लैंड से जीता भारत तो आ गई मीम्स की बाढ़, बुमराह से लेकर बैथल तक को यूजर्स ने दिया सम्मान
इंग्लैंड से जीता भारत तो आ गई मीम्स की बाढ़, बुमराह से लेकर बैथल तक को यूजर्स ने दिया सम्मान
Foods That Help You Sleep: गहरी नींद के लिए 'बटर हैक', एक्सपर्ट्स से जानें क्या सच में काम करता है यह ट्रेंड?
गहरी नींद के लिए 'बटर हैक', एक्सपर्ट्स से जानें क्या सच में काम करता है यह ट्रेंड?
Embed widget