KKR vs RCB: कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 4 विकेट से हराकर क्वालीफायर 2 में बनाई जगह

IPL 2021, Match 58, CSK vs RCB: बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता को 139 रनों का टारगेट दिया था, जिसे कोलकाता ने 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

एबीपी न्यूज़Last Updated: 11 Oct 2021 11:11 PM

बैकग्राउंड

KKR vs RCB Match: आईपीएल (IPL 2021) में आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा. इस मैच को हारने वाली टीम...More

कोलकाता ने बैंगलोर को 4 विकेट से हराया, फाइनल के लिए दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी केकेआर

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 139 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया. कोलकाता इस जीत के साथ क्वालीफायर 2 में पहुंच गई है, जहां उसका मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगा. कोलकाता की तरफ से सुनील नरेन ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए और 26 रनों का योगदान दिया.