CSK vs GT Final Over Cutoff IPL 2023: आईपीएल 2023 का फाइनल मैच बारिश की वजह से प्रभावित हो चुका है. चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है, लेकिन मुकाबला बारिश की वजह से रविवार रात 10.20 बजे तक शुरू नहीं हो सका. इसको लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. मैच में ओवर कटऑफ को लेकर अपडेट मिला है. अगर मैच रात 11 बजे भी शुरू होता है तो 12-12 ओवरों का मैच खेला जाएगा.

चेन्नई और गुजरात के बीच खेले जाने वाले फाइनल मैच की कटऑफ सामने आ गई है. अगर यह मैच रात 11.45 बजे शुरू होता है तो 7-7 ओवरों का मुकाबला होगा. अगर 11.30 बजे शुरू होता है तो 9-9 ओवर और 11.15 बजे शुरू होता है तो 10-10 ओवरों का मुकाबला होगा. इसमें 5-5 ओवरों की भी गुंजाइश है. अगर यह भी संभव नहीं हो सकता तो सुपर ओवर होगा. सुपर ओवर भी न हुआ तो रिजर्व डे के दिन मैच खेला जाएगा. फाइनल के लिए सोमवार का दिन रिजर्व रखा गया है. 

गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले फाइनल मैच का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. लेकिन बारिश ने मजा किरकिरा कर दिया. आईपीएल में यह पहली बार हुआ है जब फाइनल मैच में बारिश हुई है. अहमदाबाद में हो रही बारिश ने आईपीएल के अब तक के रिकॉर्ड को बदल दिया. इससे पहले इस सीजन के दूसरे क्वालीफायर में भी बारिश हुई थी. लेकिन वह मैच आधे घंटे की देरी से शुरू हो गया था. 

 

समयओवरपारी के बाद ब्रेक
9.45 बजे19 ओवर30 मिनट
10.15 बजे15 ओवर30 मिनट
10.30 बजे15 ओवर20 मिनट 
11 बजे 12 ओवर20 मिनट
11.30 बजे9 ओवर 20 मिनट
11.45 बजे7 ओवर20 मिनट

 

यह भी पढ़ें : IPL 2023 Final: बारिश की वजह से फाइनल पर संकट, पढ़ें चेन्नई-गुजरात के लिए कब रखा गया है 'रिजर्व डे'