IPL 2026 CSK vs KKR Highlights: चेन्नई ने लगातार दूसरा मैच जीता, कोलकाता को अब भी पहली जीत की तलाश; 32 रन से गंवाया मैच
IPL 2026 Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रन से हरा दिया. यह चेन्नई की दूसरी जीत रही. कोलकाता को अब भी पहली जीत की तलाश है.

बैकग्राउंड
चेन्नई सुपर किंग्स ने सीजन आईपीएल 2026 में लगातार दूसरी जीत हासिल करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रन से हरा दिया. यह कोलकाता की चौथी हार रही. कोलकाता...More
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 22वें लीग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रन से हरा दिया. यह चेन्नई की लगातार दूसरी जीत रही. वहीं कोलकाता को अब भी सीजन की अपनी पहली जीत की तलाश है. पांच मैच खेल चुकी केकेआर को चौथी हार का सामना करना पड़ा. टीम का एक मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा. आज के मैच में कोलकाता ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन का टोटल बोर्ड पर लगाया. टीम के लिए संजू सैमसन ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 32 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 48 रन स्कोर किए. इसके अलावा ब्रेविस ने 40 रन का आकड़ा पार करते हुए 41 रन बनाए. रन चेज करते हुए कोलकाता 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 160 रन तक ही पहुंच सकी. टीम के लिए रमनदीप सिंह ने 35 रनों की बसे बड़ी पारी खेली, लेकिन जीत नहीं दिला सके. इस दौरान चेन्नई के लिए नूर अहमद ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. बाकी 2 विकेट अंशुल कंबोज ने लिए. 1-1 विकेट खलील अहमद और अकील हुसैन ने अपनी झोली में डाला.