एक्सप्लोरर

GT vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ पूरी तरह से बदली नज़र आएगी गुजरात की टीम, जानिए क्या है वजह

Gurajat Titans: आईपीएल 16 में गुजरात टाइटंस अपना आखिरी घरेलू मैच आज (15 मई) सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी. इस मैच में टीम लैवेंडर जर्सी के साथ मैदान पर उतरेगी.

Gurajat Titans With Lavender Jersey: आईपीएल 2023 में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस 12 मैच खेल चुकी है. टीम अगला मैच आज यानी 15 मई, सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने घरेलू मैदान यानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेगी. इस मैच में गुजरात की टीम अपनी पुरानी नीली जर्सी की जगह लैवेंडर जर्सी में दिखाई देगी. इस जर्सी को पहनने का मसकद कैंसर के खिलाफ जागरुकता है. 

कैंसर दुनिया भर में बीमारी और मृत्यु दर के मुख्य कारणों में से है. लैवेंडर कलर हर तरह के कैंसर को दर्शाता है और एक शक्तिशाली रिमांइडर का काम करता है. गुजरात ने कैंसर के प्रति प्रारंभिक निदान और रोकथाम के मूल्य के बारे में जागरूकता फैलाने लिए लैंवेंडर कलर की जर्सी पहनने का फैसला किया. इस जर्सी पर टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या और CEO ने भी प्रतिक्रिया दी है. 

गुजरात की ओर इस जर्सी के बारे में बताने के लिए आधिकारिक सोशल मीडिया से कई पोस्ट किए गए था, जिसमें कई खिलाड़ी बात करते हुए दिखाई दिए थे. वहीं जर्सी को लेकर टीम के कप्तान हार्दि पांड्या ने कहा, "कैंसर भारत और दुनिया भर में लाखों लोगों द्वारा लड़ी गई लड़ाई है, एक टीम के रूप में, हम इस घातक बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए जिम्मेदार महसूस करते हैं."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gujarat Titans (@gujarat_titans)

कप्तान ने आगे कहा, “लैवेंडर जर्सी पहनना कैंसर रोगियों, बचे हुए लोगों और उनके परिवारों के साथ एकजुटता दिखाने का हमारा तरीका है. हमें उम्मीद है कि हमारे कार्य दूसरों को निवारक उपाय करने और उन लोगों का समर्थन करने के लिए प्रेरित करेंगे जो इस लड़ाई को लड़ रहे हैं.”

वहीं फ्रेंचाइज़ी के सीईओ अरविंदर सिंह ने कहा, “कैंसर दुनिया भर में लाखों मौतों का कारण बनता है और रोगियों और उनके परिवारों पर विनाशकारी प्रभाव डालता है. हम कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने में अपना योगदान देने में खुश हैं, जो न केवल लोगों को शुरुआती पहचान के महत्व के बारे में शिक्षित करने का एक प्रयास है, बल्कि कैंसर के जोखिम को कम करने के लिए एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के महत्व को भी रेखांकित करता है. हमारी टीम सकारात्मक परिवर्तन लाने और कैंसर के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है.” 

 

ये भी पढ़ें...

सॉफ्ट सिग्नल पर खिलाड़ियों को राहत, डब्लूटीसी फाइनल से पहले आईसीसी का बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BMC Election Result VIP Seats Live: BMC चुनाव में इन VIP सीटों पर टिकीं सबकी नजरें, पढ़िए कौन कहां पर मार सकता है बाजी
BMC Election Result VIP Seats Live: BMC चुनाव में इन VIP सीटों पर टिकीं सबकी नजरें, पढ़िए कौन कहां पर मार सकता है बाजी
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
Weather Forecast: 72 घंटों के भीतर 6 राज्यों में होगी बारिश, यूपी, दिल्ली से बिहार तक कैसा मौसम? पढ़ें IMD की चेतावनी
72 घंटों के भीतर 6 राज्यों में होगी बारिश, यूपी, दिल्ली से बिहार तक कैसा मौसम? पढ़ें IMD की चेतावनी
Box Office: कृति-धनुष की 'तेरे इश्क में' हुई हिट, जानें- वर्ल्डवाइड कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन
कृति-धनुष की 'तेरे इश्क में' हुई हिट, जानें- वर्ल्डवाइड कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: मासूमों के दुश्मन...किडनैपर कपल ! | Crime News
Chitra Tripathi: Mumbai का 'King' कौन? क्या लौट रहा Mahayuti का तूफान? | BMC Exit Poll
Sandeep Chaudhary: 10% वोट पर दंगल...2027 में किसका मंगल? विश्लेषकों ने खोला राज | UP News
BMC Election 2026 EXIT Poll: सभी एग्जिट पोल में BJP गठबंधन आगे..ठाकरे ब्रदर्स का खेल खत्म?
Bharat Ki Baat : 27 में Mayawati किसका खेल बिगाड़ेंगी? | Brahman Vote Bank | BSP | UP Politics

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BMC Election Result VIP Seats Live: BMC चुनाव में इन VIP सीटों पर टिकीं सबकी नजरें, पढ़िए कौन कहां पर मार सकता है बाजी
BMC Election Result VIP Seats Live: BMC चुनाव में इन VIP सीटों पर टिकीं सबकी नजरें, पढ़िए कौन कहां पर मार सकता है बाजी
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
Weather Forecast: 72 घंटों के भीतर 6 राज्यों में होगी बारिश, यूपी, दिल्ली से बिहार तक कैसा मौसम? पढ़ें IMD की चेतावनी
72 घंटों के भीतर 6 राज्यों में होगी बारिश, यूपी, दिल्ली से बिहार तक कैसा मौसम? पढ़ें IMD की चेतावनी
Box Office: कृति-धनुष की 'तेरे इश्क में' हुई हिट, जानें- वर्ल्डवाइड कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन
कृति-धनुष की 'तेरे इश्क में' हुई हिट, जानें- वर्ल्डवाइड कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन
कपिल देव ने ड्रेसिंग रूम से दाऊद इब्राहिम को निकाला, जब डॉन के पैसे-पावर सबकी उड़ी धज्जियां
कपिल देव ने ड्रेसिंग रूम से दाऊद इब्राहिम को निकाला, जब डॉन के पैसे-पावर सबकी उड़ी धज्जियां
बालों के लिए ऑलिव ऑयल अच्छा होता है या नहीं? जानें सही तरीका और सबसे असरदार टिप्स
बालों के लिए ऑलिव ऑयल अच्छा होता है या नहीं? जानें सही तरीका और सबसे असरदार टिप्स
क्या आपके स्मार्टफोन की बैटरी भी हो रही है कमजोर? ये सेटिंग्स तुरंत करें चेक
क्या आपके स्मार्टफोन की बैटरी भी हो रही है कमजोर? ये सेटिंग्स तुरंत करें चेक
पानी में ज्यादा देर रहते ही क्यों सिकुड़ने लगती हैं उंगलियां? जानें इसके पीछे का साइंस
पानी में ज्यादा देर रहते ही क्यों सिकुड़ने लगती हैं उंगलियां? जानें इसके पीछे का साइंस
Embed widget