मुंबई: बीसीसीआई की चनय समिति ने वेस्टइंडीज़ दौरे के लिए टी-20 टीम का एलान किया है. इस टीम में कई नए चेहरे को मौका दिया गया है. चोट की वजह से विश्वकप से बाहर हुए शिखर धवन की जहां टीम में वापसी हुई है तो वहीं क्रुणाल पांड्या, खलील अहमद, दीपक चाहर, नवदीप सैनी, वाशिंगटन सुंदर और राहुल चाहर जैसे नए खिलाड़ियों को टीम में मौका दिया गया है.
टी-20 में भी कप्तानी की जिम्मेदारी विराट कोहली को ही दी गई है और रोहित शर्मा उप कप्तान बनाए गए हैं. विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत को टीम में मौका दिया गया है. याद रहे कि टीम के एलान से पहले खबर थी कि खुद धोनी ने वेस्ट इंडीज दौरे के लिए अपने नाम को वापस ले लिया है. धोनी की जगह बतौर विकेट कीपर बल्लेबाज रिऋभ पंत को टीम में मौका दिया गया है.
IndVsWI: वेस्ट इंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान, कोहली को कमान और धोनी को दिया गया आराम
एम.एस.के प्रसाद की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय सीनियर चयन समिति ने इस टीम का चनय किया है. आपको बता दें कि भारत बनाम वेस्टइंजीड़ के बीच तीन टी-20 और तीन वनडे मैच खेले जाने हैं. पहले दो टी-20 अमेरिका के शहर फ्लोरिडा में खेले जाएंगे, जबकि एक टी-20 और तीन वनडे वेस्टइंडीज़ में खेले जाएंगे. इस दौरान दो टेस्ट मैच भी खेले जाएंगे.
टी- 20 टीम इस प्रकार है:
कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, क्रुणाल पांड्या, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, दीपक चाहर, नवदीप सैनी
शीला दीक्षित के खास दोस्त रहे नटवर सिंह बोले- वह प्यार और सम्मान से करती थीं राजनीति
मोहन भागवत बोले- ‘बिना संस्कृत के भारत को पूरी तरह से जानना असंभव’
जब कपूर से दीक्षित बनीं शीला, शादी से पहले पति ने DTC बस में किया था प्रपोज
दिल्ली: पूर्व सीएम शीला दीक्षित को आज आखिरी विदाई, दोपहर 2.30 बजे होगा अंतिम संस्कार