एक्सप्लोरर

GT vs SRH: मिलर ने छक्का लगाकर गुजरात को दिलाई जीत, हैदराबाद को 7 विकेट से हराया

IPL 2024, GT vs SRH: गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया. गुजरात को डेविड मिलर ने छक्का लगाकर जीत दिला दी.

Key Events
GT vs SRH LIVE Score Today Match IPL 2024 Live Updates Gujarat Titans Sunrisers Hyderabad Scorecard Match Narendra Modi Stadium GT vs SRH: मिलर ने छक्का लगाकर गुजरात को दिलाई जीत, हैदराबाद को 7 विकेट से हराया
गुजरात बनाम हैदराबाद लाइव मैच अपडेट्स
Source : PTI

Background

IPL 2024, GT vs SRH LIVE Score: गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 का 12वां मैच खेला जाएगा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होगी. हैदराबाद ने पिछले मुकाबले में मुंबई को बुरी तरह हराया था. वहीं गुजरात को पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम गुजरात प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है.

गुजरात की टीम होम ग्राउंड पर मैच खेलेगी. इसका उसे फायदा मिल सकता है. शुभमन गिल का अहमदाबाद में अभी तक अच्छा रिकॉर्ड रहा है. गुजरात ने इस सीजन में अभी तक 2 मैच खेले हैं. इस दौरान एक जीता है और एक में हार का सामना किया है. गुजरात ने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को हराया था. अब उसका हैदराबाद से सामना होगा. मैथ्यू वेड अभी तक नहीं खेल पाए थे. लेकिन अब वे टीम से जुड़ गए हैं. वेड को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है.

सनराइजर्स हैदराबाद ने भी अभी तक दो मैच खेले हैं और इस दौरान एक में जीत दर्ज की है. उसने पिछले मुकाबले में मुंबई को बुरी तरह हराया था. हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने ताबड़तोड़ बैटिंग की थी. पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम हैदराबाद संभवत: प्लेइंग इलेवन में किसी तरह का बदलाव नहीं करेगी. इस मुकाबले में क्लासेन के साथ मयंक अग्रवाल भी कमाल दिखा सकते हैं. मयंक पिछले मैच में 11 रन बनाकर आउट हो गए थे.

हैदराबाद-गुजरात के मैच के लिए संभावित खिलाड़ी -

सनराइजर्स हैदराबाद: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, विजय शंकर, डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई किशोर, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन.

गुजरात टाइटंस: ट्रेविस हेड, मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, एडिन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, टी नटराजन/जयदेव उनादकट.

19:00 PM (IST)  •  31 Mar 2024

GT vs SRH Live Score: गुजरात ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया

गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया. डेविड मिलर ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई. हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 162 रन बनाए. इसके जवाब में गुजरात ने 19.1 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने 29 रनों की पारी खेली. अब्दुल समद ने भी 29 रनों का योगदान दिया. हैदराबाद के लिए पैट कमिंस, मयंक मार्कंडेय और शाहबाद अहमद ने एक-एक विकेट लिया.

गुजरात के लिए डेविड मिलर ने 44 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 27 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 2 छक्के लगाए हैं. मिलर नाबाद रहे. साई सुदर्शन ने 45 रनों की पारी खेली. उन्होंने 36 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 1 छक्का लगाया. विजय शंकर 14 रन बनाकर नाबाद रहे. गुजरात के लिए मोहित शर्मा ने बॉलिंग में कमाल दिखाया. उन्होंने 3 विकेट लिए. उमेश यादव, राशिद खान, उमरजई और नूर अहमद ने एक-एक विकेट लिया.

आप चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जाने वाले मैच का लाइव अपडेट्स एबीपी न्यूज पर पढ़ सकते हैं. हमारे साथ जुड़े रहने के लिए धन्यवाद.

18:53 PM (IST)  •  31 Mar 2024

SRH vs GT Live Score: बराबरी पर पहुंचा मुकाबला

19 ओवरों का खेल हो चुका है. गुजरात ने 3 विकेट के नुकसान के साथ 162 रन बनाए हैं. अब गुजरात को जीत के लिए आखिरी 6 गेंदों में 1 रन की जरूरत है. मुकाबला बराबरी पर पहुंच चुका है.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, जानें कैसे बन गए संगठन की पहली पसंद
कौन हैं बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, जानें कैसे बन गए संगठन की पहली पसंद
बिहार से बड़ी खबर, कांग्रेस में टूट की अटकलों के बीच पार्टी आलाकमान ने लिया यह फैसला
बिहार से बड़ी खबर, कांग्रेस में टूट की अटकलों के बीच पार्टी आलाकमान ने लिया यह फैसला
ये 5 भारतीय क्रिकेटर जो इस साल ले सकते हैं संन्यास, टीम इंडिया में मौका मिलना असंभव
ये 5 भारतीय क्रिकेटर जो इस साल ले सकते हैं संन्यास, टीम इंडिया में मौका मिलना असंभव
उत्तर भारत में 'आफत', 9 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, यूपी, दिल्ली से लेकर राजस्थान तक कब बरसेंगे बादल?
उत्तर भारत में 'आफत', 9 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, यूपी, दिल्ली से लेकर राजस्थान तक कब बरसेंगे बादल?

वीडियोज

BJP New President: BJP को मिला नया अध्यक्ष, आज Nitin Nabin की होगी ताजपोशी | Breaking | ABP
Jammu-Kashmir में जैश का बड़ा खुलासा! Kishtwar में आतंकी ठिकाना बरामद | Terror | Breaking | ABP
Kolkata में भीषण अग्निकांड, प्लास्टिक गोदाम से उठी लपटों ने मचाई दहशत | Breaking | ABP News | Fire
वो चीखता रहा...सिस्टम सोता रहा!
80 मिनट तक मदद को तरसता रहा Yuvraj Mehta, सिस्टम पर उठे सवाल

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, जानें कैसे बन गए संगठन की पहली पसंद
कौन हैं बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, जानें कैसे बन गए संगठन की पहली पसंद
बिहार से बड़ी खबर, कांग्रेस में टूट की अटकलों के बीच पार्टी आलाकमान ने लिया यह फैसला
बिहार से बड़ी खबर, कांग्रेस में टूट की अटकलों के बीच पार्टी आलाकमान ने लिया यह फैसला
ये 5 भारतीय क्रिकेटर जो इस साल ले सकते हैं संन्यास, टीम इंडिया में मौका मिलना असंभव
ये 5 भारतीय क्रिकेटर जो इस साल ले सकते हैं संन्यास, टीम इंडिया में मौका मिलना असंभव
उत्तर भारत में 'आफत', 9 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, यूपी, दिल्ली से लेकर राजस्थान तक कब बरसेंगे बादल?
उत्तर भारत में 'आफत', 9 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, यूपी, दिल्ली से लेकर राजस्थान तक कब बरसेंगे बादल?
सनी देओल की 'बॉर्डर 2' में तबू को क्यों नहीं किया गया कास्ट? प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'बॉर्डर 2' में तबू को क्यों नहीं किया गया कास्ट? प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
Republic Day 2026: दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, जानें मेट्रो, बस और पर्सनल व्हीकल के लिए जरूरी गाइडलाइन
दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, जानें मेट्रो, बस और पर्सनल वाहन के लिए जरूरी गाइडलाइन
Most Vintage Cars: इस देश में हैं सबसे ज्यादा विंटेज कार, आज भी सड़कों पर दौड़ती हैं सरपट
इस देश में हैं सबसे ज्यादा विंटेज कार, आज भी सड़कों पर दौड़ती हैं सरपट
Video: ये है जैतून का 400 साल पुराना पेड़, खासियत जान दंग रह जाएंगे आप- वीडियो हो रहा वायरल
ये है जैतून का 400 साल पुराना पेड़, खासियत जान दंग रह जाएंगे आप- वीडियो हो रहा वायरल
Embed widget