एक्सप्लोरर

शाहिद अफरीदी पर भारत सरकार का 'एक्शन', पहलगाम आतंकी हमले पर दिया था घटिया बयान

Shahid Afridi Youtube Channel Ban: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं. अफरीदी पहलगाम आतंकी हमने पर अपने घटिया बयान से सुर्खियों में बने हुए हैं.

Shahid Afridi Youtube Channel Banned in India: पहलगाम आतंकी हमले पर घटिया बयान देने वाले शाहिद अफरीदी का यूट्यूब चैनल भारत में बैन कर दिया गया है. अब भारत में कोई भी पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का यूट्यूब चैनल नहीं देख पाएगा. इससे पहले भारत सरकार और भी कई पाकिस्तान किकेटर्स के खिलाफ एक्शन ले चुकी है. 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शाहिद अफरीदी से पहले शोएब अख्तर, राशिद लतीफ और तनवीर अहमद जैसे दिग्गज क्रिकेटरों के यूट्यूब चैनल भारत में बैन किए जा चुके हैं. भारत सरकार ने यह एक्शन पहलगाम आतंकी हमले के बाद लिया है. 

अफरीदी ने पाकिस्तान की कायराना हरकत के मांगे थे सबूत

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर शाहिद अफरीदी ने घटिया बयान दिया था. अफरीदी ने कहा था कि मैं इस बात में विश्वास करता हूं कि इस मुद्दे पर सियासत नहीं होनी चाहिए. जैसे ही भारत में हमला हुआ, सीधे पाकिस्तान का नाम लिया गया. जबकि भारत को सबूतों के साथ सामने आना चाहिए और तब दुनिया को बताना चाहिए. कोई भी मजहब दशहतगर्दी को सपोर्ट नहीं करता. 

अफरीदी ने आगे कहा था कि भारत में जो हुआ, वो बहुत अफसोस की बात है. पाकिस्तान में भी जो होता रहा है, वो भी अफसोस की बात है, ऐसा नहीं होना चाहिए. मैं समझता हूं कि पड़ोसी मुल्कों को आपस में बेहतर तरीके से रहना चाहिए और लड़ाई-झगड़े से बचना चाहिए.

पहले घटिया बयान देने के बाद अफरीदी ने दोबारा शर्मनाक बयान दिया. इस बार उन्होंने कहा कि मुझे हैरत होती है कि हमले के एक घंटे के बाद ही उनका मीडिया बॉलीवुड बन गया. खुदा के लिए हर कुछ को बॉलीवुड मत बनाओ. मैं हैरान हो गया, बाकी मैं इसका मजा ले रहा था जिस तरह की वो बातें कर रहे थे. भारत में पटाखा फट जाता है तो भी कहते हैं पाकिस्तान ने किया. तुम लोगों की 8 लाख की फ़ौज है कश्मीर में और ये हो गया. इसका मतलब नालायक हो, निकम्मे हो ना तुम लोग कि सिक्योरिटी दे नहीं सके लोगों को.

पहलगाम आतंकी हमले में 26 मासूमों की मौत

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार, 22 अप्रैल को भयानक आतंकवादी हमला हुआ था. इस हमले में 26 मासूम लोगों की जान चली गई. इस हमले की बाद से ही पूरे देश में आक्रोश का माहौल है. इस हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान को लेकर कई कड़े फैसले भी लिए.

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए किया बड़ा ऐलान
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी

वीडियोज

Sansani: दिल्ली हिंसा के 13 शैतान ! | Crime News
UP News: Bareli में बुलडोजर एक्शन के दौरान लोगों का हंगामा ! | Boldozer Action | UP | Bareli
Janhit: बदले के लिए गिरफ्तार... या कानून की तलवार ? | PappuYadavArrested | Chitra Tripathi
Pappu Yadav Arrested: पप्पू की गिरफ्तारी का मिडनाइट ड्रामा | Bihar News | Pappu Yadav Update
Sandeep Chaudhary: 'विकसित भारत' की ओर कदम या निकलेगा देश का दम? | India-US Deal | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए किया बड़ा ऐलान
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
'रामायण' से विक्रांत मैस्सी का पत्ता हुआ साफ! अब ये एक्टर बनेगा 'रावण' का बेटा 'मेघनाद'
'रामायण' से विक्रांत मैस्सी का पत्ता हुआ साफ! अब ये एक्टर बनेगा 'रावण' का बेटा 'मेघनाद'
दिल्ली: निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी का निधन, गीजर ब्लास्ट से गई जान
दिल्ली: निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी का निधन, गीजर ब्लास्ट से गई जान
Video: फिर फिसली नीतीश कुमार की जुबान, मखाना को कह दिया... वायरल वीडियो देख आप भी पकड़ लेंगे माथा
फिर फिसली नीतीश कुमार की जुबान, मखाना को कह दिया... वायरल वीडियो देख आप भी पकड़ लेंगे माथा
RAC टिकट पर क्यों वसूला जाता है फुल फेयर, आधी बर्थ वाले नियम पर संसदीय पैनल ने क्यों उठाए सवाल?
RAC टिकट पर क्यों वसूला जाता है फुल फेयर, आधी बर्थ वाले नियम पर संसदीय पैनल ने क्यों उठाए सवाल?
Embed widget