एक्सप्लोरर

IPL 2021 PBKS vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 2 रन से हराया, आखिरी ओवर में कार्तिक त्यागी ने दिलाई जीत

IPL 2021 PBKS vs RR: केएल राहुल (KL Rahul) की अगुवाई वाली पंजाब की टीम लक्ष्य के बेहद करीब पहुंचकर भी मैच नहीं जीत सकी. आखिरी ओवर्स में राजस्थान ने अच्छी गेंदबाजी की.

Key Events
IPL 2021 PBKS vs RR Cricket Score Live Updates Rajasthan Royals Punjab Kings Match LIVE Score UAE T20 Match IPL 2021 PBKS vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 2 रन से हराया, आखिरी ओवर में कार्तिक त्यागी ने दिलाई जीत
PBKSvsRR

Background

PBKS vs RR: आईपीएल (IPL) के दूसरे चरण में आज पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच कड़ा मुकाबला होगा. दोनों ही टीम में कई शानदार खिलाड़ी हैं, जिससे मैच के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है. आईपीएल के दूसरे चरण में दोनों टीमों का यह पहला मुकाबला है और दोनों ही इस मैच को जीतकर धमाकेदार शुरुआत करना चाहेंगी. यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. 

PBKS और RR के हेड टू हेड आंकड़े 
हेड टू हेड की बात करें तो दोनों ही टीमों के बीच अब तक 22 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 12 मैचों में राजस्थान ने जीत हासिल की हैं. वहीं 10 मैचों में पंजाब की टीम ने जीत हासिल की है. दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 5 मुकाबलों में से पंजाब ने 3, तो राजस्थान ने 2 बार जीत हासिल की है.

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, शाहरुख खान, फेबियन एलन, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, मोहम्मद शमी.

राजस्थान रॉयल्स  की संभावित प्लेइंग इलेवन
एविन लुइस, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, रियान पराग, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, राहुल तेवतिया, कार्तिक त्यागी, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया.

पॉइंट्स टेबल में PBKS और RR की रैंक  
आईपीएल के पहले चरण में पंजाब ने 8 मैच खेले थे. जिनमें से टीम केवल 3 मैचों में जीत हासिल कर पाई, जबकि 5 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा. फिलहाल पंजाब 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में छठें स्थान पर मौजूद हैं. वहीं राजस्थान रॉयल्स ने पहले फेज में 7 मैच खेले थे. जिनमें से 3 में उसे जीत मिली, जबकि 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. राजस्थान फिलहाल छह अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है.   

यह भी पढ़ेंः Happy Birthday Chris Gayle: विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के 42वें जन्मदिन पर युवराज सिंह ने खास अंदाज में दी बधाई, देखें वीडियो

IPL 2021, PBKS vs RR: आईपीएल में आज पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा मुकाबला, जानें दोनों टीमों के आंकड़े

23:44 PM (IST)  •  21 Sep 2021

राजस्थान ने जीता मैच, कार्तिक त्यागी ने आखिरी ओवर में किया कमाल

पंजाब किंग्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 4 रनों की जरूरत थी, लेकिन कार्तिक त्यागी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले निकोलस पूरन और फिर दीपक हुड्डा का विकेट चटकाकर पंजाब के हाथ से मैच छीन लिया. उन्होंने आखिरी ओवर में केवल एक रन दिया. इस तरह राजस्थान ने यह मैच 2 रनों से जीत लिया. पंजाब किंग्स की टीम को 186 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर केवल 183 रन ही बना पाई. 

23:31 PM (IST)  •  21 Sep 2021

पंजाब को जीत के लिए आखिरी ओवर में चाहिए 4 रन

राजस्थान की तरफ से 19वां ओवर मुस्तफिजुर रहमान ने किया. इस ओवर में उन्होंने बढ़िया गेंदबाजी की. हालांकि अब राजस्थान के हाथों से यह मैच पूरी तरह निकल चुका है. 19 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 182/2

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया
IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया
IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम
IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम
PCB ने पाकिस्तान सुपर लीग की तारीख का किया ऐलान, फिर होगा IPL और PSL का महासंग्राम
PCB ने पाकिस्तान सुपर लीग की तारीख का किया ऐलान, फिर होगा IPL और PSL का महासंग्राम

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget