IPL 2026 CSK vs PBKS Highlights: बड़ा रन चेज कर पंजाब ने भेदा चेपॉक का किला, लगातार दूसरी जीत के साथ चेन्नई को चटाई धूल
IPL 2026 CSK vs PBKS Highlights: आईपीएल के 19वें सीजन के 7वें लीग मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया. पंजाब ने 18.4 ओवर में 210 रन बनाकर जीत अपने नाम की.

बैकग्राउंड
आईपीएल 2026 के 7वां लीग मैच में आज 03 अप्रैल शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स की टीमें एमए चिदंबरम स्टेडियम में आमने-सामने हैं. इस मैच के जरिए...More
पंजाब किंग्स ने सीजन की लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से धूल चटाई. पंजाब के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 29 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए. इसके अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 43 और प्रियांश आर्य ने 39 रनों की शानदार पारिया खेलीं. मैच में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 209 रन बोर्ड पर लगाए थे. टीम के लिए आयुष म्हात्रे ने 73 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली, लेकिन उनकी पारी टीम के काम नहीं आ सकी. इस दौरान पंजाब के लिए विजयकुमार वैशाक ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए. यह चेन्नई की लगातार दूसरी हार रही. पंजाब ने 18.4 ओवर में 210 रन बनाकर जीत अपने नाम की.