जब से एमएस धोनी और सुरेश रैना ने भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस पर एक-दूसरे के साथ मिलकर अपने अंतरराष्ट्रीय रिटायरमेंट की घोषणा की है, तब से दोनों क्रिकेटरों और उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स सुर्खियों में है. ऐसा नहीं है कि यह उनकी रिटायरमेंट से पहले टीम किसी भी तरह से कम थी, लेकिन यूएई में आईपीएल 2020 से हो रही क्रिकेट की वापसी अब धीरे धीरे अपने रंग में आने लगी है जहां सभी टीमें यूएई पहुंच चुकी है.
शुक्रवार को यूएई के लिए रवाना होने से पहले, सीएसके ने चेन्नई के चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपने सभी भारतीय क्रिकेटरों के लिए पांच दिवसीय स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कैम्प का आयोजन किया था. अपने ट्रेनिंग सत्र की एक झलक साझा करने के लिए CSK ने ट्विटर पर एक वीडियो डाला जिसमें धोनी अभ्यास कर रहे थे.
धोनी फुल फ्लो में बल्लेबाजी करते हुए दिखे, दोनों सीमर और पेसर्स के छक्कों को मारते हुए. ट्रेनिंग के अलावा इस वीडियो में ये भी देखने को मिला कि रैना और धोनी के बीच कितना खास कनेक्शन है. धोनी छक्के पर छक्के जड़ रहे थे तो वहीं नेट्स के बाहर खड़े रैना धोनी के छक्कों पर जमकर ताली बजा रहे थे. इस बीच वो कई बार सीटी मारते भी देखे गए.
एसके के सीईओ केएस विश्वनाथन ने स्पोर्टस्टार को बताया कि, धोनी गेंद को बहुत अच्छे से मार रहे हैं. और सभी दिशाओं में छक्के मार रहे हैं. धोनी काफी आत्मविश्वास में नजर आ रहे हैं. लड़कों ने लंबे समय तक ट्रेनिंग नहीं लिया था और यह उनके लिए अच्छा था. एक ब्रेक के बाद वो अपने आप को अचानक ट्रेनिंग में नहीं डालना चाहते थे क्योंकि चोट से बचना है तो आपको स्ट्रेचिंग करना पड़ेगा. ऐसे में अब क्रिकेटरों ने धीरे-धीरे अपनी लय पा ली है.''
सीएसके के खिलाड़ी हरभजन सिंह को छोड़कर शुक्रवार को यूएई के लिए रवाना हो गए. अपनी मां की बीमारी के कारण सीनियर ऑफ स्पिनर अब दो सप्ताह के समय के बाद संयुक्त अरब अमीरात में टीम के बाकी सदस्य के साथ जुड़ेंगे.
