एक्सप्लोरर

IPL 2025: दर्द से कराह रहे थे आशुतोष शर्मा! फिर भी लखनऊ के खिलाफ की चौके-छक्कों की बारिश; दिल्ली के कोच का खुलासा

IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में आशुतोष शर्मा ने 66 रनों की तूफानी पारी खेली थी. अब उस पारी को लेकर दिल्ली के कोच ने बड़ा खुलासा किया है.

Ashutosh Sharma Delhi Capitals: बीते सोमवार दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स पर एक विकेट से बेहद रोमांचक जीत दर्ज की थी. उस मैच में आशुतोष शर्मा, दिल्ली की जीत के हीरो बने थे जिन्होंने 31 गेंद में 66 रनों की तूफानी पारी खेल LSG के गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए थे. अपनी प्रतिबद्धता और दृढ़ता के लिए कोच ने भी आशुतोष शर्मा की जमकर तारीफ की है. दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच हेमंग बदानी (DC Head Coach Hemang Badani) ने आशुतोष की पारी को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

चोट के बावजूद खेली ऐतिहासिक पारी

दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें हेमंग बदानी ने बताया कि उंगली में चोट के बावजूद आशुतोष ने वह दमदार पारी खेली थी. कोच बदानी ने कहा, "मैं ये बता देना चाहता हूं कि आशुतोष की उंगली पर कट लगा हुआ था, थोड़ी संभावना थी कि वो लखनऊ के खिलाफ मैच मिस कर सकते थे. मैंने उनसे मैच से 2 दिन पूर्व बात की थी, जब उन्हें वह कट लगा था. मैंने उनसे उनका हाल पूछा और सवाल किया कि वो खेल पाएंगे या नहीं. उन्होंने बिना झिझक के कहा, 'बिल्कुल, मैं मैच में खेल रहा हूं."

दिल्ली कैपिटल्स ने IPL इतिहास के सबसे यादगार चेज में से एक अपने नाम किया है. दिल्ली की टीम मुश्किल में थी, वहीं आशुतोष एक समय 15 गेंद में 15 रन बनाकर खेल रहे थे. उसके बाद उन्होंने ऐसा गीयर बदला कि अगली 16 गेंद में 51 रन ठोक डाले, जिससे उनकी पारी 31 गेंद में 66 रन पर समाप्त हुई. इस धुआंधार पारी में उन्होंने 5 चौके और 6 छक्के लगाए थे.

आशुतोष शर्मा के IPL में आंकड़े बहुत ज्यादा शानदार नहीं हैं, लेकिन पिछले 2 सीजन में उन्होंने एक बेहतरीन फिनिशर के तौर पर पहचान बनाई है. अभी तक उन्होंने 12 मैचों में 255 रन बनाए हैं, दो फिफ्टी लगा चुके हैं और 177 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से खेलते हैं.

यह भी पढ़ें:

जब आखिरी बार आमने-सामने हुई थी LSG और SRH की टीमें, जानें उस मैच में क्या हुआ था?

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो पाकिस्तान की मिसाइलें...', शहबाज शरीफ के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
'बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो PAK की मिसाइलें...', शहबाज के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर

वीडियोज

हर तरफ बिछी सफेद चादर..रास्ते बंद और सांसों पर संकट!
अदृश्य जल्लाद के खूनी कांड की आंखों-देखी !
'मुंब्रा ही नहीं पूरे महाराष्ट्र को हरा रंग में रंग देंगे', ओवैसी की वायरल गर्ल
शंकरार्च की लड़ाई CM कुर्सी तक आई!
शंकराचार्य विवाद में मुगलों की एंट्री..2027 की बिछ गई बिसात?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो पाकिस्तान की मिसाइलें...', शहबाज शरीफ के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
'बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो PAK की मिसाइलें...', शहबाज के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
धनुष और मृणाल ठाकुर की क्या हो गई है शादी? जानिए वायरल हो रही वीडियो की सच्चाई
धनुष और मृणाल ठाकुर की क्या हो गई है शादी? जानिए वायरल हो रही वीडियो की सच्चाई
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से गायब कर दिया जाता है', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से...', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
गाड़ी में पेट्रोल भरवाते वक्त ये 3 चीज नजर में रखीं, तो ठगी दूर रहेगी
गाड़ी में पेट्रोल भरवाते वक्त ये 3 चीज नजर में रखीं, तो ठगी दूर रहेगी
फॉर्च्यूनर और एक थार इसके बाद 1 करोड़ पांच लाख रुपये नकद, दूल्हे को भर भरकर दिया गया दहेज- वीडियो वायरल
फॉर्च्यूनर और एक थार इसके बाद 1 करोड़ पांच लाख रुपये नकद, दूल्हे को भर भरकर दिया गया दहेज
Embed widget