SRH vs LSG: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने हैदराबाद को हराया, आवेश खान रहे जीत के हीरो
IPL 2022, SRH vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स की इस सीज़न में यह दूसरी जीत है. आवेश खान ने मैच में सबसे ज्यादा चार विकेट लिए.

बैकग्राउंड
IPL 2022, SRH vs LSG: आईपीएल 2022 में आज केएल राहुल की लखनऊ सुपर जायंट्स और केन विलियमसन की सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच शाम...More
IPL 2022, SRH vs LSG: मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2022 के 12वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रनों से हरा दिया. 170 रन के स्कोर का पीछा करते हुए हैदराबाद की शुरुआत कुछ ख़ास नहीं रही. टीम के सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा मात्र 13 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद कप्तान केन भी कुछ कमाल नहीं कर सके और 16 रन बना कर आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद राहुल और मारक्रम ने टीम को संभाला. राहुल 44 रन बना कर आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद पूरन और सुंदर ने टीम को जीत दिलाने की कोशिश की. लेकिन पूरन के 34 रन पर आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज़ कुछ खास नहीं कर सका और हैदराबाद को 12 रन से हार का सामना करना पड़ा. लखनऊ के लाइट आवेश खान 24 रन देकर 4 विकेट हासिल किये.
SRH vs LSG: 20 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने 7 विकेट पर 169 रन बनाए. लखनऊ के लिए केएल राहुल ने 50 गेंदों में 68 और दीपक हुड्डा ने 33 गेंदों में 51 रन बनाए. वहीं अंत में आयुष बदोनी ने 12 गेंदों में 19 रनों की पारी खेली. वहीं हैदराबाद के लिए टी नटराजन, वाशिंगटन सुंदर और रोमारियो शेपर्ड ने दो-दो विकेट लिए.
14 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर तीन विकेट पर 108 रन हो गया है. दीपक हुड्डा 29 गेंदों में 48 और केएल राहुल 36 गेंदों में 47 रनों पर बैटिंग कर रहे हैं. दोनों के बीच 55 गेंदों में 81 रनों की साझेदारी हो चुकी है. हैदराबाद के लिए आज उमरान मलिक काफी महंगे साबित हो रहे हैं. वह तीन ओवर में 39 रन दे चुके हैं.
9 ओवर के अंत में लखनऊ ने तीन खोकर बनाए 48 रन. राहुल 26 और दीपक हुड्डा 9 रन बना कर मैदान पर मौजूद.
9 ओवर के अंत में लखनऊ ने तीन खोकर बनाए 48 रन. राहुल 26 और दीपक हुड्डा 9 रन बना कर मैदान पर मौजूद.
- हिंदी न्यूज़
- खेल
- आईपीएल
- SRH vs LSG: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने हैदराबाद को हराया, आवेश खान रहे जीत के हीरो