एक्सप्लोरर

Shubman Gill Record: शुभमन गिल ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, IPL में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज़

Shubman Gill In IPL 2023: गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज़ शुभमन गिल की IPL 2023 में शानदार फॉर्म जारी है. वहीं हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने सचिन तेंदुलकर का एक खास रिकॉर्ड तोड़ दिया.

Shubman Gill Broke Sachin Tendulkar's Record: गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज़ शुभमन गिल ने 15 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में अपने आईपीएल करियर का पहला शतक लगाया. इस मैच में शुभमन गिल ने दिग्गज सचिन तेंदुलकर का एक खास रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. गिल ने 58 गेंदों में 13 चौके और 1 छक्के की मदद से 101 रन बनाए थे. जबकि, उन्होंने महज़ 22 गेंदों में बिना कोई छक्का लगाए अर्धशतक पूरा कर लिया था. इसी के साथ उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड धराशाई किया.

दरअसल, शुभमन गिल आईपीएल इतिहास के ऐसे पहले बल्लेबाज़ बन गए, जिन्होंने बिना छक्का लगाए सबसे तेज़ अर्धशतक पूरा किया हो. गिल ने महज़ 22 गेंदों में 9 चौकों की मदद से अपनी फिफ्टी पूरी कर ली थी. गिल से पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज था. 

सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल 2010 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए दिल्ली ( 2010 में दिल्ली डेयरडेविल्स) के खिलाफ खेले गए एक मैच में बिना छक्का लगाए 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था. अब गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज़ शुभमन गिल ने इस रिकॉर्ड पर कब्ज़ा कर लिया है. 

बता दें कि गिल गुजरात टाइटंस की ओर से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने. गिल अब तक खेले आईपीएल 2023 में खेले गए 13 मैचों में बल्लेबाज़ी करते हुए 48 की औसत और 146.19 के स्ट्राइक रेट से 576 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक के अलावा 4 अर्धशतक भी निकल चुके हैं. 

पिछले सीज़न से बनाए ज़्यादा रन 

गौरतलब है कि शुभमन गिल ने आईपीएल 2023 में 500 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. जबकि, पिछले सीज़न यानी आईपीएल 2022 में वो इस आंकड़े को नहीं छू पाए थे. आईपीएल 2022 में गिल ने 16 मैचों में बल्लेबाज़ी करते हुए 34.50 की औसत और 132.33 के स्ट्राइक रेट से 483 रन बनाए थे. इसमें उन्होंने चार अर्धशतक जड़े थे. वहीं उनके बल्ले से पूरे सीज़न में कुल 51 चौके और 11 छक्के निकले थे.  

 

ये भी पढ़ें...

IPL 2023: रोहित शर्मा बुरी तरह से फ्लॉप, 6 पारियों में सिंगल डिटिज पर लौटे पवेलियन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Trump On US SC: '...तो अमेरिका को लौटाने होंगे अरबों डॉलर', अमेरिकी SC के फैसले से पहले क्यों घबराए ट्रंप
'...तो अमेरिका को लौटाने होंगे अरबों डॉलर', अमेरिकी SC के फैसले से पहले क्यों घबराए ट्रंप
प्रतीक यादव की तलाक वाली पोस्ट के बीच अपर्णा यादव की सोशल टीम ने लिया बड़ा फैसला!
प्रतीक यादव की तलाक वाली पोस्ट के बीच अपर्णा यादव की सोशल टीम ने लिया बड़ा फैसला!
भारत के पास ऐसा आसमानी रक्षक, जिसके एक इशारे पर दुश्मन की तबाही पक्की, कांपने लगते अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान
भारत के पास ऐसा आसमानी रक्षक, जिसके एक इशारे पर दुश्मन की तबाही पक्की, कांपते अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान
T20 वर्ल्ड कप विवाद पर बांग्लादेश के हिंदूू कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी, दे दिया बहुत बड़ा बयान
T20 वर्ल्ड कप विवाद पर बांग्लादेश के हिंदूू कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी, दे दिया बहुत बड़ा बयान

वीडियोज

गड़बड़ी को छिपाने के लिए दे डाला संगीन गुनाह को अंजाम । Tamilnadu । LIC Case
कैमरे पर बोले Swami Avimukteshwaranand मुझे टारगेट किया जा रहा. अगवा करके छोड़ दिया । Magh Mela 2026
बोले Avimukteshwaranand, BJP Mandir तक तोड़ दे रही, गो मांस बिक्री समेत लगाए गंभीर आरोप। Magh Mela
Budget 2026-27 क्या बदलेगा ? Real Estate, EV, Railways, Defence सबका Update | Paisa Live
आज BJP मुख्यालय में बैठक लेंगे- Nitin Nabin, अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद एक्शन में | abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Trump On US SC: '...तो अमेरिका को लौटाने होंगे अरबों डॉलर', अमेरिकी SC के फैसले से पहले क्यों घबराए ट्रंप
'...तो अमेरिका को लौटाने होंगे अरबों डॉलर', अमेरिकी SC के फैसले से पहले क्यों घबराए ट्रंप
प्रतीक यादव की तलाक वाली पोस्ट के बीच अपर्णा यादव की सोशल टीम ने लिया बड़ा फैसला!
प्रतीक यादव की तलाक वाली पोस्ट के बीच अपर्णा यादव की सोशल टीम ने लिया बड़ा फैसला!
भारत के पास ऐसा आसमानी रक्षक, जिसके एक इशारे पर दुश्मन की तबाही पक्की, कांपने लगते अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान
भारत के पास ऐसा आसमानी रक्षक, जिसके एक इशारे पर दुश्मन की तबाही पक्की, कांपते अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान
T20 वर्ल्ड कप विवाद पर बांग्लादेश के हिंदूू कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी, दे दिया बहुत बड़ा बयान
T20 वर्ल्ड कप विवाद पर बांग्लादेश के हिंदूू कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी, दे दिया बहुत बड़ा बयान
साड़ी में जर्मन लड़की की तस्वीर ने मचाया तहलका, 24 घंटे में बनी ‘इंडिया की नेशनल क्रश’, देखें Pics
जर्मन लड़की ने साड़ी पहन मचाया तहलका, 24 घंटे में बन बैठी ‘इंडिया की नेशनल क्रश’
Sweet Potato Health Risk: क्या आप भी खा रहे केमिकल वाला शकरकंद? तुरंत छोड़ दें, वरना हो जाएगा कैंसर!
क्या आप भी खा रहे केमिकल वाला शकरकंद? तुरंत छोड़ दें, वरना हो जाएगा कैंसर!
PF कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: UPI और नया सिस्टम तैयार, जानें EPFO 3.0 से घर बैठे कैसे निकलेगा पैसा?
PF कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: UPI और नया सिस्टम तैयार, जानें EPFO 3.0 से घर बैठे कैसे निकलेगा पैसा?
दिल्ली यूनिवर्सिटी में निकली इन पदों पर भर्ती, लाखों में मिलेगी सैलरी; चेक कर लें डिटेल्स
दिल्ली यूनिवर्सिटी में निकली इन पदों पर भर्ती, लाखों में मिलेगी सैलरी; चेक कर लें डिटेल्स
Embed widget