एक्सप्लोरर

IPL 2025: फैन ने हिंदी कमेंट्री की क्वॉलिटी पर उठाए सवाल, तो हरभजन सिंह ने दिया ये जवाब

IPL Commentary Team: फैन ने कहा कि मनिंदर सिंह और अरूण लाल जैसे हिंदी कमेंटेटर्स की कमेंट्री में अच्छी जानकारी होती थी, लेकिन आज कल के हिंदी कमेंटेटर्स व्यंग्यात्मक लाइनों से आगे बढ़ नहीं पाते.

Harbhajan Singh responds on fan rants: आईपीएल में हरभजन सिंह के अलावा वीरेंद्र सहवाग, नवजोत सिंह सिद्धू, शिखर धवन, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा और अंबाती रायुडू जैसे पूर्व क्रिकेटर हिंदी कमेंट्री टीम का हिस्सा हैं. अब एक फैन ने हिंदी कमेंट्री की गुणवत्ता पर चिंता जाहिर की. जिसके बाद हरभजन सिंह ने फैन को जवाब दिया. दरअसल, उस फैन ने कहा कि मनिंदर सिंह और अरूण लाल जैसे हिंदी कमेंटेटर्स की कमेंट्री में अच्छी जानकारी होती थी, लेकिन आज कल के हिंदी कमेंटेटर्स व्यंग्यात्मक लाइनों से आगे बढ़ नहीं पाते. लिहाजा, क्रिकेट फैन अपने आप को मैच के साथ कनेक्ट नहीं कर पाते.

पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर ने क्या जवाब दिया?

इसके बाद हरभजन सिंह ने जवाब दिया. पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर ने कहा कि इस जानकारी के लिए आपका शुक्रिया, हम इस पर काम करेंगे. दरअसल, आईपीएल में हरभजन सिंह के अलावा वीरेंद्र सहवाग, नवजोत सिंह सिद्धू, शिखर धवन, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, मोहम्मद कैफ, पीयूष चावला, आरपी सिंह, प्रज्ञान ओझा, संजय मांजरेकर, संजय बांगर, वरुण आरोन, सुनील गावस्कर, अजय जडेजा, जतिन सप्रू, अनंत त्यागी, सबा करीम, दीप दासगुप्ता, आकाश चोपड़ा हिंदी कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं.

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराया

इससे पहले मंगलवार को पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 11 रनों से हरा दिया. इस तरह श्रेयस अय्यर की कप्तानी वावी पंजाब किंग्स ने जीत के साथ सीजन का आगाज किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 243 रनों का स्कोर बनाया. पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 42 गेंदों पर 97 रन नॉटआउट बनाए. इसके जवाब में गुजरात टाइटंस 20 ओवर में 5 विकेट पर महज 232 रन बना सकी. गुजरात टाइटंस के लिए ओपनर साईं सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 41 गेंदों पर 74 रनों का योगदान दिया.

ये भी पढ़ें-

RR vs KKR: कोलकाता के खिलाफ भी इम्पैक्ट प्लेयर की भूमिका में रहेंगे सैमसन, प्लेइंग इलेवन रियान के लिए बनेगी सिरदर्द?

अभिनव आज़ाद abp न्यूज़ की स्पोर्ट्स टीम में काम करते हैं. अभिनव ने देश के प्रतिष्ठित IIMC और दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से पढ़ाई की है. क्रिकेट और फुटबॉल के अलावा बाकी स्पोर्ट्स पर लिखते रहते हैं. इंडियन क्रिकेट और वर्ल्ड क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर पैनी नज़र रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 ने तोड़े व्यूअरशिप के पिछले सभी रिकॉर्ड, इतने करोड़ लोगों ने लाइव देखा 19वां सीजन
IPL 2026 ने तोड़े व्यूअरशिप के पिछले सभी रिकॉर्ड, इतने करोड़ लोगों ने लाइव देखा 19वां सीजन
IPL 2027 की नीलामी से पहले इन 7 स्टार खिलाड़ियों की बदल सकती है टीम, देखें संभावित ट्रेड डील लिस्ट
IPL 2027 की नीलामी से पहले इन 7 खिलाड़ियों की बदल सकती है टीम, संभावित ट्रेड डील की लिस्ट
'...नजरअंदाज करो', वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में चयन पर ये क्या बोल गए एबी डिविलियर्स
'...नजरअंदाज करो', वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में चयन पर ये क्या बोल गए एबी डिविलियर्स
'दाऊद इब्राहिम मुझे मरवाना चाहता था...', ललित मोदी का सनसनीखेज दावा; पूरी दुनिया हैरान
'दाऊद इब्राहिम मुझे मरवाना चाहता था...', ललित मोदी का सनसनीखेज दावा; पूरी दुनिया हैरान

वीडियोज

Sansani | Crime News: काले जादू का जाल... आबरू पर हाथ !' | MP News
Iran US War | Trump | Mojtaba Khamenei | Janhit: 19 जून की पीस डील सिर्फ एक छलावा है?
Maharastra Politics | Shiv Sena UBT Split: ऑपरेशन 'टाइगर' vs ऑपरेशन 'वुल्फ'! | Uddhav Thackeray
Ram Mandir Donation Controversy | Sandeep Chaudhary: भगवान राम मंदिर चढ़ावा कौन लूट रहा है?
POK Protest Against Pakistan Army | Abp Report: आजाद होगा PoK? फौज के अत्याचार से दहला रावलकोट!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के नाम को नजरअंदाज कैसे किया... नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत की नियुक्ति पर HC ने स्पीकर से पूछे तीखे सवाल
TMC के नाम को नजरअंदाज कैसे किया... नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत की नियुक्ति पर HC ने स्पीकर से पूछे तीखे सवाल
क्या यूपी में सच में समय से पहले होंगे विधानसभा चुनाव? अखिलेश यादव के दावों पर केशव मौर्य का जवाब
क्या यूपी में सच में समय से पहले होंगे विधानसभा चुनाव? अखिलेश यादव के दावों पर केशव मौर्य का जवाब
G7 समिट से आई भारत के लिए गुड न्यूज, कनाडा के साथ होगा FTA, पीएम मोदी-कार्नी की मीटिंग में बनी बात
G7 समिट से आई भारत के लिए गुड न्यूज, कनाडा के साथ होगा FTA, पीएम मोदी-कार्नी की मीटिंग में बनी बात
ARG vs ALG Highlights: गोल, गोल, गोल... मेसी की शानदार हैट्रिक, अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 से रौंदा
ARG vs ALG Highlights: गोल, गोल, गोल... मेसी की शानदार हैट्रिक, अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 से रौंदा
'दिल तो पागल है' में काजोल-मनीषा ने ठुकरा दिया था 'निशा' का किरदार, करिश्मा कपूर का खुलासा, चौंकाने वाली वजह भी बताई
'दिल तो पागल है' में कई एक्ट्रेसेस ने ठुकरा दिया था 'निशा' का किरदार, चौंका देगी वजह
ट्रेड डील, ईरान वॉर और एनर्जी... 16 महीने बाद आज होगी PM मोदी और ट्रंप की मीटिंग, क्या होगा एजेंडा?
ट्रेड डील, ईरान वॉर और एनर्जी... 16 महीने बाद आज होगी PM मोदी और ट्रंप की मीटिंग, क्या होगा एजेंडा?
Child Prefers To Be Alone: क्या आपका बच्चा भी पसंद करता है रूम में अकेले रहना, तुरंत करें ये 5 काम वरना...
क्या आपका बच्चा भी पसंद करता है रूम में अकेले रहना, तुरंत करें ये 5 काम वरना...
क्या है दो तल्ला खेती? एक ही बार 3 से 5 गुना मुनाफा कमा सकते हैं किसान भाई
क्या है दो तल्ला खेती? एक ही बार 3 से 5 गुना मुनाफा कमा सकते हैं किसान भाई
Embed widget