आईपीएल 2026 की नीलामी अब कुछ ही महीनों दूर है और सभी फ्रेंचाइजी अपने रिटेंशन और रिलीजलिस्ट पर काम कर रही हैं. ऐसे में अगर टीमें कुछ अनुभवी लेकिन हाल के सीजन में फ्लॉप साबित हुए इन 5 भारतीय खिलाड़ियों को रिलीज करने का फैसला करती हैं, तो उनके लिए नीलामी में खरीदार ढूंढना बेहद मुश्किल हो सकता है, क्योंकि टीमें अब ज्यादा फिट और फॉर्म में चल रहे युवा खिलाड़ियों की तरफ देख रही हैं.
अगर हुए रिलीज तो, इन 5 खिलाड़ियों के लिए ऑक्शन में बिकना हो जाएगा मुश्किल
1- अजिंक्यरहाणे- कोलकाता नाइटराइडर्स ने अजिंक्यरहाणे को 1.5 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया था. साथ ही टीम ने इन्हें कप्तानी भी सौंपी थी. 37 साल के रहाणे का बल्ले से तो ठीक-ठाक प्रदर्शन रहा. लेकिन कप्तान के तौर पर वो टीम को प्लेऑफ में नहीं ले जा पाए. केकेआरप्वाइंट्सटेबल पर 8वें पायदान पर रही.
2- विजय शंकर- चेन्नई सुपरकिंग्स ने विजय को ऑक्शन में 1.2 करोड़ रुपये में शामिल किया था. लेकिन उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा. विजय ने एक अर्धशतक की बदौलत 6 मैच में 118 रन बनाए.
3- मोहित शर्मा- आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले मोहित की उम्र लगभग 37 साल है. मोहित का आईपीएल 2025 प्रदर्शन बेहद खराब रहा. मोहित ने 8 मैच खेलकर लगभग 129 की औसत और 11 की इकॉनमीरेट से सिर्फ 2 विकेट लिए.
4- ईशांत शर्मा- भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा थे. 37 साल के ईशांत का प्रदर्शन एकदम खराब रहा. ईशांत ने 7 मैच में सिर्फ 4 विकेट लिए. उनका औसत लगभग 52 और इकॉनमीरेट 11 के आस-पास रहा.
5- दीपक हुड्डा- चेन्नई सुपरकिंग्स में शामिल दीपक हुड्डा का प्रदर्शन बिल्कुल निराशाजनक रहा. दीपक को 7 मैचों में खेलने का मौका मिला. दीपक ने इस दौरान सिर्फ 31 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 6.20 और स्ट्राइकरेट 75.61 का रहा.
यह भी पढ़ें-
