IPL 2021 PBKS vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 2 रन से हराया, आखिरी ओवर में कार्तिक त्यागी ने दिलाई जीत

IPL 2021 PBKS vs RR: केएल राहुल (KL Rahul) की अगुवाई वाली पंजाब की टीम लक्ष्य के बेहद करीब पहुंचकर भी मैच नहीं जीत सकी. आखिरी ओवर्स में राजस्थान ने अच्छी गेंदबाजी की.

एबीपी न्यूज़Last Updated: 21 Sep 2021 11:48 PM

बैकग्राउंड

PBKS vs RR: आईपीएल (IPL) के दूसरे चरण में आज पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच कड़ा मुकाबला होगा. दोनों ही टीम में कई शानदार खिलाड़ी हैं,...More

राजस्थान ने जीता मैच, कार्तिक त्यागी ने आखिरी ओवर में किया कमाल

पंजाब किंग्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 4 रनों की जरूरत थी, लेकिन कार्तिक त्यागी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले निकोलस पूरन और फिर दीपक हुड्डा का विकेट चटकाकर पंजाब के हाथ से मैच छीन लिया. उन्होंने आखिरी ओवर में केवल एक रन दिया. इस तरह राजस्थान ने यह मैच 2 रनों से जीत लिया. पंजाब किंग्स की टीम को 186 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर केवल 183 रन ही बना पाई.