Wrestlers Protest: विनेश फोगाट बजरंग, पुनिया, साक्षी मलिक जैसे कई स्टार पहलवान अपने लिए न्याय की मांग करते हुए दिखाई दे रहे हैं. 30 पहलवानों ने 18 जनवरी से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देना शुरू किया था. इन तमाम पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष (WFI) बृजभूणषण सिंह और कई कोच के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. इस प्रदर्शन के बाद पहलवानों की खेल मंत्रालय के साथ बातचीत भी हुई, लेकिन इससे पहलवान संतुष्ट नहीं दिखाई दिए. अब इस मामले में भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा (P.T. Usha) भी सामने आई हैं. 

पीटी उषा ने इस बारे में ट्वीट करते हुए लिखा, “मैं सदस्यों के साथ पहलवानों के वर्तमान मामले पर चर्चा कर रही हूं और हमारे लिए एथलीट का कल्याण ही हमारी प्राथमिकता है. हम एथीलट्स से अनुरोध करते हैं कि वो आगे आएं अपनी चिंताओं को हमारे सामने रखें. हम न्याय सुनिश्चित करने के लिए पूरी जांच सुनिश्चित करेंगे. हमने भविष्य में पैदा होने वाली ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए एक विशेष समिति बनाने का भी फैसला किया है, ताकि तेज़ी से कार्रवाई की जा सके.”

 

न्याय मिलने तक धरने से नहीं हटेंगे

धरना प्रदर्शन कर रहे तमाम पहलवानों का कहना है कि वो न्याय न मिल जाने तक धरने से नहीं हटेंगे. स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि हम अपनी पहलवानी छोड़कर यहां आ सकते हैं, तो अध्यक्ष जी पद नहीं छोड़ सकते हैं? जब तक हमें न्याय नहीं मिल जाता, हम यहां से नहीं हटेंगे और हमारा धरना जारी रहेगा. 

उन्होंने कहा कि हमारी जान को भी खतरा है. हमने पुलिस से भी किसी प्रकार की सुरक्षा नहीं ली है. अघ्यक्ष जी के घर पर ताला लग गया है. जब शोषण होता है तो कमरे में होता है और कमरे के अंदर कैमरा नहीं होता है. जिन लड़कियों का शोषण हुआ है, वो खुद उस बात की सबूत हैं. 

 

 

ये भी पढ़ें...

IND vs NZ: शुभमन गिल के दोहरे शतक का टीम इंडिया ने मनाया जोरदार जश्न, BCCI ने शेयर किया खास वीडियो