एक्सप्लोरर

Hardik Pandya Divorce: कहां हैं हार्दिक पांड्या? भारतीय टीम के साथ नहीं गए USA; तलाक की खबरों के बीच क्यों छोड़ा देश?

T20 World Cup 2024: नताशा स्टेनकोविक के साथ तलाक की खबरों के बीच हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के साथ यूएसए नहीं गए हैं. हार्दिक ने अमेरिका गए खिलाड़ियों के साथ फ्लाइट नहीं ली थी.

T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज और यूएसए में 2 जून से टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत होने जा रही है. बता दें कि 25 मई को भारतीय खिलाड़ियों का पहला जत्था यूएसए के लिए रवाना हुआ था. इनमें कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा समेत 12 खिलाड़ी शामिल रहे. रिजर्व प्लेयर्स शुभमन गिल और खलील अहमद भी यूएसए पहुंच गए हैं. मगर इस जत्थे में हार्दिक पांड्या दूर-दूर तक दिखाई नहीं दिए जबकि उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 से बाहर होने वाली सबसे पहली टीम बनी थी. अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक के साथ तलाक की खबरों के बीच हार्दिक का यूएसए ना पहुंचना जरूर फैंस के लिए चिंता का विषय है.

रविवार को क्रिकबज ने एक रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि हार्दिक पांड्या इन दिनों पत्नी नताशा स्टेनकोविक के साथ तलाक की खबरों के बीच किसी अज्ञात विदेशी स्थान में घूम रहे हैं. आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के बाद ही हार्दिक भारत से बाहर चले गए थे. बता दें कि हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस प्वाइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही और प्लेऑफ से बाहर होने वाली सबसे पहली टीम बनी थी. इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में उपकप्तानी करने वाले हार्दिक सीधे न्यूयॉर्क में भारतीय टीम के कैम्प को जॉइन करेंगे.

अभी कितने खिलाड़ी यूएसए नहीं पहुंचे हैं

अभी तय नहीं है कि हार्दिक आखिर कब तक न्यूयॉर्क पहुंचेंगे, लेकिन उम्मीद है कि तलाक की खबरों का उनके वर्ल्ड कप प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा. उनके अलावा संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल, आवेश खान, रिंकू सिंह आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में खेले थे. ये खिलाड़ी अभी यूएसए नहीं गए हैं. वहीं विराट कोहली ने RCB के प्लेऑफ से बाहर होने के बाद BCCI से ज्यादा ब्रेक की मांग की थी, इसलिए वो भी अभी भारतीय टीम के कैम्प को जॉइन नहीं कर पाए हैं.

टीम इंडिया का पूरा वर्ल्ड कप शेड्यूल

भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप ए में रखा गया है. इस ग्रुप में पाकिस्तान, आयरलैंड, यूएसए और कनाडा मौजूद हैं. भारत अपना पहला मैच 5 जून को आयरलैंड से खेलेगा, वहीं 9 जून को टीम अपनी चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से भिड़ेगी. 12 जून को भारत का सामना यूएसए और 15 जून को कनाडा से होगा.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल , अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

रिजर्व प्लेयर्स - शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और अवेश खान

यह भी पढ़ें:

नताशा के साथ शादी से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता से था हार्दिक पांड्या का रिलेशन? जानिए कैसे टूटा रिश्ता

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्लेऑफ की तरफ तेजी से बढ़ रही KKR, दिल्ली पर जीत के बाद क्या है ताजा समीकरण? जानें पूरा गणित
प्लेऑफ की तरफ तेजी से बढ़ रही KKR, दिल्ली पर जीत के बाद क्या है ताजा समीकरण? जानें पूरा गणित
आज RR और GT के बीच भिड़ंत, जानें राजस्थान-गुजरात की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज RR और GT के बीच भिड़ंत, जानें राजस्थान-गुजरात की प्लेइंग-11, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
गर्लफ्रेंड को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर कर रहा यह मुस्लिम क्रिकेटर? आखिर क्या है इस कहानी का सच?
गर्लफ्रेंड को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर कर रहा यह मुस्लिम क्रिकेटर? क्या है इस कहानी का सच?
'क्रिकेट नहीं, ये तमाशा है', गोयनका ने IPL पर उठाए सवाल; जो कहा उससे मचेगा बवाल
'क्रिकेट नहीं, ये तमाशा है', गोयनका ने IPL पर उठाए सवाल; जो कहा उससे मचेगा बवाल

वीडियोज

Suvendu Adhikari Oath Ceremony: शुभेंदु के स्वागत में सजा बंगाल!
Suvendu Adhikari Oath Ceremony: शुभेंदु के स्वागत में सजा बंगाल! | Brigade Parade Ground
Suvendu Adhikari Oath Ceremony: BJP का शपथ ग्रहण से पहले नया खेल ? | Brigade Parade Ground
Sansani: Gurugram में मनचले की छेडछाड़ से परेशान छात्रा ने की खुदकुशी! | Crime News | Haryana
Breaking News | Governor Dissolves Bengal Assembly: Suvendu सरकार बनते ही TMC के उड़े होश! | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल झंडे की नई घेराबंदी, CPM कर रहा है बतौर विपक्ष खुद को मजबूत करने की तैयारी, जानें क्या है प्लानिंग
लाल झंडे की नई घेराबंदी, CPM कर रहा है बतौर विपक्ष खुद को मजबूत करने की तैयारी, जानें क्या है प्लानिंग
सत्ता में आने पर महाराणा प्रताप की जयंती पर 2 दिन की होगी छुट्टी, सपा मुखिया अखिलेश यादव का ऐलान
सत्ता में आने पर महाराणा प्रताप की जयंती पर 2 दिन की होगी छुट्टी, सपा मुखिया अखिलेश यादव का ऐलान
गर्लफ्रेंड को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर कर रहा यह मुस्लिम क्रिकेटर? आखिर क्या है इस कहानी का सच?
गर्लफ्रेंड को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर कर रहा यह मुस्लिम क्रिकेटर? क्या है इस कहानी का सच?
West Bengal CM Oath: कौन हैं खुदीराम टुडू, जिन्होंने शुभेंदु अधिकारी के साथ ली मंत्री पद की शपथ, बंगाल की राजनीति में कितना बड़ा नाम?
कौन हैं खुदीराम टुडू, जिन्होंने शुभेंदु अधिकारी के साथ ली मंत्री पद की शपथ, बंगाल की राजनीति में कितना बड़ा नाम?
Agnimitra Paul Net Worth: 10 लाख इनकम, 1.2 करोड़ कर्ज, 5 साल में दोगुना हुई अग्निमित्रा पॉल की संपत्ति, जानिए नेटवर्थ
10 लाख इनकम, 1.2 करोड़ कर्ज, 5 साल में दोगुना हुई अग्निमित्रा पॉल की संपत्ति, जानिए नेटवर्थ
शुभेंदु अधिकारी ने ली CM पद की शपथ, PM मोदी ने मंच से बंगाल को किया दंडवत प्रणाम, Video
शुभेंदु अधिकारी ने ली CM पद की शपथ, PM मोदी ने मंच से बंगाल को किया दंडवत प्रणाम, Video
Viral Video: ट्रेन में खीरा खाने से पहले 100 बार सोचना, वीडियो में सामने आई घिनौनी सच्चाई; गुस्से में यूजर्स 
ट्रेन में खीरा खाने से पहले 100 बार सोचना, वीडियो में सामने आई घिनौनी सच्चाई; गुस्से में यूजर्स 
Expired Driving License Rules: क्या आपका DL भी एक साल से पड़ा है एक्सपायर? तुरंत कराएं यह काम, वरना होगी इतनी दिक्कत
क्या आपका DL भी एक साल से पड़ा है एक्सपायर? तुरंत कराएं यह काम, वरना होगी इतनी दिक्कत
Embed widget