LSG vs CSK: लखनऊ ने आईपीएल में अपनी पहली जीत दर्ज की, चेन्नई को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त

IPL 2022 LSG vs CSK: चेन्नई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ को 211 रनों का टारगेट दिया था. लखनऊ ने 19.3 ओवर में 4 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया.

ABP LiveLast Updated: 31 Mar 2022 11:39 PM

बैकग्राउंड

आईपीएल 2022 में आज शाम लखनऊ (LSG) और चेन्नई (CSK) की टीमें आमने-सामने होंगी. लखनऊ और चेन्नई के इस सीजन की शुरुआत हार के साथ हुई. ऐसे में केएल राहुल...More

IPL 2022: लखनऊ ने 6 विकेट से जीता मैच

लखनऊ को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रनों की जरूरत थी. चेन्नई की तरफ से मुकेश चौधरी ने यह ओवर किया. मुकेश ने इस ओवर में दो वाइड बॉल फेंकी. फिर आयुष बडोनी ने एक छक्का लगा दिया. ओवर की तीसरी गेंद पर सिंगल लेकर लखनऊ ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली. लखनऊ की तरफ से इविन लुईस 23 गेंदों में 55 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि आयुष बडोनी ने 9 गेंदों में ताबड़तोड़ 19 रन बनाए. चेन्नई की तरफ से ड्वेन प्रीटोरियस ने दो विकेट लिए. ड्वेन ब्रावो और तुषार देशपांडे को एक-एक विकेट मिला. चेन्नई की इस सीजन में लगातार दूसरी हार है.