एक्सप्लोरर

Indonesia से पहले इन जगहों पर भी हो चुका है फुटबॉल मैच के दौरान बवाल, पेरू में 320 लोगों की हुई थी मौत

Football Riots: इंडोनेशिया में एक फुटबॉल मैच के बाद हुए दंगे में अब तक 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. विश्व में इससे पहले भी ऐसे बवाल हो चुके हैं.

Football Riots Indonesia: इंडोनेशिया में एक फुटबॉल मैच के दौरान हुए बवाल में अब तक 150 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं. देश की घरेलू फुटबॉल लीग लीगा-1 में अरेमा और पार्सबाय के बीच एक मैच खेला गया. इस मुकाबले में अरेमा को 2-3 से हार का सामना करना पड़ा. अरेमा की हार के बाद टीम के फैंस ने बवाल शुरू कर दिया. यह बवाल धीरे-धीरे इतना बड़ा हो गया कि पूरे स्टेडिमय में फैल गया और भगदड़ मच गई. इससे पहले भी फुटबॉल के इतिहास में ऐसे ही कुछ बवाल हुए हैं, जिसमें कई दर्शकों ने अपनी जान गंवाई है.

पेरू में 320 लोगों की हुई थी मौत -

फुटबॉल इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा डिजास्टर पेरू के नेशनल स्टेडियम में 1964 में हुआ था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें करीब 320 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी. दरअसल 24 मई 1964 को अर्जेंटीना और पेरू के बीच मुकाबला खेला गया. ये दोनों ही टीमें टोक्यो ओलंपिक में जगह बनाने के लिए खेल रही थीं. 

अर्जेंटीना की टीम फुल टाइम से 2 मिनट पहले 1-0 से आगे चल रही थी. इसी बीच पेरू के एक गोल को डिसअलाउड कर दिया गया. इस वजह से पेरू के फैंस भड़क गए और नशे में धुत्त एक समर्थक मैदान पर पहुंच गया. उसके साथ कुछ और लोग भी मैदान पर पहुंच गए. इसी बीच पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ दिए और भगदड़ मच गई. स्टेडियम के दरवाजे बंद होने की वजह से लोग बाहर नहीं निकल सके और करीब 320 लोगों की जान चली गई. इस घटना में 500 लोग घायल भी हुए. 

बेल्जियम में 39 लोगों की गई थी जान -

बेल्जियम के हेसेल स्टेडियम में 1985 में एक ऐसा ही बड़ा बवाल हुआ था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें करीब 39 लोगों ने जान गंवाई थी. जबकि भारी संख्या में लोग घायल हुए थे. हेसेल स्टेडियम में हुआ यह बवाल 1970 और 1980 के दशक का सबसे बड़ा मामला रहा था. दरअसल यूरोपीय कप के फाइनल मैच में लिवरपूल और जुवेंटस के फैंस के बीच बवाल शुरू हो गया. इसी बीच जुवेंटस के फैंस स्टेडियम की दीवार की ओर भागने लगे, तभी दीवार टूट गई और कई लोगों की जान चली गई. इस कांड के बाद लिवरपूल और जुवेंटस को कुछ टाइम के लिए बैन कर दिया गया था.

उरुग्वे प्रीमियर लीग में भी हुआ था बवाल -

इंडोनेशिया से पहले उरुग्वे प्रीमियर लीग 2008 में एक बड़ा बवाल हुआ था. इस बवाल ने धीरे-धीरे दंगे का रूप ले लिया और लोग सड़कों पर उतर आए थे. दरअसल इस लीग के एक मैच में डेन्यूब ने जीत दर्ज की. इस टीम के जीत के बाद दोनों ही टीमों के फैंस मैदान पर उतर आए और दंगा करने लगे. इसकी वजह से बड़े पैमाने पर प्रोपर्टी का नुकसान हुआ था. यह झगड़ा मैदान से बाहर सड़कों पर उतर आया था. हालांकि इस घटना में कई हताहत नहीं हुआ था. इस बवाल के बाद उरुग्वे एफए ने लीग सीज़न को अस्थायी रूप से स्थगित करने का फैसला किया था. 

यह भी पढ़ें : Indonesia: इंडोनेशिया में फुटबॉल मैच के दौरान मौत का खेल, स्टेडियम में बेकाबू हुए फैंस- 150 से ज्यादा लोगों की मौत, सैकड़ों घायल

Legends League: मैच जीता लेकिन क्वालीफायर में जगह बनाने से चूके मणिपाल टाइगर्स, अब इन तीन टीमों के बीच होगी चैंपियन बनने की होड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया
IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया
W,W,W...,इस बांग्लादेशी खिलाड़ी ने हैट्रिक लेकर बदला टेस्ट क्रिकेट का इतिहास
W,W,W...,इस बांग्लादेशी खिलाड़ी ने हैट्रिक लेकर बदला टेस्ट क्रिकेट का इतिहास
अमेरिकी बॉलर की मुंबई इंडियंस में एंट्री, दिल्ली के लिए डेब्यू मैच में लिए थे 5 विकेट
अमेरिकी बॉलर की मुंबई इंडियंस में एंट्री, दिल्ली के लिए डेब्यू मैच में लिए थे 5 विकेट
राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके
राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
Embed widget