IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिये आईपीएल के 13वें सीजन का 37वां मुकाबला बेहद खास रहा. हालांकि इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को सात विकेट से हरा दिया. शेख जाएद स्टेडियम में सोमवार को खेले गये इस मैच में धोनी ने मैदान पर उतरते ही इतिहास रचा और इसके बाद मुकाबले में दो खास उपलब्धि अपने नाम की. राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ सोमवार को खेला गया मैच धोनी का 200वां मुकाबला रहा. धोनी दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गये हैं, जिन्होंने आईपीएल में 200 मैच खेलने का करनामा किया है.
राजस्थान के खिलाफ मैच के दौरान एमएस धोनी ने सीएसके के लिए अपने 4000 रन पूरे किये और साथ ही अपने आईपीएल करियर का 150वां कैच पकड़ा. मैच में दीपक चाहर की गेंद पर विकेट के पीछे खड़े धोनी ने संजू सैमसन का शानदार कैच लपका. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. चाहर भी धोनी के कैच को देखकर हैरान रह गये. राजस्थान के खिलाफ धोनी ने 28 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 2 चौके लगाये.
यहां देखें कैच का वीडियो
आईपीएल में धोनी
पहला मैच – जीता 50वां मैच – जीता 100वां मैच – जीता 150 वां मैच – जीता 200 वां मैच – हार
200 मैचों में धोनी ने 4,596 रन बनाए हैं, जिसमें 23 फिफ्टी शामिल हैं, जिसमें नाबाद 84 का उच्चतम स्कोर है. धोनी का स्ट्राइक-रेट 137.36 का है. वह आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में सातवें स्थान पर हैं. धोनी आईपीएल में 23 अर्धशतक लगा चुके हैं और 308 चौके और 215 छक्के जड़ चुके हैं.
ये भी पढ़ें:
IPL 2020 CSK vs RR: राजस्थान ने चेन्नई को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर रहे जीत के हीरो
