IPL Auction 2020: कई खिलाड़ी आईपीएल ऑक्शन में नहीं बिके हैं. उनको जरूर निराशा हुई होगी. जहां एक तरफ कुछ खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हो रही थी तो वहीं कई खिलाड़ी अनसोल्ड भी रहे. आइए ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं. खासकर हम बात करेंगे उन खिलाड़ियों के बारे में जिनको लेकर ऑक्शन से पहले काफी बात हो रही थी लेकिन उनको किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा.

ये खिलाड़ी नहीं बिके

एडम जंपा- गेंदबाज- इनकी कीमत 1.5 करोड़ रुपये था. इनको कोई खरीददार नहीं मिला.

विनय कुमार- गेंदबाज- इनका बेस प्राइस एक करोड़ था लेकिन इनको किसी फेंचाइजी ने नहीं खरीदा.

जेम्स पैटिंसन- गेंदबाज- इनका भी बेस प्राइस एक करोड़ ही था. इनको भी कोई खरीदार नहीं मिला.

लियाम प्लंकेट- गेंदबाज- इनका बेस प्राइस भी एक करोड़ था लेकिन इन्हें किसी ने नहीं खरीदा.

मार्टिन गप्टिल- बल्लेबाज- गप्टिल का बेस प्राइस भी एक करोड़ था लेकिन इन्हें किसी ने नहीं खरीदा.

इसके अलावा आपको बता दें कि आईपीएल ऑक्शन में बिस्फोटक बल्लेबाज यूसुफ पठान को किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा. अब इस बात को लेकर उनके भाई इरफान पठान ने ट्वीट किया है. इरफान ने ट्वीट कर अपने भाई यूसुफ का साथ दिया है.इरफान पठान ने ट्वीट किया,'' छोटी सी घटना आपके करियर के बारे में नहीं बता सकती. आप हमेशा से ही बेहतरीन रहे हैं, एक सच्चे मैच विनर. मैं हमेशा ही आपको बहुत प्यार करुंगा लाला.'' बता दें कि यूसुफ पठान का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये था लेकिन इस कीमत पर उनके लिए किसी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई.

ये भी पढ़ेंIPL Auction: यूसुफ पठान रहे अनसोल्ड तो अब इरफान पठान ने कर दिया ये ट्वीटसबसे महंगा खिलाड़ी बनने के बाद कमिंस ने कहा- KKR के साथ खेलने के लिए उत्साहितIPL Auction 2020: कुल 338 खिलाड़ियों में से 62 खिलाड़ी ही बिके, जानें 8 टीमों ने किन- किन को किया शामिल