इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 19 (IPL 2026) का 14वां मैच आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. ये दिल्ली में शाम को होने वाला पहला मैच है, इससे पहले संस्करण का एक मैच यहां दोपहर में खेला गया था. आज होने वाले मैच के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो की लास्ट ट्रेन के टाइम को बढ़ाया गया है. DMRC ने आधिकारिक सोशल मीडिया पर सभी रूट की ट्रेन की डिटेल शेयर की.

Continues below advertisement

DMRC ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया, "दिल्ली मेट्रो ने 8 अप्रैल 2026 को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले IPL मैच के लिए सभी लाइनों पर आखिरी ट्रेन के समय को बढ़ा दिया है, ताकि मैच के बाद घर लौट रहे सभी क्रिकेट प्रेमियों के लिए यात्रा सुगम और परेशानी-मुक्त हो सके."

येलो लाइन की बात करें तो समयपुर बादली से लेकर गुरुग्राम तक की ट्रेन का आखिरी समय 11 बजे है, लेकिन आज आखिरी ट्रेन रात 12 बजकर 20 मिनट पर जाएगी. वहीं गुरुग्राम से समयपुर बादली वाली आखिरी ट्रेन 11 बजकर 45 मिनट पर जाएगी.

Continues below advertisement

दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर वैशाली से द्वारका और नॉएडा से द्वारका जाने वाली आखरी ट्रेन का समय 11 बजे से बढाकर रात 12 बजे कर दिया गया है. पिंक लाइन पर मौजपुर से शिव विहार जाने वाली ट्रेन का आखिरी समय रात 12 बजकर 20 मिनट है, जिसे बढ़ाकर 1:55 कर दिया गया है.

GT को पहली जीत की तलाश

अभी तक हुए 2 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी और बल्लेबाजी शानदार नजर आई है, टीम ने अपने दोनों मैच जीते हैं. दूसरी तरफ शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस को अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है, ये उनका तीसरा मैच है. गुजरात अपने शुरूआती दोनों मैच हारकर आ रही है.